दिल्ली :राज्यो के मुख्यमंत्री से कोरोना टीकाकरण पर पीएम ने की बात ,राज्यो को अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की दी सलाह ,तीन करोड़ लोगो को केंद्र मुफ्त में लगाएगा टीका

Written by

in

देश/डेस्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सोमवार को देश के अलग अलग राज्यो के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की और आगामी 16 जनवरी से चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान पर चर्चा किया है ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि टीकाकरण पर अफवाहों से बचे उन्होंने कहा कि देशी और विदेशी ताकतें अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे उसपर राज्यो को ध्यान देने की जरूरत है ।

पीएम ने कहा हर राज्य हर केंद्र शासित प्रदेश को यह सुनिश्चित करना होगा कि वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों को, अपप्रचार को कोई हवा न मिले। देश और दुनिया के अनेक शरारती तत्व हमारे इस अभियान में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं ।

पीएम ने कहा कि दोनों वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है साथ ही सस्ती भी है ।उन्होंने कहा हमारा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है। ये चरण है वैक्सीनेशन का। 16 जनवरी से हम दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू कर रहे हैं ।

पीएम ने कहा हमारी कोशिश सबसे पहले उन लोगों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की है, जो देशवासियों की स्वास्थ्य सेवाओं में लगे हुए हैं। इसके साथ-साथ जो दूसरे फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं उन्हें भी पहले चरणों में टीका लगाया जाएगा ।

उन्होंने कहा अलग-अलग राज्यों के फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स की संख्या देखें तो यह करीब 3 करोड़ होती है। यह तय किया गया है कि पहले चरण में इन 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने में जो खर्च होगा उसे राज्य सरकारों को नहीं देना, उसे भारत सरकार वहन करेगी ।

पीएम ने कहा दूसरे चरण में 50 वर्ष से ज्यादा आयु के सभी लोगों को और 50 वर्ष से कम आयु के उन बीमार लोगों को जिन्हें संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा है, उन्हें टीका लगाया जाएगा ।

वहीं पीएम ने वर्ड फ्लू को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह मुख्यमंत्रियों को दी और कहा कि 9 राज्यो में फ्लू की पुष्टि हो चुकी है ।उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पंक्षियो पर नजर रखने की सलाह दी है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *