देश :24 घंटे में 69 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले 977 की हुई मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में कोरोना का कहर रुक नहीं रहा है ।देश के सभी राज्यो में मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है ।स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 69 हजार से अधिक मरीज मिले है ।मालूम हो कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,652 मामले सामने आए है और 977 मौतें हुईं है ।

देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,36,926 पहुंच चुकी है जिसमें 6,86,395 सक्रिय मामले, 20,96,665 ठीक हो चुके हैं ।देश में मृतकों कि संख्या बढ़ कर  53,866 हो गई है ।

आईसीएमआर के अनुसार कल(19 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,26,61,252 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 9,18,470 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई ।