देश : कोरोना के 12 हजार से अधिक नए मरीज मिले,101 की हुई मौत

देश /डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किया गया रिपोर्ट के मुताबिक देश  में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 12,881 नए मामले मिले है ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,50,201 हुई।वहीं 101 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,014 हो गई है। मालूम हो कि देश में व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और दूसरे चरण का टीकाकरण हो रहा है ।






देश में कुल 94,22,228 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।बता दे किदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,37,342 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,56,845 है। आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,87,03,791 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,26,562 सैंपल कल टेस्ट किए गए ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *