Tag: समारोह

  • किशनगंज : हाई स्कूल परीक्षा में जिले का नाम रौशन करने वाले सभी स्टेट टॉपर को डीएम ने किया सम्मानित

    किशनगंज /संवादाता


    किशनगंज जिला से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2021 का मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट में चार छात्रों ने राज्य में टॉप टेन मे स्थान पाया है।

    जिला के सभी स्टेट टॉपर को जिलाधिकारी,डॉ आदित्य प्रकाश ने समाहरणालय सभाकक्ष में पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दीं।बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित किया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ,मैट्रिक परीक्षा के हाल ही में जारी रिजल्ट में किशनगंज जिला से चारो स्टेट टॉपर को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मैट्रिक रिजल्ट के राज्य स्तरीय रैंकिंग में यमन कुमार तथा दिव्यम कुमार चौबे ने 481अंक लेकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान,मो शाद अरफाज तथा मो मुशर्रफ़ ने 475 अंक के साथ संयुक्त रूप से दसवा स्थान लाकर जिला को गौरवान्वित किया है। ये छात्र क्रमशः नेशनल उच्च विद्यालय किशनगंज ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय ,हरुवा डांगा,रसल उच्च विद्यालय ,बहादुरगंज तथा उच्च विद्यालय आजाद नगर ,छतरगाछ में अध्ययनरत थे।

    मैट्रिक परीक्षा 500 अंको की निर्धारित होती है।
    इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डीएम ने सभी स्टेट टॉपर को शैक्षणिक सामग्री और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया तथा उन्हें इसी प्रकार मेहनत और लगन के साथ ऊंचाइयों पर पहुंचने की शुभकामनाए दी।


    डीएम ने स्टेट व डिस्ट्रिक्ट टॉपर के विचार जाने तथा उनहे हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। डीएम ने टॉपर व उनके परिजन तथा शिक्षा विभाग के उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियो को संबोधित करते हुए कहा कि किशनगंज में शिक्षा के क्षेत्र में और प्रगति करते हुए हमलोग प्रयास करेंगे की ज्यादा संख्या में छात्र टॉप करें। शिक्षा के क्षेत्र में इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शिक्षा पदाधिकारी समेत पूरी टीम को बधाई दिया तथा किशनगंज जिला में शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने हेतु कार्य करते रहने को कहा।मौके पर अपर समाहर्त्ता, ब्रजेश कुमार,डीटीओ,रवींद्रनाथ गुप्ता तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुभाष कुमार गुप्ता ने भी टॉपर को बधाई देते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में स्टेट टॉपर ,उनके परिजन ,संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

  • राँची :कर्णगोष्ठी महिला ग्रुप ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

    स्थानीय एडमिन शेफालिका दत्त एवं रानी दास ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का प्रबंधन

    ग्रुप की संस्थापिका सह अध्यक्षा सुनीता दास ने सभी सदस्यों को दी ऑनलाइन होली की शुभकामनाएँ

    न्यूज़ डेस्क /रांची

    प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्थानीय हरमू हाउसिंग कॉलोनी अंतर्गत विद्यापति मिथिला मैथिली दालान में कर्णगोष्ठी महिला ग्रुप की राँची इकाई का होली मिलन सामारोह धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास की कर्णगोष्ठी की महिलाएँ समय से अर्थात 11 बजे तक अपने कार्यक्रम स्थल पर पहुँच गई ।






    कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त की फ़ोटो पर माल्यार्पण एवं उनकी स्तुति से की गई । तत्पश्चात राँची की एडमिन शेफालिका दत्त एवं रानी दास ने मंच संभाला और अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत की ।

    शुरुआत में तो ग्रुप की समस्याओं और विकास पर चर्चा की गई । पर धीरे धीरे कार्यक्रम पर होली का रंग चढ़ता गया और कार्यक्रम होलीनुमा होता गया । कई महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया । जिन महिलाओं ने हिस्सा नहीं भी लिया उन्हें भी इस कार्यक्रम में होली के गीतों की धुन पर थिरकना पड़ा ।

    अंत में होली विशेष मैथिल व्यंजनों को सभी महिलाओं के बीच परोसा गया । सभी महिलाओं ने लज़ीज़ व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ़ उठाया ।






    इससे पूर्व ग्रुप की संस्थापिका अध्यक्षा सुनीता दास ने सभी महिलाओं को ऑनलाइन होली की शुभकामनाएँ प्रेषित की । साथ इस कार्यक्रम के सफलता की भी कामना की ।

    स्थानीय एडमीनों ने बताया की कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइंस के पालन करने का भी भरसक प्रयास किया गया । आगे उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण उपस्थिति आशा के अनुरूप नहीं रही फिर भी कार्यक्रम मनोरंजक एवं सफल रहा ।

    कार्यक्रम में एडमिन शेफालिका दत्त एवं रानी दास, पुष्पा लाभ, अनुपम अनु, सुनंदिता दास, नेहा कर्ण, ज्योति लाभ, सुधा कर्ण, कविता मल्लिक, रेखा रानी, सविता कर्ण, मंजू लाल, विभा कर्ण, रूपम दास सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया ।






  • पटना :बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

    पटना /संजीव तिवारी

    बिहार विधानसभा भवन ने आज अपने सौ साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में शताब्दी समारोह और प्रबोधन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. समारोह को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है. कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम नीतीश ने किया. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सीएम को सम्मानित किया.






    मालूम हो कि शताब्दी समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे हैं. तेज प्रताप यादव भी अबतक समारोह में शामिल नहीं हुए हैं. उद्घाटन के समय उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, संसदीय मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद हैं.

    बता दें कि बिहार विधानसभा ने अपने स्वर्णिम इतिहास के 100 साल पूरे कर लिए हैं. आज से ठीक 100 साल पहले 7 फरवरी 1921 को बिहार विधान सभा की पहली बैठक आयोजित हुई थी. पहले सत्र और उसके लिए अधिसूचित भवन में पहली बैठक का आयोजन किया गया था. उसके पहले बिहार उड़ीसा विधान परिषद कहलाता था.






  • देश :पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चौरी चौरा शताब्दी वर्ष समारोह को किया संबोधित ,कहा भारत मानव जाति के रक्षा के लिए दुनिया को वैक्सीन मुहैया करवा रहा है

    देश/उत्तरप्रदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज से शुरू हो रहे कार्यक्रम पूरे साल आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान चौरी-चौरा के साथ ही हर गांव, हर क्षेत्र के वीर बलिदानियों को भी याद किया जाएगा। जब देश आज़ादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, उस समय ऐसे समारोह का होना इसे और भी प्रासंगिक बना देता है ।






    पीएम ने कहा आज भारत खुद कोरोना की वैक्सीन बना रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों से भी तेज़ गति से टीकाकरण कर रहा है। भारत मानव जीवन की रक्षा के लिए दुनिया भर को वैक्सीन पहुंचा रहा है। तो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा को गर्व महसूस होता होगा।

    उन्होंने कहा इस बजट में देशवासियों पर कोई बोझ नहीं बढ़ाया गया। बल्कि देश को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने ज़्यादा से ज़्यादा खर्च करने का फैसला लिया है। ये खर्च देश में चौड़ी सड़के बनाने के लिए होगा, नई बसें और रेल चलेगी, युवाओं को ज़्यादा अच्छे अवसर मिले उसके लिए बजट में अनेक फैसले लिए हैं ।

    पीएम ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये किया गया है। इसका सीधा लाभ देश के किसान हो होगा। ये सभी फैसले हमारे किसान को आत्मनिर्भर बनाएंगे, कृषि को लाभ का व्यापार बनाएंगे ।






    साथ ही कहा हमारे देश की प्रगति का सबसे बड़ा आधार हमारे किसान भी रहे हैं। चौरी-चौरा संग्राम में हमारे किसानों की सबसे बड़ी भूमिका थी, किसान आगे बढ़ें, आत्मनिर्भर बने इसके लिए पिछले 6 सालों में किसानों के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं ।

    वहीं कार्यक्रम में उपस्थित यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 4 फरवरी 1922 को स्वाधीनता संघर्ष में यहां पुलिस और स्थानीय जनता के बीच संघर्ष में पुलिस की गोली से स्वाधीनता के लिए संघर्ष करने वाले 3 सेनानी शहीद हुए थे। उसके बाद 228 पर ब्रिटिश हुकुमत ने मुकदमा चलाया था जिनमें 225 को सजा दी गई थी ।






  • देश :गुरुदेव का विजन आत्मनिर्भर भारत का सार है -पीएम

    देश/डेस्क

    विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया हिस्सा।

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम में नहीं हुई शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में पीएम ने कहा कि  विश्वभारती विश्वविद्यालय के 100 वर्ष होना प्रत्येक भारतवासी के लिए बहुत ही गर्व की बात है। मेरी लिए भी ये सुखद है कि आज के दिन इस तपोभूमि का पुण्य स्मरण करने का अवसर मिल रहा है ।

    उन्होंने कहा कि विश्वभारती, माँ भारती के लिए गुरुदेव के चिंतन, दर्शन और परिश्रम का एक साकार अवतार है। भारत के लिए गुरुदेव ने जो स्वप्न देखा था, उस स्वप्न को मूर्त रूप देने के लिए देश को निरंतर ऊर्जा देने वाला ये एक तरह से आराध्य स्थल है ।पीएम ने कहा कि भारत इंटरनेशनल सोलर एलायंस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है।

    भारत पूरे विश्व में इकलौता बड़ा देश है जो पेरिस अकॉर्ड के पर्यावरण के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सही मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है साथ ही कहा कि विश्व भारती के लिए गुरुदेव का विजन आत्मनिर्भर भारत का सार है।आत्मनिर्भर भारत अभियान भी विश्व कल्याण के लिए भारत के कल्याण का मार्ग है। ये अभियान, भारत को सशक्त करने का अभियान है, भारत की समृद्धि से विश्व में समृद्धि लाने का अभियान है ।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  जब हम आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता की बात कर रहे हैं तो विश्वभारती के छात्र-छात्राएं पौष मेले में आने वाले कलाकारों की कलाकृतियां ऑनलाइन बेचने की व्यवस्था करें ।समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ सहित प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।हालाकि कार्यक्रम में सीएम ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने हिस्सा नहीं लिया । 

  • बिहार :एसएसबी स्थापना दिवस समारोह का डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

    स्थापना दिवस पर खेलकूद सहित कई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    किशनगंज /संवादाता

    एसएसबी 57 वीं स्थापना दिवस के मौके पर एसएसबी 12वी बटालियन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।साथ ही, स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी। डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने
    सभा को संबोधित कर उनके अनुशासन और देशभक्ति की तारीफ की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी गई विविध प्रस्तुति की सराहना कर प्रतिभा को सलाम किया और काफी प्रशंसा की।


    जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल एवम् लॉकडाउन के समय एसएसबी का कार्य काफी सराहनीय रहा है। इंडो नेपाल सीमा पर उनके द्वारा पेट्रोलिंग,अवैध आवाजाही,अवैध गतिविधियों और निगरानी में उनका कार्य उम्दा रहा है। हाल ही में हुए बिहार विधान सभा आम निर्वाचन में चुनाव आयोग से प्रतिनियुक्त प्रेक्षकों द्वारा भी प्रशंसा की गई थी।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के कार्यों में एसएसबी के द्वारा समन्वय के साथ अहम योगदान रहा है।

    डीएम ने कहा की आपदा ,बाढ़ व अन्य कार्यों में एसएसबी के द्वारा बढ़ चढ़ कर सेवा की जाती रही है,जिसका लाभ आम जनता को मिलता रहा है। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तथा बच्चो के बीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को डीएम ने सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में प्रभारी समादेष्टा विजेंद्र सहित एसएसबी के कई अधिकारी,जवान उनके परिवार ,प्रतिभागी उपस्थित थे।

