देश : कोरोना के 1.65 लाख नए मरीज मिले 3460 की हुई मौत

देश /डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में COVID19 के 1,65,553 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,78,94,800 पहुंच चुकी है।हालाकि देश में मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है ।लेकिन मृत्यु दर में गिरावट नहीं आई है ।बीते 24 घंटो तक बीमारी से 3,460 लोगो की मौत हुई है ।जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 3,25,972 हो गई है।






स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि पिछले 46 दिन में आज कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं। आज देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हुई हैं।

2,76,309 लोग बीते 24 घंटो में ठीक हुए है ।जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,54,54,320 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,14,508 है।

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 20,63,839 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34,31,83,748 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं ।

बता दे की देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,35,749 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,20,66,614 हो गया है।






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *