बंगाल :भाजपा महिला मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगलवार को भाजपा खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल महिला मोर्चा की ओर से आज विभिन्न मांगों को लेकर खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष सुलाता सरकार ने बताया कि राज्य में कोविड-19 (कोरोना महामारी ) वैक्सीन को लेकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कोरोना काल में इन दिनों कालाबाजारी करने वाले हर तरह की चीजों की कालाबाजारी कर उससे पैसा कमाने में लगे हुए हैं। अभी तक ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही थी, अब कोरोना वैक्सीन लगवाने के नाम पर भी कालाबाजारी की जा रही है।






कालाबाजारी करने का तरीका भी निराला है। वैक्सीन की कालाबाजारी करने वाले बची हुई वैक्सीन की डोज को अपने पास रख लेते हैं और उसे दो से तीन गुने दाम पर दूसरों को लगा देते हैं। आगे सुलाता सरकार ने नारी सुरक्षा पर चर्चा करते हुए कहा राज्य में गांव हो या शहर सभी जगह महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं। समाज में चारों तरफ नारी का मानिसक उत्पीड़न किया जा रहा है। महिलाओं को केवल घरेलू कार्यो के लिए ही उपयुक्त माना जाता है, जबकि महिलाएं अपने बलबूते समाज में स्थान बनाना चाहती हैं लेकिन यह समाज उन्हें अपने अधिकार व सम्मान की रक्षा नहीं करने दे रहा है।






जब वह घर से बाहर निकलती हैं तो उनके साथ कुछ सिरफिरे लोग अमानवीय कृत्यों को अंजाम देते हैं। फिर भी पुलिस चुप रहती है और उन सिरफिरों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। इससे और उन सिरफिरों का मनोबल बढ़ जाता है। उन्होंने कहा इसके अलावा राज्य में भाजपा नेताओं का हत्या करने सहित विभिन्न मांगों लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुलाता सरकार के अलावा महासचिव दीप्ति बर्मन व सचिव अंजला बारोई सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :