Whatsapp New Policy: शर्तों से नाराज़ यूजर उड़ा रहे है कंपनी का मज़ाक , तलाश रहे है विकल्प , ट्रेंड कर रहा है Whatsapp Privacy

Written by

in

देश/डेस्क

वाट्सएप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू करने की घोषणा की है ।बता दे कि भारत में करीब 40 करोड़ लोग वाट्सएप का उपयोग करते है ।लेकिन जब से नए नियम लागू करने और उससे निजता भंग होने की बात सामने आई है उसके बाद ना सिर्फ वाट्सएप छोड़ने की लोग बात कर रहे है बल्कि नए विकल्प की भी तलाश कर रहे है ।

गौरतलब हो कि नए नियम 8 फरवरी से लागू होंगे।भारत में 5 जनवरी से ही उपभोक्ताओं को नए नियम पर मैसेज भेजे जा रहे हैं । इस पॉलिसी के तहत कंपनी ने यूजर डाटा को इस्तेमाल करने के तरीके में बदलाव करने की जानकारी दी है। कंपनी द्वारा यूजर्स को पॉप-अप मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें लिखा है कि नए नियम 8 फरवरी से प्रभावी होंगे। यूजर्स को मिल रहे इस संदेश में बताया जा रहा है कि कंपनी किस तरह से यूजर डाटा का इस्तेमाल करेगा, फेसबुक से जुड़ी कंपनियां वाट्सएप चैट का किस तरह इस्तेमाल कर सकेंगी।

WhatsApp के नए नियम व शर्तों में कहा गया है कि अब आपके डेटा को फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे सोशल मीडिया के साथ ज्यादा इंटेग्रेट किया जाएगा ।यानी अब WhatsApp का डेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम में भी इस्तेमाल हो सकेगा। नए नियमों की सूचना जैसे जैसे लोगो तक पहुंच रही है लोगो ने विरोध करना शुरू कर दिया है , कोई टेलीग्राम तो कोई singnal एप्प पर जाने की बात कर रहे है ।

WhatsApp की नई नीति का सोशस मीडिया में जबरदस्त चर्चा है। Funny Memes बनाकर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ट्विटर पर#WhatsappPrivacy ट्रेंड कर रहा है।ट्विटर पर लाखो लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया इस संदर्भ में दिया है ।

आप भी देखिए चुनिंदा Funny Memes

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *