किशनगंज :हमारी सरकार सभी वर्गो को साथ लेकर चली और गली गली में सड़कों का जाल बिछाया गया -नीतीश कुमार

किशनगंज / अनिर्वाण दास

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार को पोआखाली के हाई स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रत्याशी नौशाद आलम के पक्ष में किया संबोधित और लोगो से मांगा वोट।उन्होंने कहा कि आरजेडी ने 15 साल के शासन मे कितने लोगों को नौकरी दिया।सिर्फ 95 हज़ार लोगो को नौकरी दी गई मगर हमारी सरकार में 6 लाख से ज्यादा लोगो को सरकारी नौकरी मिली और बड़ी तादाद में लोगों को काम मिल रहा है।

सूबे की मुखिया ने महागठबंधन की तरफ़ सीएम उम्मीदवार तेजस्वी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि जो सरकारी नौकरी की बात करता है उसे क,ख,ग,घ का ज्ञान नहीं है।सिर्फ़ कहने से सरकारी नौकरी नही मिलती है।उन्होंने लोगो से कहाँ की लोगो को अब मजबूरी में बिहार से बाहर नही जाना पड़ेगा।बिहार के लोगो के लिए काम किया जायेगा।उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के दस लाख नौकरी के वादे पर निशाना साधा सीएम नीतीश ने कहा कि जो सरकारी नौकरी की बात करते है ,

मगर जब 15 साल राज करने का मौका मिला तब क्या बिहार झारखंड नही था । श्री कुमार ने कहा कि किशनगंज जिले के गली गली में सड़कों का जाल बिछाया गया साथ ही उन्होंने अर्रा बाड़ी कृषि महा विद्यालय के निर्माण को सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया ।सीएम ने कहा उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है और 1 लाख से अधिक बेटियों को हुनर सीखा कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा है ।वहीं आज सीएम ने कोचाधामन के कुट्टी पंचायत में भी विधायक मुजाहिद आलम के समर्थन में सभा को संबोधित किया है ।बता दे कि जिले में 7 नवंबर को मतदान होना है और उससे पूर्व सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है ।