देश/जम्मू कश्मीर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जम्मू कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।सुरक्षाबलों के द्वारा बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है
मेंढर पुलिस स्टेशन का दौरा करने पहुंचे आईजी जम्मू रेंज मुकेश सिंह ने मीडिया को बताया कि नए आतंकी या उनके ऑन ग्राउंड वर्कर्स जो यहां(मेंढर में) बन रहे थे, उनको गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि काफी मात्रा में हथियार ज़ब्त किए गए हैं। इसकी कोशिश मुख़्तलिफ़ संस्थानों या धार्मिक स्थानों को टारगेट करने की थी ।बता दे की कश्मीर में सेना और पुलिस द्वारा लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिसमें बड़ी सफलता मिल रही है ।आतंकियों द्वारा हाल के दिनों में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई जिसे समय रहते ही सुरक्षा बलों द्वारा नाकाम किया जा चुका है ।