देश :मुझे अपनी आवाज दो -कंगना रनौत

Written by

in

देश/डेस्क

अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से अपने घर मनाली जा रही है ।इस दौरान चंडीगढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है ।

कंगना ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं,मुझे कमज़ोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं!एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर,अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!

वहीं कंगना ने कहा कि चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गयी है, लोग ख़ुशी से बधाई दे रेही हैं, लगता है इस बार मैं बच गयी, एक दिन था जब मुंबई में माँ के आँचल की शीतलता महसूस होती थी ।कंगना ने कहा कि आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला है ।

कंगना ने अपने सोनिया गांधी और संजय राउत पर भी हमला बोला है और उन्होंने दिल्ली दंगो का भी उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली के दिल को चीर के वहाँ इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आज़ाद कश्मीर के नारे लगवाए, आज आज़ादी की क़ीमत सिर्फ़ आवाज़ है, मुझे अपनी आवाज़ दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आज़ादी की क़ीमत सिर्फ़ और सिर्फ़ ख़ून होगी। मालूम हो कि कंगना लगातार कांग्रेस और शिव सेना नेताओ पर हमला कर रही है और कल उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोसियारी से भी मुलाकात किया था ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *