बंगाल :मंझयजोत रिहायशी इलाके में घुसा हाथी ,लोगो में दहशत

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खोरीबाड़ी प्रखंड में एक बार फिर जंगली हाथी के प्रवेश करने की वजह से भय का वातावरण बन गया। यह घटना खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी मंझयजोत इलाके की है। यहां शुक्रवार की सुबह एक जंगली हाथी प्रवेश करने से लोगों में अफरातफरी मच गयी। इस दौरान उक्त इलाके में भय का वातावरण बन गया। वहीं अचानक गांव में हाथी के आ जाने से कई लोग घर में ही दुबक गए ।






लेकिन हाथी ने किसी भी ग्रामीण को नुकसान नही पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त हाथी जंगल से निकलकर मंझयजोत इलाके में आ गया। इस दौरान हाथी को देख स्थानीय लोग डर से इधर -उधर भागने लगे। स्थानीय लोग इसकी सूचना वन विभाग को देते तबतक हाथी इलाके का भ्रमण करते हुए फिर से जंगल की ओर चला गया । वहीं हाथी से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया आए दिन हाथी के दस्तक से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ रहता है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :