किशनगंज :जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने डमी मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

किशनगंज /संवादाता

मंगलवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बालिका उच्य विद्यालय में बनाए गए डमी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया है ।मालूम हो कि चुनाव के निमित्त मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण एव आम मतदाताओं को ईवीएम एव वीवीपैट से
रू ब रू कराने के उद्देश्य से बालिका उच्च विद्यालय, में डमी आदर्श मतदान केन्द्र(बूथ) का अधिष्ठापन् किया गया है ।

गौरतलब हो कि बालिका उच्च विद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली के कोविड 19 संबधी दिशा निर्देशों के आलोक में आदर्श मतदान केंद्र का डमी (नमूना) मतदान केंद्र बनाया गया है,ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले मतदान कर्मी,अधिकारी समेत आम मतदाता कोविड के परिप्रेक्ष्य में अपने मतदान केंद्र पर की जाने वाली व्यवस्थाओं एवम सुरक्षात्मक उपायों को जान सके एवम पूरी निश्चिंतता के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग ले सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने आज इस नमूना मॉडल बूथ पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बूथ पर प्रतिनियुक्ति कर्मियो से कोविड प्रोटोकॉल समेत पोलिंग कराने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।मालूम हो कि डमी आदर्श मतदान केंद्र पर रैंप, बिजली, पानी,शौचालय,शेड से लेकर वह सभी व्यवस्था की गई है,जो निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने आम मतदाताओं से अपील किया की आप डमी आदर्श मतदान केन्द्र पर जाकर कोविड 19 को लेकर थर्मल स्कैनिंग, सेनेटाइजेशन, निर्धारित समाजिक दूरी, आदि सभी व्यवस्था के साथ Covid 19 के परिप्रेक्ष्य में बूथ संचालन की प्रक्रिया देखे एवं सुगम और सुरक्षित मतदान में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।

गौरतलब हो कि बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम ,किशनगंज के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, डमी आदर्श मतदान केंद्र के द्वारा आम मतदाताओं में covid 19 के परिप्रेक्ष्य में मतदाताओं को बूथ पर मिलने वाली सुविधा से जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *