देश :कश्मीर नरसंहार को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर , कहीं ये बात ।

Written by

in

राजेश दुबे


कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को याद करते हुए अभिनेता अनुपम खेर भावुक हो गए और उन्होने अपने ट्वीटर अकाउंट पर नरसंहार के 31 वी बरसी पर उस पल को याद करते हुए कहा कि आज से 31 साल पहले 59 वर्षीय सोशल वर्कर श्री टीका लाल टपलू जी की आतंकवादियों द्वारा 14 सितंबर को श्रीनगर में हत्या कर दी गई थी।

और यहाँ से शुरू हुआ था कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का एक लंबा सिलसिला।श्री खेर ने कहा कि ये घाव भले ही भर गए हो। लेकिन भूले नहीं है।और भूलने चाहिए भी नहीं।

मालूम हो कि घाटी में आतंकवाद की पहली वारदात 14 सितंबर 1989 में हुई, जब वरिष्ठ वकील और भारतीय जनता पार्टी के नेता टीका राम टपलू की दिनदहाड़े श्रीनगर में उनके घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *