Tag: हादसा

  • पूर्णिया : गैस लीक होने से लगी आग । एक ही परिवार के 6 लोगो की मौत

    मृतकों में 5 बच्चे ,एक को भागलपुर किया गया रेफर

    पूर्णिया/संवादाता

    पूर्णिया के बायसी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक ही परिवार के 6 लोग गैस सिलेंडर लीक होने के बाद हुए हादसे में झुलस गए और मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार देर शाम को तब हुई जब खाना बनाया जा रहा था ।हादसे में 5 बच्चो की मौत हुई है । घटना बायसी थाना के खपड़ा पंचायत के ग्वाल गांव की है जहां सोमवार की शाम सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था. इस हादसे में सात लोग झुलस गए थे जिनको इलाज के लिए पूर्णिया सदर  अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

    जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव के घर में गैस लीक होने के बाद  आग लगी सभी लोग एक ही घर में थे जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ है ।  वहीं हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को भागलपुर रेफर किया गया है ,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है ।मुखिया प्रतिनिधि ललित कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद सभी को पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज में देरी की वजह से सभी ने एक के बाद एक करके दम तोड दिया 

  • किशनगंज : गैस रिसाव !
    एसडीओ की सूझबूझ से जलने से बच गया शहर

    किशनगंज/संवादाता

    ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत

     किशनगंज के खगड़ा चेक पोष्ट स्थित रास्ट्रीय राज मार्ग 31 पर खड़ी पेट्रोलियम गैस से भरे एक टैंकर में देर रात तेज गति से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी . टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और  चालक की मौके पर ही मौत हो गई ।

     टैंकर में टक्कर लगते ही गैस का रिसाव आसपास के इलाके में तेजी से फैलने लगा । आस पड़ोस के लोगो को गैस की गंध आने के बाद लोगों ने इसकी सूचना किशनगंज प्रशासन को दिया ।  जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुचे …..अनुमंडल पदाधिकारी शाहनवाज अहमद नियाजी ने तेज गैस के रिसाव को देखते हुए खुद ही अपने हाथों से लकड़ी का शील बनाकर फायर ब्रिगेड के टीम को दिया ..जिस किल की मदद से फायर दल नें काफी मशक्कत के बाद गैस के रिसाव को बंद किया ।

    एसडीओ शाहनवाज अहमद नियाजी

    घटना के बारे बताया जाता है कि एनएच 31 पर खगड़ा चेक पोष्ट के पास एलपीजी गैस से भरी टैंकर का इंजन खराबी की वजह से कई घंटो से खड़ी थी ।जिसे पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने ठोकर मार दी ।ठोकर के बाद जहां ट्रक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वही दूसरी ओर टैंकर में ठोकर लगने से उसके नोजल से गैस रिसाव होने लगा  दमकल कर्मियों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव ठीक किया गया । गैस फैलने से इलाके में खौफ का माहौल था । जहां अनुमंडल पदाधिकारी ने माइकिंग कर इलाके में ऐहतियात के तौर पर बिजली के उपकरण ,बत्तियां और  आग नहीं जलाने की हिदायत दे रहे थे ।  वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोष्ट मार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा । 

  • कटिहार :यात्रिओ से भरी नाव पलटी ,बड़ा हादसा टला,ग्रामीणों की सूझबूझ से निकाले गए लोग ।

    कटिहार/रितेश रंजन

    कटिहार के कदवा प्रखंड के भर्री पंचायत अंतर्गत बैसा धार में यात्री सवार एक नाव के डूब जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया । जानकारी के अनुसार नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण नाव डूब गया । जिसमें सवार लगभग दो दर्जन लोग पानी में डूब गए। नाव के डूबते ही लोगों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया ।


    गनीमत रही कि नाव जिस जगह डूबी थी वहाँ से कुछ दूरी पर वृक्ष थी जिसे पकड़कर छोटे बच्चे एवं महिलाओं ने अपनी जान बचाई । स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गत सप्ताह आई बाढ़ से छौना ग्राम के मध्य पानी के तेज बहाव के चलते सड़क टूट गई थी जिससे कई गांवो केलाबाड़ी, कुरहैला, बोबरा, कुजीबाना, तैयबपुर, अमरतपुर, आदि के हजारो लोगों का एक मात्र साधन नाव ही रह गया है

    नाव पार कर ही प्रखंड मुख्यालय कदवा जाते हैं ।वहीँ इसपार के कई गाँव नंदनपुर, अशीयानी, नरगद्दा, आदि गांवों के लोगों को जाजा पंचायत जाने में अत्यधिक कठिनाई होती है । बहरहाल स्थानीय प्रशाशन के द्वारा उक्त स्थल पर केवल एक नाव की व्यवस्था किया गया है जो ऊंट के मुँह में जीरा का फोरन के सामान है ।

    ऐसी स्थिति में और नाव की व्यवस्था उक्त स्थल पर प्रशासनिक स्तर पर करना चाहिए । कह सकते हैं की प्रशाशन की उदासीनता के कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया ।विदित हो कि गत 6 जुलाई को नन्दनपुर गाँव के समीप धार में ओवरलोड होने के कारण नाव डूब गई थी।अंचल अधिकारी वीरवल बरुन कुमार ने बताया कि उक्त नाव को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    देखे एक्सक्लूसिव वीडियो

  • किशनगंज : सतीघट्टा धार में डूबे युवक का शव मिला

    किशनगंज/विजय कुमार साहा

    बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बैगना सतीघट्टा धार में सोमवार को डूबा युवक दो दिन से लापता रहने के बाद मंगलवार को उनका शव मिला है। ज्ञात हो कि टेढ़ागाछ प्रखंड के भेलागुड़ी निवासी सिंघेश्वर ठाकुर का पुत्र एवं नाती सोमवार को भेलागुड़ी से बालू टोला जाने के क्रम में बैगना के सतीघट्टा धार में पुल पार करने के दौरान मामा व भांजा पानी मे डूब गया था।जिसमें भांजा तैर कर धार से बाहर निकल गया और मामा चंदन कुमार ठाकुर लापता हो गया था।दो दिनों से स्थानीय लोगों एवं एनडीआरएफ की टीम द्वारा लापता युवक की खोज की जा रही थी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार से टेढ़ागाछ व बहादुरगंज के बीडीओ सीओ प्रशासन की टीम के साथ घटना स्थान पर पहुंच कर एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से काफी खोजबीन की। लेकिन लापता युवक नहीं मिला था।सुबह से मृतक के परिजन एवं आसपास के ग्रामीणों ने काफी दूर तक खोजबीन जारी रखी।दोपहर में किसी ग्रामीणों ने मृतक के शव को पानी में देखा और शव मिलने की खबर चारों ओर फैल गई। शव को देखने वालों की नदी किनारे भीड़ लग गई।मृतक चंदन कुमार ठाकुर के परिजनों ने शव का शिनाख्त कर लिया है।मौके पर बहादुरगंज पुलिस पहुँचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा है।

  • किशनगंज :नदी में डूबने से युवक की मौत

    किशनगंज/संवादाता

    किशनगंज के टेऊसा पंचायत अंतर्गत कोलहा गांव में 16 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई ।मालूम हो कि घंटो की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा युवक के शव को ढूंढ कर निकाला गया । युवक की सिनाख्त तारिक के रूप में कि गई है ।

    घटना की सूचना पा कर मौके पर विधायक कमरुल हुदा भी पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया है ।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अग्रतर करवाई में जुट गई है ।मालूम हो कि गुरुवार को भी शहर के मझीया रमजान नदी से एक युवक सोनू का शव बरामद किया गया था ।