Tag: covid

  • बिहार : कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 9 हजार के पार अभी तक 558 की हुई मौत

    पटना/डेस्क

    बिहार में मंगलवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटो में  3257 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,875 हो गई। मालूम हो कि राज्य के दस जिलों में एक सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। पटना में सर्वाधिक 369 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

    जबकि   औरंगाबाद में 138, बेगूसराय में 164, भागलपुर में 185, पूर्वी चंपारण में 200, मधुबनी में 234, मुजफ्फरपुर में 136, पूर्णिया में 139, सहरसा में 116, सारण में 153 नए संक्रमित की पहचान की गई। वहीं  अररिया में 97, अरवल में 34, बाँका में 29, भोजपुर में 66, बक्सर में 71, दरभंगा में 43, गया में 64, गोपालगंज में 61, जमुई में 8, जहानाबाद में 46, कैमूर में 22, कटिहार में  96, खगड़िया में 31, किशनगंज में 49, लखीसराय में 50, मधेपुरा में 43, मुंगेर में 51, नालंदा में 94, नवादा में 23, रोहतास में 68, समस्तीपुर में 45, शेखपुरा में 28, शिवहर में 22, सीतामढ़ी में 94, सीवान में 32, सुपौल में 35, वैशाली में 42 और पश्चिमी चंपारण में 81 नए संक्रमित मिले।

    स्वास्थ विभाग के मुताबिक विगत 24 घंटे में कुल 1,12,781 सैम्पल की जांच हुई है।वहीं अबतक कुल 80,740 मरीज ठीक हुए हैं।  वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 28,576 है।बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 73.48 है। मालूम हो कि बीमारी से 558 लोगो की मौत अलग अलग जिलों में हुई है ।वहीं जानकारी के मुताबिक राज्य के 6 जिलों में बुधवार से स्वास्थ विभाग द्वारा सिरो प्रक्रिया शुरू की जाएगी ।

  • देश : कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार पहुंची ,24 घंटे में मिले 55 हजार से अधिक मरीज

    देश/डेस्क

    देश में कोरोना का कहर जारी है । स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार देश  में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,079 नए मामले सामने आए और 876 लोगो की मौतें हुईं है ।

    जिसके बाद देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,02,743 पहुंच चुकी है । जिसमें 6,73,166 सक्रिय मामले है और   19,77,780 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है ।देश में मृतकों कि संख्या बढ़ कर  51,797 हो चुकी है।

    आईसीएमआर के अनुसार कल(17 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,09,41,264 टेस्ट किए गए जिनमें से 8,99,864 टेस्ट कल किए गए

    पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए सर्वाधिक 8.97 लाख टेस्ट किए गए।

    स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार इतनी ज़्यादा टेस्टिंग के बाद भी पॉजिटिविटी रेट 8.81% है जबकि साप्ताहिक राष्ट्रीय औसत 8.84% है ।

  • बिहार :24 घंटे में कोरोना के 2525 नए मरीज मिले ,बीमारी से अभी तक 542 की मौत

    पटना/डेस्क

    बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 6 हजार के पार पहुंच चुकी है ।सोमवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटो में राज्य के अलग अलग हिस्सों में 2525 नए मरीज मिले है जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 106618 पहुंच चुकी है ।

    विगत 24 घंटे में कुल 1,07,727 सैम्पल की जांच हुई है और बीमारी से अभी तक अबतक कुल 76,706 मरीज ठीक हुए हैं।विभाग के मुताबिक   वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 29,369 है।राहत वाली बात है कि बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 71.94 हो चुकी  है।मालूम हो कि बीमारी से अभी तक राज्य में 542 लोगो की मौत हुई है ।


    सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पटना में 303,पूर्णिया 129,कटिहार 98,किशनगंज 37 एवं अररिया मे 41 नए मरीज मिले है वहीं अन्य जिलों में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है ।

    जिलेवार सूची
  • बिहार : कोरोना मरीजों की संख्या 90 हजार के पहुंची पार,मिले 3741 नए मरीज

    पटना/डेस्क

    बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कोरोना के 3741 नये मामले सामने आए हैं ।सूबे में अभी कोरोना के 33049 सक्रिय मरीज है ।बीमार में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 90553 हो चुकी है ।राजधानी पटना में 529 नये मरीज मिले है और महामारी का विस्फोट जारी है ।

    वही बेगूसराय में 254,कटिहार में 200 ,किशनगंज 47 ,मधुबनी में 169,मुजफ्फरपुर में 160,सारण में 148,पूर्वी चंपारण में 169 नये मामले मिले है ।साथ ही अन्य जिलों में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है ।

    देखे जिलेवार मिले मरीजों की सूची

  • देश :24 घंटे में 60 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले ,834 की हुई मौत

    देश/डेस्क

    स्वास्थ मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 60,963 मामले सामने आए हैं और 834 मौतें हुई हैं।

    जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ कर 23,29,639 हो गई है ।

    जिसमें 6,43,948 सक्रिय मामले है और 16,39,600 ठीक हो चुके है ।बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़ कर 46091 पहुंच चुकी है ।

    आईसीएमआर के मुताबिक देश में कल(11 अगस्त) तक कोरोना वायरस के कुल 2,60,15,297 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,33,449 टेस्ट कल किए गए ।

