पूर्णिया में मिले 9 कोरोना मरीज. बिहार में संख्या पहुंची 966

राजेश दुबे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे धीरे बढ़ती जा रही है । राज्य के स्वास्थ विभाग के सचिव संजय कुमार ने गुरुवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्णिया में 9 संक्रमित मरीज आज पाए गए है जबकि खगड़िया में 4 जिसके बाद कुल 13 मरीज आज मिले है ।सभी संक्रमितों की उम्र 18 से 35 साल के बीच है ।वहीं राज्य में आंकड़ा बढ़ कर 966 पहुंच गया है जबकि 7 मरीजों की मौत इस बीमारी के कारण अब तक हुई है ।