दिल्ली : केंद्र सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक 22.77 करोड़ से अधिक टीका मुफ्त में करवाया उपलब्ध

देश /एजेंसी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में कोरोना के टीके की कमी को लेकर राजनीति गर्म है ।विपक्षी पार्टियों द्वारा लगातार केंद्र सरकार पर टिके को लेकर दबाव बनाया जा रहा है ।जिसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीका उपलब्ध कराने के जरिये उनकी सहायता कर रही है ।






बता दे कि प्रत्येक महीने सेंट्रल ड्रग लैबोरेट्ररी (सीडीएल) द्वारा स्वीकृत टीकों के 50 प्रतिशत की खरीद भारत सरकार द्वारा करने की घोषणा सरकार द्वारा की गई है। राज्य सरकारों को इन टीकों को पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी जैसा कि पहले करती रही है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया किभारत सरकार ने अभी तक, नि:शुल्क श्रेणी तथा प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी दोनों के ही जरिये राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 22.77 करोड़ टीकों से अधिक (22,77,62,450) उपलब्ध कराए हैं।

इसमें से, अपव्यय सहित कुल उपभोग 20,80,09,397 टीकों का हुआ (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) है।राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास लगाये जाने के लिए अभी भी 1.82 करोड़ से अधिक (1,82,21,403) टीके उपलब्ध हैं।मंत्रालय द्वारा बताया गया कि इसके अतिरिक्त, 4 लाख से अधिक (4,86,180) टीके भेजे जाने की प्रक्रिया में हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त कर लिये जाएंगे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :