Tag: हादसा

  • अररिया :सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत,गांव में पसरा मातम

    अररिया /संवादाता

    अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर मुसहरी टोला के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई ।

    परिजनों ने बताया कि दोनों ही मृतक प्रमोद यादव और पिंटू यादव मामा और भांजे थे और दोनों ही बाइक से अपने घर गैरकी से अररिया होटल में काम करने आ रहे थे तभी रास्ते में मुसहरी टोला के पास ट्रक की चपेट में आ गए और इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई ।






    घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा भी किया घटना की सूचना पर जोकीहाट और बैरगाछी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत करवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है ।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।






  • उत्तर प्रदेश :दर्दनाक हादसा !मुरादाबाद -आगरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 10 लोगो की मौत ,कई घायल

    उत्तर प्रदेश /मुरादाबाद

    उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर दर्दनाक  हादसा हुआ है।जानकारी के मुताबिक एक मिनी बस,  कैंटर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता का घोषणा किया है। 







    घायलों को मुरादाबाद जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार शनिवार करीब 8 बजे यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि  निजी बस बिलारी से मुरादाबाद आ रही थी। नानपुर के पास यह एक ट्रक और कैंटर से टकरा गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा ओवरटेकिंग के चक्‍कर में हुआ।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। मौके पर डीएम राकेश कुमार और एसएसपी ने पहुंचकर राहत कार्य का खुद जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों के द्वारा दी गई है ।घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है ।






  • महाराष्ट्र: दर्दनाक हादसा !अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चो की मौत , राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख,बीजेपी नेता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

    देश/महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है जहा सरकारी अस्‍पताल  में आग लगने से दस नवजात बच्‍चों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि 7 बच्चो को बचाया जा सका है ।अस्‍पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वार्ड में 17 बच्‍चों को रखा गया था। नर्स ने जब वार्ड से धुंआ निकलते हुए देखा तो उसे हादसे के बारे में पता चला।मिली जानकारी के अनुसार अस्‍पताल में आग रात लगभग 2 बजे लगी।

    आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अस्‍पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट  में आग लगने  से 10 बच्‍चों  की मौत हो गई और 7 को बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक वार्ड में एक दिन से लेकर तीन माह तक के बच्‍चों को रखा गया था। धुआं निकलते देख अस्‍पताल में मौजूद नर्स जब तक वार्ड में पहुंची तब तक 10 बच्‍चे झुलस चुके थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है और परिजनों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही से बच्चो की मौत हुई है ।

    घटना के बाद मुख्य मंत्री उद्भव ठाकरे ने जांच के आदेश दिए है साथ ही 5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा मुख्य मंत्री के द्वारा की गई है ।


    नवजात बच्चो की मौत के खबर के बाद प्रधान मंत्री श्री नरेन्द मोदी ,गृह मंत्री श्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है ।प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली त्रासदी है, जहां हमने कीमती युवा जीवन को खो दिया। मेरे विचार सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे । राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोबिंद ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र के भंडारा में हुए अग्नि हादसे में शिशुओं की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस ह्रदय विदारक घटना में अपनी संतानों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है ।

    वहीं बीजेपी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घटना के जांच की मांग की है और उन्होंने कहा मैं भंडारा ज़िला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लगने की घटना में तत्काल जांच की मांग करता हूं। मैंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है ।

  • गाजियाबाद: दर्दनाक हादसा ,शमशान घाट की छत गिरने से 21 लोगो की मौत ,कई घायल

    हादसे पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

    राहत और बचाव का कार्य अभी भी जारी

    श्मशान घाट पर तीन महीने पूर्व ही बनाया गया था बैठक स्थल

    उत्तर प्रदेश/गाजियाबाद

    गाजियाबाद जिले के मुरादनगर  में एक दर्दनाक हादसा हुआ है ।मालूम हो कि अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर शमशान घाट की छत गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के शिकार लोगों का इलाज गाजियाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है।
    राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों की सभी संभव मदद करें। सीएम योगी ने अधिकारियों से घटना पर रिपोर्ट भी मंगाई है।


    हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय, एसपी कलानिधि नैथानी और कमिश्नर अनीता सी मेश्राम घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। अनीता मेश्राम ने बताया कि 38 लोगो को निकाला गया है जिनमे 17 लोगो की मौत हो गई है ।वहीं बाद में 4 और लोगो की मौत इलाज के दौरान हुई है ।


    गौरतलब हो कि दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की शनिवार की रात बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रविवार को उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजन मुरादनगर स्थित एक श्मशान घाट लेकर पहुंचे।

    अंतिम संस्कार में रिश्तेदार और मोहल्लेवासी मिलाकर कुल 100 लोग घाट पर पहुंचे थे। सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े थे। तभी अचानक जमीन धंसने से दीवार बैठ गई और छत भरभराकर गिर गई।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि घटिया निर्माण कि वजह से यह घटना घटी है ।घटना के बाद रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने कामना की है ।

  • कटिहार :डेढ़ किलोमीटर तक इंजन में फंसे युवक को घसीटती रही ट्रेन ,युवक की हुईं मौत

    कटिहार /रितेश रंजन

    कटिहार रेल मंडल क्षेत्र के खुरियाल स्टेशन के निकट रेल इंजन के हुक में फस कर युवक की  मौत का मामला प्रकाश में आया है ।मृत युवक के मौत का दृश्य एक्शन फिल्म के सीन से कम नहीं है । मालूम हो कि मालगाड़ी के इंजन के आगे हुक में फसे युवक को करीब डेढ़ किलोमीटर तक ट्रेन घसीटती रही ।जिसके बाद उसकी मौत हो गई है ।

    परिजन

    घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने शव को कब्जे में ले लिया । परिजनों को घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने लिखित आवेदन देकर शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए ही ले लिया ।जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दिया है । वहीं रेल पुलिस(SRP) डॉक्टर दिलीप मिश्रा ने फोन पर रन ओवर का मामला बताया है ।

    घटना के विषय में परिजनों ने बताया  कि वो सब्जी खरीदने गया था ।पूरे मामले पर कटिहार डीआरएम श्री रवीन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार कर दिया है ।जिसके बादरेल पुलिस ने शव को परिजन के हवाले कर दिया साथ ही कहा कि यह मामला  जीआरपी का है ।श्री वर्मा ने कहा कि मृतक अंजर का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था ।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

  • अररिया :लोहे का पुल टूट कर नदी में समाया,कई लोगो के लापता होने की आशंका

    अररिया /संवादाता

    अररिया –जोकीहाट प्रखंड के उदाहाट में बना लोहे का  पुल अचानक से टूट कर नदी में समा गया जिसमें कई लोगो के डूबने का अनुमान लगाया जा रहा है । घटना मंगलवार शाम  की है जब अचानक से पुल  भरभरा कर बैठ गया बताया जाता है कि उस समय पुल पर एक  ट्रैक्टर एक  टेंपो और दो  बाइक सवार पुल पर मौजूद थे।

    जिसमे कुछ लोग तैर कर बाहर निकल गए लेकिन कई लोगो के नदी में बह जाने की सूचना है ।मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और गोताखोरों द्वारा तलाश किया जा रहा है ।मालूम हो कि पुराने पुल के नजदीक ही नए पुल का निर्माण किया गया है ।लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण उसे आरंभ नहीं किया जा सका है जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हो गया है ।घटना के बाद मौके पर हजारों लोग की भीड़ जुट गई है और कोहराम मचा हुआ है ।

  • गोपालगंज : ट्रक और बाइक में टक्कर ,महिला सहित 2 की हुई मौत

    गोपालगंज/संवादाता

    गोपालगंज में ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई . हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई ।मालूम हो कि घटना के बाद बाइक सवार एक अन्य महिला और युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहा इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. जबकि एक महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

    घटना के दौरान एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे. दो मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए और नाराज़ लोगो ने ट्रक में आग लगा दिया । घटना नगर थाना हजियापुर चौक की है।मृतकों में 28 वर्षीय दीपू कुमार और 45 वर्षीय उमा देवी शामिल है. जबकि घायल महिला प्रियम देवी को गंभीर हालत में गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना नगर थाना हजियापुर चौक की है ।

    जानकारी के मुताबिक बाइक सवार विशंभरपुर के रामनगर के रहने वाले है. वे सिधवलिया के सलेमपुर में बाइक से जा रहे थे. उनकी बाइक जैसे ही नगर थाना के हजियापुर चौक के समीप पहुची. वहा तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी. ट्रक के धक्के से सभी बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए. जिसमे एक महिला की मौके पर कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी है.घटना के बाद लोग उग्र हो गए. और पुलिस की मौजूदगी में ही ट्रक में आग लगा दी ।

    घटना के सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा किसी तरह ट्रक में लगी आग को बुझाया गया और लोगो को शांत करवाया गया है ।पुलिस के द्वारा करवाई की बात कही जा रही है ।

  • बिहार : नवनिर्मित शौचालय की टंकी सफाई के दौरान हुआ हादसा , दो मजदूरी की मौत ,जांच में जुटी पुलिस

    कटिहार/रितेश रंजन

    कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ नवनिर्मित शौचालय की टंकी सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूर की मौके पर मौत हो गयी । बताया जा रहा है मनिहारी के बघारगेट गावँ में  शौचालय की टंकी की खुदाई में तीन मजदूर काम कर रहे थे जिसमें दो मजदूर टंकी की सफाई  के दौरान टंकी में नीचे उतरे,जब एक मजदूर वापस ऊपर नही आया तो दूसरा मजदूर उसे देखने टंकी में नीचे उतरा  जहा दम घुटने से दोनो  मजदूर की मौके पर मौत हो गयी ।

    मालूम हो कि मृतक मजदूर ओवलबाड़ी और नारायणपुर गाव के बताए जा रहे है घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । मौके पे पुलिस और जिला प्रसाशन की टीम पहुच कर घटनास्थल की जांच कर रही है और पुलिस के द्वारा उचित कानूनी करवाई की बात कही गई है ।वही हादसे के बाद मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे है । 

  • कटिहार :बड़ा नाव हादसा 6 लापता 3 का शव बरामद

    कटिहार/रितेश रंजन

    कटिहार में बड़ा नाव हादसा हुआ है जिसमें लापता 6 लोगो में से 3 का शव स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अथक प्रयास से निकाला गया है ।

    घटना सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के सरदार नगर शंकर बांध की है जहां गुरुवार की देर शाम बांध पर रह रहे कुछ गरीब किसान भवानीपुर दियारा से वापस लौटते समय नाव पलट गई ।मालूम हो कि नाव में करीब एक दर्जन लोग सवार थे जिनमें से कई लोग बाहर निकल गए, लेकिन तीन छोटे बच्चो की गंगा नदी के धार में डूबने से मौत हो गई ।

    जिसको लेकर प्रशासन और ग्रामीण के सहयोग से काफी खोजबीन किया गया लेकिन कल देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल पाई, आज अहले सुबह स्थानीय लोगों के प्रयास से तीनों मृत लाश को निकाल लिया गया, जिसकी जानकारी सेमापुर ओपी थाना प्रभारी को मिलने के बाद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया।

    घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।स्थानीय नागरिक मोहम्मद आलमगीर ने कहा कि सभी गरीब परिवार के लोग है और किसी तरह भरण पोषण करते है सरकार से ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है ।

  • पूर्णिया :ट्रैक्टर पलटने से 3 मजदूरों की मौत ,चालक फरार

    पूर्णिया/संवादाता

    बुधवार को पूर्णिया में दर्दनाक हादसा हुआ है जहां ट्रैक्टर पलट जाने से 3 लोगो की मौत हो गई है ।गौरतलब हो कि मृतक मजदूर थे और अनाज लदे ट्रैकर पर सवार थे ।यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी की है ।

    जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर पर अनाज लोड था और गुलाब बाग मंडी ले जाया जा रहा  था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसमें दब कर तीनों मजदूरों की मौत हो गई ।

    वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया ।घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।