किशनगंज :एसएसबी द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर दिया गया बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जागरूकता रैली

टेढ़ागाछ(किशनगंज) /विजय कुमार साह

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत शनिवार को स्कूली बच्चों के साथ पैकटोला में एसएसबी ने जागरूकता रैली निकली।जिसमें प्राथमिक विद्यालय पैकटोला के बच्चे,शिक्षक एवं 12वीं बटालियन बीओपी पैकटोला के एसएसबी जवान शामिल थे।इस रैली को एसएसबी कैम्प पैकटोला से निकलकर पैकटोला गाँव के विभिन्न सड़कों पर भ्रमण के बाद समाप्त हुआ ।

इधर फतेहपुर, लालपानी,खनियांबाद,माफिया टोला आदि गाँव में रैली घुमाई गयी।जहाँ ग्रामीणों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत जागरूक किया गया।इस दौरान एसएसबी के जवानों ने बेटियों को बचाने व उन्हें पढ़ाने की अपील की।उन्होंने कहा हर घर में बेटियों का महत्व है।






जिसे बेटी नहीं है वे बेटियों के लिए लालायित रहते हैं।बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ रैली को पुनः प्राथमिक विद्यालय पैकटोला लाया गया।इस रैली में माफिया टोला के असिस्टेंट कमांडेंट सुमन गोराई, पैकटोला एसएसबी बीओपी इंचार्च दोरजी तासी,फतेहपुर बीओपी के असिस्टेंट कमांडेंट रविन्द्र कुमार सिंह,प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश,स्कूली बच्चे व एसएसबी के जवान शामिल थे।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *