मन की बात :सरकार के 7 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी ,अब भारत दूसरे देशों के दबाव में नहीं चलता ,पूर्वोत्तर से कश्मीर तक की समस्याएं सुलझाई गई ,जीतेंगे कोरोना से भी जंग

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोरोना महामारी के दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में चक्रवाती तूफान सहित देश के विकास हेतु किए गए कार्यों की चर्चा की और कहा कि देश अब किसी के दबाव में नहीं चलता ,देश अब सुरक्षित भी है और प्रगति के रास्ते पर भी चल रहा है ।उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर से कश्मीर तक पुराने विवाद सुलझाए गए ।






पीएम मोदी ने कहा आज 30 मई को हम ‘मन की बात’ कर रहे हैं और संयोग से ये सरकार के 7 साल पूरे होने का भी समय है।इन वर्षों में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चला है।इन 7 वर्षों में जो कुछ भी उपलब्धि रही है, वो देश की रही है, देशवासियों की रही है। कितने ही राष्ट्रीय गौरव के क्षण हमने इन वर्षों में साथ मिलकर अनुभव किए हैं। उन्होंने कहा अभी अभी पिछले 10 दिनों में ही देश ने फिर 2 बड़े cyclone ‘ताऊ-ते’ और पूर्वी coast पर cyclone यास।देश और देश की जनता इनसे पूरी ताकत से लड़ी और कम से कम जनहानि सुनिश्चित की।विपदा की इस कठिन और असाधारण परिस्थिति में cyclone से प्रभावित हुए सभी राज्यों के लोगों ने जिस प्रकार से साहस का परिचय दिया है।उसके लिए मैं आदरपूर्वक सभी नागरिकों की सराहना करना चाहता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन सभी एक साथ मिलकर इस आपदा के सामने करने में जुटे हैं।मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने करीबियों को खोया है।पीएम मोदी ने कहा कोरोना की शुरुआत में देश में सिर्फ एक ही testing lab थी, लेकिन आज ढाई हजार से ज्यादा labs काम कर रही हैं।शुरू में कुछ सौ test एक दिन में हो पाते थे, अब 20 लाख से ज्यादा test एक दिन में हो रहे हैं।कितने ही Frontline workers, sample collection के काम में लगे हुए हैं।संक्रमित मरीजों के बीच जाना, उनका sample लेना, ये कितनी सेवा का काम है।







पीएम मोदी ने कहा आप सोचिए, हमारे देश में इतना बड़ा संकट आया, इसका ऐसे देश की हर एक व्यवस्था पर पड़ा।कृषि व्यवस्था ने खुद को इस हमले से काफी हद तक सुरक्षित रखा।सुरक्षित ही नहीं रख, बल्कि प्रगति भी की, आगे भी बढ़ी।मुझे कितने ही देशवासियों के संदेश, उनके पत्र देश के कोने-कोने से मिलते हैं।कितने ही लोग देश को धन्यवाद देते हैं कि 70 साल बाद उनके गांव में पहली बार बिजली पहुंची है।


कितने ही लोग कहते हैं कि हमारा भी गाँव अब पक्की सड़क से, शहर से जुड़ गया है।उन्होंने कहा 
एक आदिवासी इलाके से कुछ साथियों ने मुझे एक संदेश भेजा था कि सड़क बनने के बाद पहली बार उन्हें ऐसा लगा कि वो भी बाकी दुनिया से जुड़ गए हैं।
ऐसे ही कहीं कोई बैंक खाता खुलने की ख़ुशी साझा करता है। इन 7 सालों में आप सबकी ऐसी करोड़ों खुशियों में, मैं शामिल हुआ हूं।पीएम मोदी ने कहा 
आजादी के बाद 7 दशकों में हमारे देश के केवल साढ़े तीन करोड़ ग्रामीण घरों में ही पानी के connection थे।लेकिन पिछले 21 महीनों में ही साढ़े चार करोड़ घरों को साफ पानी के connection दिए गए हैं।एक नया विश्वास देश में आयुष्मान योजना से भी आया है।जब कोई गरीब मुफ्त इलाज से स्वस्थ होकर घर आता है तो उसे लगता है कि उसे नया जीवन मिला है।






पीएम ने कहा इन 7 सालों में भारत ने Digital लेनदेन में दुनिया को नई दिशा दिखाने का काम किया है।हम record satellite भी प्रक्षेपित कर रहे हैं और record सड़कें भी बना रहे हैं।उन्होंने कहा इन 7 वर्षों में ही देश के अनेक पुराने विवाद भी पूरी शांति और सौहार्द से सुलझाए गए हैं।पूर्वोत्तर से लेकर कश्मीर तक शांति और विकास का एक नया भरोसा जगा है।

पीएम मोदी ने कहा इन 7 सालों में हमने साथ मिलकर ही कई कठिन परीक्षाएं भी दी हैं और हर बार हम सभी मजबूत होकर निकले हैं।कोरोना महामारी के रूप में, इतनी बड़ी परीक्षा तो लगातार चल रही है।इस वैश्विक महामारी के बीच भारत, ‘सेवा और सहयोग’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने कहा जैसे अन्य लड़ाइयां जीते है उसी तरह कोरोना से भी लड़ाई जीतेंगे ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :