देश : कोरोना के 14 हजार से अधिक नए मरीज मिले,83 की हुई मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 14,199 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,05,850 पहुंच चुकी है।वहीं 83 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,385 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,50,055 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,06,99,410 है।

वहीं अभी तक देश में कुल 1,11,16,854 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21,15,51,746 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,20,216 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *