किशनगंज : टेढ़ागाछ में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में लोगों ने बढ़कर चढ़ कर लिया हिस्सा,

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंडाधीन टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत धवेली, चिल्हनियाँ, डाकपोखर, मटियारी, बैगना, हवाकोल, खनियाबाद, भोरहा, हाटगांव, कालपीर, झुनकी मुशहरा, झाला स्थित सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की उमड़ी भारी भीड़।‌‌प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित व सांख्यिकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार प्रखंड के अलग अलग वैक्सीनेशन स्थल का लिया जायजा,वैक्सीनेशन स्थल पर तैनात नोडल शिक्षक तरुण कुमार दास ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सिरनियां 190 में लक्ष्य के अनुरूप सभी को कोविड-19 का टीका सफलतापूर्वक लगाया गया।






80 टीका सेंटर को उपलब्ध कराया गया था, जो समय रहते दे दिया गया। बहुत सारे लोग टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण वैक्सीनेशन सेंटर से घूम कर अपने घर चले गए। वैक्सीन लगाने को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया, सबसे ज्यादा युवा वैक्सीन लगाने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और टीका लगाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टेढ़ागाछ के प्रबंधक यशवंत कुमार ने बताया कि टेढ़ागाछ को 1150 वैक्सीन उपलब्ध कराया गया था, जिसमे मध्य विद्यालय बेणुगढ़, प्राथमिक विद्यालय सिरनियाँ, मध्य विद्यालय खर्रा बेलवाड़ी,हाईस्कूल झुनकी मुशहरा पूर्व, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजपुर बलूआ , मध्य विद्यालय बैगना, मध्य विद्यालय सुहिया हाट,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचन बाड़ी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाटगाँव,बलूआ जागिर में शतप्रतिशत लोगों को कोवीड19 का वैक्सीन का टीका सफलता पूर्वक लगाया गया।






डापोखर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सिरनियां वैक्सीनेशन सेंटर पर एएनएम शबनम कुमारी, नोडल शिक्षक तरुण कुमार दास, जीविका खुशबू कुमारी, आशा कार्यकर्ता ममता रानी, सेविका सुनीता कुमारी, ऑपरेटर नरेश मरांडी आदि सबों की उपस्थिति में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *