बिहार/पटना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केंद्र सरकार द्वारा पिछले दिनों संसद से पास कराए गए कृषि बिल के खिलाफ देशभर में किसान संगठन और विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार में राजद ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया है।बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही दूसरे दिन राजद नेता तेजस्वी यादव खुद ट्रैक्टर चला कर विधानसभा पहुंचे . तेजस्वी यादव के साथ राजद के कई विधायक भी इस दौरान साथ रहे हैं।
सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों का प्रदर्शन जारी है। भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। माले विधायक हाथ में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। माले विधायक शराबबंदी में पूरी तरह से फेल बता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। विधायकों का कहना है कि प्रशासन शराब माफियाओं से मिली हुई है। इतना ही नहीं डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के खिलाफ भी माले विधायक नारेबाजी कर रहे।वहीं विधान सभा में तेजस्वी यादव ने मैट्रिक परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया ।तेजस्वी ने हिंदी के प्रश्न पत्र लीक होने पर करवाई की मांग करते हुए कहा कि सोशल साइंस के बाद आज हिंदी का प्रश्नपत्र लीक हुआ है सरकार को अविलंब कार्रवाई करना चाहिए ।