Tag: समारोह

  • कटिहार :मंशा फाउंडेशन ने गरीब बच्चों के साथ मनाया मदर टेरेसा की जयंती

    कटिहार/रितेश रंजन

    कटिहार के कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत इंदिरा ग्राम के बच्चों के लिए ख़ुशी का दिन साबित हुआ। मदर टेरेसा की जयंती पर मंशा फाउंडेशन ने गरीब बच्चों को कपड़े व किताब देकर यह ख़ास दिन मनाया।


    इस मौक़े पर मंशा फाउंडेशन के सेक्रेटरी फ़ैयाज़ खान रूमी संग डॉ क़मर हाशमी, रोहित आनंद ,मनीष यादव शामिल थे। मंशा फाउंडेशन के सदस्य रोहित व डॉ क़मर हाशमी ने मदर टेरेसा की जीवनी व समस्त मानव जाति के लिये उनके किये गए कार्य का वर्णन करते हुए कहा कि हम सभी को मदर टेरेसा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हर जाती हर धर्म के लोगो की सहायता करनी चाहिए।

    मानवता का मतलब है मानव जाति की सेवा उनका दुख दर्द बाटना। रूमी खान ने लोगो को शिक्षा का महत्व समझाते हुए बताया कि शिक्षा से ही गरीब बच्चों का भविष्य उज्जव हो सकता है। उन्होंने बताया कि मदर टेरेसा के इस महान कार्य के लिए उन्हें 1962 में पद्मश्री, 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


    इस मौके पर इंदिरा ग्राम के निवासी मनीष ठाकुर, शिक्षक प्रकाश कुमार का काफी योगदान रहा, जिन्होंने मदर टेरेसा की जयंती को गरिबों के साथ मनाने में सहयोग किया।

  • किशनगंज: जिले में शान से लहराया तिरंगा , अशफाक उल्लाह खान स्टेडियम में डीएम ने फहराया तिरंगा ,सुरक्षा का रहा पुख्ता इंतजाम

    किशनगंज/संवादाता

    74 वे स्वतंत्रता दिवस पर जिले के अशफाकुल्लाह खान स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया ।इस मौके पर जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने तिरंगा फहराया ।मालूम हो कि कोरोना बीमारी की वजह से इस साल बच्चो को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया था और अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक ही इस मौके पर उपस्थित रहे है । एसपी कुमार आशीष और अन्य पदाधिकारियों द्वारा इस मौके पर तिरंगे को सलामी दी गई

    स्वतंत्रता दिवस पर पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखा गया और जश्ने आजादी में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।राजनैतिक दलों के कार्यालयों में भी इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा तिरंगा फहराया गया साथ ही सामाजिक संगठनों द्वारा भी तिरंगा फहरा कर सलामी दी गई। जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी ,एमजीएम मेडिकल कॉलेज ,प्रेस क्लब सहित तमाम विद्यालयों में झंडोतोलन किया गया ।

    स्वतंत्रता दिवस के मौके किशनगंज प्रेस क्लब में जिले के पत्रकारों ने झंडोतोलन किया साथ ही इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया ।प्रेस क्लब के सचिव अवधेश झा ,अध्यक्ष सुखसागर नाथ सिन्हा, कौशल विश्वास , पिंटू कुमार , मिथलेश झा , मनोवर आलम , मयंक कुमार , मो फारुख सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे ।

    जिले के सभी प्रखंडों में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई । स्वतंत्रता दिवस पर भारत नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है साथ ही जिले में भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखा गया ।

    स्वतंत्रता दिवस पर जिला पदाधिकारी एवं एसपी श्री कुमार आशीष ने सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया ।जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि 70 सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया और लोगो को स्वच्छता की चाभी दी गई ।

  • देश : स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश में उत्साह ,बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

    देश/डेस्क

    स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में जोर शोर से तैयारी की जा रही है ।गौरतलब हो कि इस साल महामारी को देखते हुए विशेष सतर्कता के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन  देश  में होगा ।गृह मंत्रालय द्वारा पूर्व में ही स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया था । जिसके बाद इस साल झांकियां  नहीं निकाली जाएगी ।

    सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस साल समारोह का आयोजन किया जाएगा ।मालूम हो कि देश की राजधानी दिल्ली में भी इस साल आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सिर्फ 100 विशेष अतिथि सामिल होंगे साथ ही पूरे समारोह में करीब 5 हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे ।लालकिला के ऐतिहासिक समारोह में हर साल लाखों लोग जुटते है । लेकिन इस साल अतिथियों और आगंतुकों कि संख्या कम कर दी गई है ।

    स्वतंत्र दिवस को लेकर विशेष तैयारी पूरे देश  में कि का जा रही है ,साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर देश के सुरक्षा बलों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है और राजधानी दिल्ली सहित सभी राज्यो में पुलिस और सुरक्षा बल के जवान अलर्ट मोड पर है ।

    मालूम हो कि देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।राजधानी दिल्ली ,जम्मू कश्मीर ,बिहार ,बंगाल सहित अन्य राज्यों में पुलिस द्वारा वाहनों कि सघन जांच किया जा रहा है और हर आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ।