Tag: covid

  • देश : कोरोना के 14 हजार से अधिक नए मरीज मिले 163 की हुई मौत

    देश/डेस्क

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 14,545 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,25,428 पहुंच चुकी है। वहीं 163 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,032 हो गई है।






    देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,88,688 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,83,708 है।






    बता दे की देश में कुल 10,43,534 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन अभी तक लगाई गई है।

    आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल (21 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,01,48,024 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,00,242 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

  • किशनगंज :जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक,12जनवरी तक निजी क्षेत्र के स्वास्थ कर्मी पोर्टल पर करा सकते है निबंधन  


    किशनगंज /संवादाता  

    16 जनवरी से प्रारम्भ होगा टीकाकरण कार्य तथा फर्स्ट फेज में 5 जगहों पर आयोजित होगा टीकाकरण।

    पूरी तरह सुरक्षित होगी टीकाकरण,अफवाहों से रहे सावधान

    निजी क्षेत्र के अस्पताल,12 जनवरी तक कोविड 19 के पोर्टल पर रजिट्रेशन करा सकते है

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण के प्रथम फेज के सफलता पूर्वक संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 16 जनवरी से जिले के चयनित 5 स्थानों पर प्रथम फेज के टीकाकरण का कार्य शुरू होगा, जिसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली  गई है। प्रथम फेज में सरकारी एवम निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों  को टीका लगाया जाएगा,जिसके लिए पंजीकरण का कार्य अपने अंतिम चरण में है।

    मालूम हो कि निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी 12 जनवरी मंगलवार तक कोविड 19 के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते है। यह टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है।बैठक में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियो को यह भी निर्देश दिया कि आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वीसी में दिए गए निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।बता दे की वेक्सिनेशन के फर्स्ट फेज में health केयर वर्कर को टीका लगाना है,उसके 28 दिन के बाद उनको दूसरा डोज पड़ेगा। प्रथम डोज लेने वाले व्यक्ति को भी सम्पूर्ण कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है।अर्थात् मास्क,सामाजिक दूरी,सेनिटाइजर आदि का प्रयोग वो भी करें।

    टीकाकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया होने तक सुरक्षा आवश्यक है।वीसी में प्राप्त निदेश के आलोक में सभी वैक्सिन साइट पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त दिशा निर्देश अनुरूप कार्य हेतु स्वास्थ्य अधिकारियों को डीएम के द्वारा निर्देशित किया गया।वहीं कल दिनांक 12/01/2021 को जिला टास्क फोर्स की बैठक में विस्तृत जानकारी व व्यवस्था की समीक्षा डीएम के द्वारा की जायगी।

  • अररिया :संक्रमण के 08 नये मामलों के साथ जिले में कोरोना के 53 एक्टिव मामले मौजूद ,सतर्कता जरूरी


    होम आइसोलेशन में 49 व आइसोलेशन सेंटर पर 04 मरीज इलाजरत


    जिले में अब कोरोना संक्रमण के संक्रमित हो चुके हैं 6861 लोग, 6789 हुए स्वस्थ


    अररिया /प्रतिनिधि


    जिले में कोरोना संक्रमण अभी भी जारी है. मंगलवार को संक्रमण के आठ नये मामले सामने आये हैं. इस तरह जिले में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 6861 पर जा पहुंचा है. अलग बात है कि इसमें से 6789 मरीज संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं. गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण के हर दिन नये मामले सामने आ रहे हैं. लिहाजा संक्रमण की चपेट में आने का खतरा अब भी पूर्ववत बरकरार है.

    संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासनिक तौर पर जरूरी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं. लोगों में भी इसे लेकर जागरूकता देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों से जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराने को लेकर सख्त प्रशासनिक कदम लगातार उठाये जा रहे हैं.


    अब तक 03 लाख 96 हजार 139 लोगों की हुई जांच
    जिले में कोरोना संबंधी जांच के लिये अब तक 03 लाख 99 हजार 276 लोगों का सैंपल लिया गया है. इसमें से 03 लाख 96 हजार 139 लोगों का रिपोर्ट प्राप्त हो चुका है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीपीएम रेहान असरफ ने कहा कि प्राप्त जांच नतीजों में कुल 03 लाख 89 हजार 280 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है. जांच रिपोर्ट के आधार पर अब तक जिले में 6861 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसमें से 6789 लोगों के पूरी तरह स्वस्थ होने की जानकारी उन्होंने दी. जिला स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के मुताबिक जांच के लिये अब तक लिये गये 1233 जेनरल सैंपल में 83 का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है. तो 38 हजार 505 पुल सैंपल में 1311 का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है. जांच के लिये 17 हजार 277 ट्रूनेट सैंपल लिये गये हैं. इसमें 989 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. तो 03 लाख 42 हजार 261 रेपिड सैंपलों में से 4 हजार 478 का रिपोर्ट पॉजेटिव प्राप्त हुआ है.
    हर दिन औसतन तीन हजार लोगों की हो रही जांच
    डीपीएम रेहान असरफ ने बताया जिले में औसतन हर दिन तीन हजार लोगों की जांच हो रही है.

    उन्होंने कहा कि रोग को लेकर लोगों में जागरूकता आयी है. लिहाजा रोग संबंधी किसी तरह का लक्षण दिखने पर लोग कोरोना संबंधी जांच के तरजीह दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आयी है. फिलहाल जिले का पॉजेटिव रेट 1.72 है.


    जिले में फिलहाल संक्रमण के 53 एक्टिव मामले


    जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल 53 है. इसमें 49 संक्रमित होम आइसोलेशन में इलाजरत हैं. तो 04 मरीज का इलाज फारबिसगंज के डाइट सेंटर पर बनाये गये विशेष कोविड केयर अस्पताल में चल रहा है. हर दिन सामने आ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिले में जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ मास्क के उपयोग व व सोशल डिस्टेन्सिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने की हर संभव कोशिशें की जा रही है.

    बचाव उपायों के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक


    कोरोना संबंधी मामलों पर चर्चा करते हुए सिविल सर्जन रूपनारायण कुमार ने कहा कि संक्रमण से जुड़े मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है. इसे लेकर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं. बहरहाल प्रथम चरण में कोरोना टीकाकरण की सफलता को लेकर भी विभागीय तौर पर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं. प्रथम चरण में टीकाकरण की प्रक्रिया में सभी सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सा कर्मियों के साथ-साथ आईसीडीएस कर्मियों को शामिल करने की योजना है. इसके लिये संबंधित कर्मियों का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है. अब तक दस हजार लोगों का डेटाबेस तैयार होने की जानकारी उन्होंने दी. उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर जरूरी तैयारियां की जा रही है. साथ ही संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं.

  • किशनगंज :पर्व-त्योहारों के दौरान लोगों को कोरोना के प्रति ज्यादा सतर्कता की जरूरत : सिविल सर्जन

    • घर में रहकर परिवार के साथ ही लें त्योहारों का आनंद
    • मास्क का हमेशा उपयोग करने के साथ ही 2 गज की दूरी का रखें ध्यान
    • बाहर से आए व्यक्ति कराएँ स्वास्थ्य जांच
    • लोगों तक जानकारियां पहुँचाने में मीडिया की भूमिका रही अहम

    किशनगंज /संवादाता

    “बड़े-बड़े पर्व-त्योहारों का समय नजदीक आ गया है. बाजारों में लोगों की चहलकदमी बढ़ने के साथ ही बाहर रहने वाले लोगों का भी घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है. पर आपके उत्सवों के शुरू हो जाने से कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम नहीं हो गया है. इसलिए ऐसे समय में हमें कोरोना को खत्म करने के लिए ज्यादा सावधानी और सतर्कता की जरूरत है. हमारी छोटी सी गलती का असर पूरे समाज पर पड़ सकता है जबकि हमारी सावधानी संक्रमण को खत्म करने के लिए कारगर साबित होगा.” यह कहना है जिला सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन का. आने वाले उत्सवों में कोरोना के प्रति लोगों को सतर्क रहने सम्बन्धी अपील करते हुए उन्होंने लोगों को पूरी तरह सतर्क होकर अपने परिवार के साथ उत्सव का आनंद लेने की सलाह दी है.

    बाजारों में सामाजिक दूरी का रखें ध्यान :


    सिविल सर्जन डॉ. नंदन ने कहा कि उत्सवों के शुरू होने से बाजारों में लोगों की चहलकदमी ज्यादा हो गई है. बाजार में लोगों की बढ़ती सक्रियता से उनमें कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है. इसलिए अगर लोग किसी विशेष कार्य के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो लोगों को सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करना चाहिए. बाजार में अन्य व्यक्तियों से 2 गज की दूरी बनाएं रखें. बिना वजह यहां-वहां न थूकें. लोगों से हाथ मिलाने या दुकान पर उपलब्ध सामानों को संपर्क करने से बचें. ज्यादा खरीददारी करने की स्थिति में हाथों में ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें. हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करते रहें. बाजार से घर वापस आने पर जूता-चप्पल बाहर खोलकर व हाथ-पैर को अच्छी तरह से धो कर ही घरों में प्रवेश करें. इन सावधानियों से लोग संक्रमण के प्रभाव में आने से बचे रह सकते हैं.

    मास्क का उपयोग करना सबसे जरुरी :


    सिविल सर्जन ने कहा कि घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क का उपयोग करना कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे जरूरी है. जब तक कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती है तब तक मास्क ही कोरोना से बचाव के लिए सबसे उत्तम विकल्प हैं. दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने पर भी ‘यह हमारे अपने हैं, इनसे संक्रमण का खतरा नहीं है’ ऐसी सोच न रखें. किसी भी लोगों से मिलने, बात करने की स्थिति में बातचीत में शामिल सभी लोगों के मुँह पर मास्क होना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है. इसलिए हमेशा मास्क का उपयोग जरूर करें.

    बाहर से आए व्यक्ति कराएँ स्वास्थ्य जांच :

    डॉ. नंदन ने कहा कि पर्व के समय में बहुत से लोग जो बाहर रहते हैं छुट्टियां मनाने अपने घर आएंगे. ऐसे में यात्रा के दौरान वह अन्य लोगों के के संपर्क में आते हैं. इसलिए घर में प्रवेश करने से पहले उन्हें स्वास्थ्य जांच जरूर करवा लेना चाहिए. जांच में अगर व्यक्ति संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें पूरी सावधानी के साथ होम आइसोलेशन में रहना चाहिए. आपकी सावधानी व सतर्कता आपके पूरे परिवार को संक्रमण के चपेट में आने से बचाया सकता है.

    लोगों तक जानकारियां पहुँचाने में मीडिया की भूमिका रही अहम :

    सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि इस विश्वव्यापी महामारी के समय लोगों को सही जानकारियां पहुँचाने और उन्हें जागरूक करने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही है. उन सबों के सामूहिक सहयोग के कारण ही आज जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार की गति धीमी हो सकी है. जिला प्रशासन व स्वास्थ्य समिति के साथ ही स्थानीय मीडिया भी इसके लिए प्रशंसा का पात्र है. हमारे इसी सामुहिक प्रयास से हम सभी मिल कर कोरोना को हराने में सफल हो सकेंगे.

  • देश :24 घंटे में 78 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले

    देश/डेस्क

    देश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है ।मालूम हो कि  पिछले 24 घंटों में  COVID19 के 78,357 नए मामले सामने आए और 1045 मौतें हुई हैं।

    जिसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 37,69,524 हो गई है ।

    देश में  8,01,282 सक्रिय मरीज है और अभी तक 29,019,09 लोग बीमारी से  ठीक हो चुके हैं ।देश में मृतकों कि संख्या बढ़ कर 66 हजार 333 पहुंच चुकी है ।

    आईसीएमआर के मुताबिक कल(1 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 4,43,37,201 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,12,367 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

  • किशनगंज : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2098

    किशनगंज/संवादाता

    सीमावर्ती किशनगंज जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2098 पहुंच चुकी है ।जिला स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बीमारी से अभी तक 1733 लोग ठीक हो चुके है ।जबकि 353 सक्रिय मरीज है जिनका इलाज अभी चल रहा है ।

    वहीं बीमारी से अभी तक जिले में 12 लोगो की मौत हुई है ।मालूम हो कि जिले में मरीजों के ठीक होने का दर 82.6% है ।मालूम हो कि किशनगंज शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 722 पॉजिटिव मरीज पाए गए गई ,जिनमे 604 लोग बीमारी को मात दे चुके है वहीं अभी भी 108 सक्रिय मरीज है जिनका इलाज चल रहा है ।वहीं जिले के सातों प्रखंडों में भी सक्रिय अभी मौजूद है ।

  • बिहार : कोरोना के मामलों में आई कमी ,24 घंटे में 1227 नए मरीज मिले

    पटना /डेस्क

    बिहार वाशियो के लिए खुश खबरी है ।क्योंकि लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सोमवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक मरीजों कि संख्या में कमी आई है ।मालूम हो कि बिहार में कोरोना के 1227 नये मामले  सामने आए हैं ।

    जिसके बाद अभी बिहार में कोरोना के 24318 एक्टिव मामले मौजूद ।मालूम हो कि पटना में कोरोना के सबसे ज्यादा 225 नये मामले आये है वहीं पूर्वी चंपारण में 68,भोजपुर में 49,सहरसा में 65,रोहतास में 44 पश्चिमी चंपारण में 51 नये मामले के साथ साथ कटिहार में 33,किशनगंज 13, अररिया 13 एवं पूर्णिया में 36 सहित अन्य जिलों में नए मरीज मिले है ।

  • देश :24 घंटे में 61 हजार से अधिक कोरोना के मिले मरीज ,बीमारी से अभी तक 57,542 की गई जान

    देश/डेस्क

    स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 61,408 नए COVID19 मामले सामने आए है वहीं इस दौरान  57,468 लोग रिकवर हुए है ।

    मालूम हो कि 24 घंटो में  836 लोगो की मौत हुई है ।देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 31,06,349 हो गई है, जिसमें 23,38,036 ठीक हो चुके है ।बीमारी से अभी तक 57,542 लोगो की मौत हुई है ।

  • बिहार :24 घंटे में 2247 नए कोरोना के मरीज मिले ,बीमारी से अभी तक 610 की मौत

    पटना/डेस्क

    बिहार में रविवार को 2247 कोरोना के नए मरीज मिले है ।वहीं विगत 24 घंटे में कुल 1,01,036 सैम्पल की जांच हुई है। स्वास्थ विभाग के मुताबिक 
    अबतक कुल 98,454 मरीज ठीक हुए हैं और  वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 23,091 है।

    मालूम हो किबिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 80.60 है।सूबे के अलग अलग जिलों में बीमारी से अभी तक कुल 610 लोगो की मौत हुई है ।बिहार में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 1 लाख 22 हजार 156 पहुंच चुका है ।मालूम हो कि पटना 203,पूर्णिया 79,अररिया 47 कटिहार में 96 सहित अन्य जिलों में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है ।

    देखे जिलेवार सूची

  • बिहार : किशनगंज जिले में हुआ कोरोना का महाविस्फोट,मचा हड़कंप

    किशनगंज /संवादाता

    जिले में आज कोरोना का महा विस्फोट हुआ है ।मालूम हो कि अभी तक मिले एक दिन के मरीजों की संख्या ने आज सारे रिकॉर्ड तोड दिए है और जिले में रिकॉर्ड 1500 से ज्यादा सैम्पलों की जांच के बाद पॉजिटिव मरीज भी 105 मिले हैं।अब तक 24 घण्टो में यह सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिलने की संख्या है।मालूम हो कि  जिले में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन जारी है।

    6 सितंबर तक जारी रहने वाले इस लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण से कितना बचाव होगा यह आने वाला समय ही बताएगा।फिलहाल 105 नए केस मिलने से लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।जिले में संक्रमितों की संख्या कुल  1748 हो चुकी है वहीं सक्रिय मरीज 431 बताए जा रहे हैं।जबकि 1309 मरीजो की रिकवरी हो चुकी है।आज अधिकांश  मरीज किशनगंज शहर से मिले हैं।

    तस्वीर सोशल मीडिया से साभार