    राजेश भूषण सचिव स्वास्थ मंत्रालय ने बताया कि 2.5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट देश में किए जा चुके हैं साथ ही कहा कि इस सप्ताह हमने एक दिन में 7,19,364 टेस्ट करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है ।बता दे कि मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने दस राज्यो के मुख्य मंत्री से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैठक की थी और बिहार,बंगाल,गुजरात ,तेलंगाना सहित अन्य राज्यो में टेस्टिंग बढ़ाने पर बल दिया था ।

  • बिहार :3992 नए कोरोना के मरीज मिले कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 75 हजार के पार

    बिहार/पटना

    बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सूबे के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटे में 3992 नए कोरोना के मरीज मिले है  ।जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 75786 पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि राजधानी पटना में 534,पूर्णिया 99,अररिया 106,कटिहार 193 जबकि किशनगंज में 70 नए मरीज मिले है ।बता दे कि राज्य में जैसे जैसे जांच कि संख्या बढ़ रही है, उसी रफ्तार में  मरीजों का मिलना भी बढ़ा  है । मालूम हो कि बीमारी से बिहार में 400 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है ।

  • देश : कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड 24 घंटे में मिले 62 हजार से अधिक मरीज

    कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख के पार

    देश/डेस्क

    देश में 24 घंटो में मिले कोरोना मरीजों की संख्या अब तक की रिपोर्ट में सर्वाधिक है ।मालूम हो कि देश में 62,538 नएमरीज मिले है जिसके बाद देश में कुल

    संक्रमित मरीजों की संख्या  20,27,075 हो गई है ।वहीं अभी  6,07,384 सक्रिय मरीज है । जबकि  13,78,106 ठीक हो चुके है ।देश में बीमारी से मरने वालो  की संख्या बढ़ कर 41,585 हो चुकी है ।मालूम हो कि 24 घंटे में 886 लोगो की मौत देश भर में बीमारी की वजह से हुई है

    आईसीएमआर के मुताबिक 6 अगस्त तक जांच किए गए COVID19 सैंपलों की कुल संख्या 2,27,24,134 है । जिसमें 5,74,783 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया ।

  • देश: कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 19 लाख के पार 24 घंटे में 857 की हुई मौत

    देश/डेस्क

    स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बुधवार को कोविड-19 संबंधित जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में  पिछले 24 घंटों में 52,509 नए  मरीज मिले है । वहीं  857 मौत हुई है ।

    देश में  कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 19,08,255 हो गई है, जिसमें 5,86,244 सक्रिय मामले है ।जबकि 12,82,216 ठीक हो चुके हैं ।बीमारी से अभी तक देश में  39,795 लोगो की मौत हुई है ।

    आईसीएमआर के मुताबिक देश में कल(4 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 2,14,84,402 सैंपल का टेस्ट किया गया । जिसमें मंगलवार को 6,19,652 सैंपल का टेस्ट किया गया ।

  • किशनगंज :Covid 19 मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी ।संक्रमितों की संख्या 663 पहुंची

    किशनगंज /संवादाता

    सीमावर्ती किशनगंज जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है ।बुधवार को भी जिले के अलग अलग स्थानों पर 52 नए मरीज मिले है जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 663 पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि जिले के सातों प्रखंडों में संक्रमण फैल चुका है और हर दिन मरीज मिल रहे है जिससे लोग चिंतित है ।

    मालूम हो कि जिले में 396 मरीज स्वस्थ हो चुके है वहीं 262 लोगो का इलाज चल रहा है ।वहीं बीमारी से 5 लोगो की मौत हो गई है ।बढ़ते संक्रमण के बाद जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन का पालन करवाने हेतु सख्ती बरती जा रही है ।

    एसडीओ शाहनवाज अहमद नियाजी सहित अन्य पदाधिकारी शहरी क्षेत्र सहित जिले के सभी प्रखंडों में लोगो को जागरूक करने के साथ साथ मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना भी लगा रहे है ।वहीं बुधवार को एसपी कुमार आशीष ने रक्षा बंधन के पवित्र त्योहार पर मास्क उपहार स्वरूप भेट करने की अपील की है और उनके द्वारा भी मास्क ,सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है ।

  • देश:24 घंटे में 47 हजार से अधिक covid 19 के मिले मरीज ,654 लोगो की देश में गई जान

    देश/डेस्क

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के सर्वाधिक 47,704  मामले और 654 लोगो की मौत हुई है ।मालूम हो कि देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ कर  14,83,157 हो गई है । जिसमें 4,96,988 सक्रिय मरीज है वहीं  9,52,744 ठीक हो चुके है ।देश में बीमारी से अभी तक 33,425 लोगो की मौत हो चुकी है ।

    मंत्रालय के अनुसार लगातार दो दिनों में एक ही दिन में 5 लाख से अधिक COVID19 टेस्ट किया गया। 26 जुलाई को, भारत ने कुल 5,15,000 सैंपलों का टेस्ट किया और 27 जुलाई को कुल 5,28,000 सैंपलों का टेस्ट किया गया है वहीं COVID19 मरीज़ों की रिकवरी रेट बढ़कर 64.23% हो गई है। अब रिकवरी / मृत्यु अनुपात 96.6%: 3.4% है ।