किशनगंज : पल्स पोलियों अभियान की सफलता के लिए बीडीओ गुलज़ारी कुमार पंडित ने की बैठक

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक आयोजित किया ।बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के सभी एएनएम ,आशा फैसिलिटेटर, बीएचएम बीसीएम, बाल विकास परियोजना के महिला सुपरवाइजर, व अन्य कर्मी शामिल हुए बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों में 27 जुलाई से पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों में घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा दी जानी है ।






इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का काम करेंगे। इस अभियान को सफलता पूर्वक पुरा करने के लिए कुल 74 टीम बनाई गई है । वहीं चौक चौरहों व हाट बाजारों में कुल आठ टिमों को लगाया गया है। मोबाइल सेवा के लिए दो टिमें तैयार की गई है। यह सभी अपने अपने क्षेत्र में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। टेढ़ागाछ प्रखंड में शून्य से पाँच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 29,718 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य एएनएम को दिया गया है।साथ में यह भी निर्णय लिया गया है कि, पोलियो की खुराक देने के साथ-साथ कोरोना महामारी से बचाव को लेकर कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रचार प्रचार करना सबसे जरूरी है। इसकी जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी गई है।






इसकी विधि व्यवस्था को लेकर एएनएम एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक आयोजित किया गया और बैठक में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में शत प्रतिशत टीकाकरण एवं कोरोना सैंपल की जाँच को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मीयों को बीडीओं द्वारा कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, बैठक में मुख्य रूप से बीसीएम डॉ वाई सिंग, स्वास्थ्य प्रबंधक यशवंत कुमार ,केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर डाँ आकाश, यूनिसेफ बीएमसी हरि किशोर ,बीसीएम अकील अहमद महिला सुपरवाइजर सीता कुमारी, रंजू देवी, तुषार कुमार मजूमदार ,इत्यादि अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी इस बैठक में उपस्थित रहे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *