कटिहार :चुनावी सरगर्मी तेज,डीएम कंवल तनुज ने राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ की बैठक

कटिहार /रितेश रंजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चुनाव की गतिविधि तेज,पोलटिकल पार्टियो के साथ कटिहार ज़िला पदाधिकारी कंवल तनुज ने की बैठक,चुनाव से संबंधित कई अहम मसलो पर हुई चर्चा

कटिहार के समाहरणालय सभागार में डीएम कमल तनुज की अध्यक्षता में कई पॉलिटिकल पार्टियों के नेताओं के साथ आज बैठक की गई बैठक के दौरान चुनाव से संबंधित बातों पर चर्चा हुई डीएम कंवल तनुज ने सभी पार्टी के नेताओं को कहा कि कटिहार में भी चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है और आचार संहिता भी लग चुकी है।

इस बैठक में कई पॉलिटिकल पार्टी के नेताओं के द्वारा अपने अपने विचारों को रखा गया वहीं राजद के युवा जिला अध्यक्ष राजेश यादव में शमशेर गंज में मतदान केंद्र बनाने की मांग की है उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को मतदान करने के लिए तेजा टोला जाना पड़ता है और काफी दूर भी है और लोगों को परेशानी भी होती है इसी के मद्देनजर इस जगह अगर मतदान केंद्र बन जाता है तो यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी इस पर डीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह खुद जाकर इस जगह का जायजा लेंगे जरूरत पड़ने पर उस जगह बूथ बनाया जाएगा ।बैठक में कांग्रेस प्रतिनिधि शेखर कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने भी समस्याओं से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत करवाया है ।