  • किशनगंज : बच्चों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पाठ्य सामग्री का वितरण

    किशनगंज/विजय कुमार साह

    टेढागाछ समर्थ सबल और आत्म निर्भर नए भारत के निर्माण में अपने जीवन का क्षण क्षण समर्पित करने वाले राष्ट्र के गौरव और अस्मिता को नई पहचान देने वाले देश की सर्वाधिक लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता ने धवेली पंचायत के समुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास की अध्यक्षता में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण की गई ।

    इस दौरान इस्माईल आजाद जिला प्रक्कता अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जो नारा दिया है,सबका साथ सबका विकाश, वह हर भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य है। देश सहित हम सभी विकास तभी संभव है,जब हमारे देश के बच्चे शिक्षित और विकसित होगें। मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे देश के युवा शिक्षित व आत्मनिर्भर बनेंगे।

    वही मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास ने कहां कि मोदी जी के जन्मदिवस को प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। आज उसी के तहत बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण की गई। इस दौरान मुख्य रूप से मुस्ताक आजाद जिला प्रवक्ता अल्पसंख्यक, मोहम्मद ताहा अल्पसंख्यक प्रखंडध्यक्ष, मोहम्मद सलीम पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद आजाद महामंत्री मोहम्मद इरशाद युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोरंजन कुमार एवं सीताराम पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • किशनगंज :राजवंशी विकास समिति ने प्रथम श्रेणी मैट्रिक परीक्षा पास राजवंशी समाज की बच्चियों को किया सम्मानित

    समिति बच्चियों को देगी निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा।

    किशनगंज / घनश्याम सिंह

    रविवार को प्रखंड क्षेत्र के पिपला गांव में राजवंशी विकास समिति के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन कर 2020 मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए राजवंशी बच्चियों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सिंघीमारी, धनतोला, हारिभिट्ठा,पदमपुर आदि गांव से मैट्रिक परीक्षा पास कुल 14 राजवंशी समाज की लड़कियों को विकास समिति के सदस्यों ने परम्परागत गमछा ओढ़ाकर एवं उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रोत्साहित पाने वालों में अनुपमा सिंह,अनिशा कुमारी,अस्मिता कुमारी, निकिता कुमारी,कंचन कुमारी,अंजलि कुमारी,,सुष्मिता कुमारी, कुशिला, तपश्या कुमारी,हेलन कुमारी,सुभद्रा कुमारी,जयंती कुमारी, नूतन कुमारी,सुनीता सिंह के नाम शामिल है। जिन्हें 2020 मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास किया है।

    कार्यक्रम में उपस्थित समिति के राष्ट्रीय
    प्रवक्ता बम भोला,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार एवं अन्य वक्ताओं ने अपना विचार रखते हुए सभी बच्चियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारा राजवंशी समाज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़ा रहा है। पर हाल के वर्षों में शिक्षा पर विशेष जोर दिए जाने पर कम संसाधन के बाबजूद हमारे घर के बच्चें पढ़ाई में बेहतर करने लगे हैं। जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। इसका श्रेय न केवल अभिभावकों एवं कोचिंग सेंटर चलाने वाले हमारे शिक्षक भाईयों को जाता है। बल्कि हमारे समाज के बच्चें भी पढाई में मेहनत करने लगे है।

    समिति ने ऐसे सभी लड़कियों को निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर शिक्षा दिए जाने की बात कहा। वही कार्यक्रम में इसके अलावे समिति सदस्यों ने आने वाले दिनों में विभिन्न सामाजिक कार्य करने जैसे महिला शिक्षा पे जोर, कृषि कार्य के वैज्ञानिक तरीके से करने की पहल आदि पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम प्रदेश उपसचिव परिमल सिंह , कोषाध्यक्ष सुनील सिंह,कानूनी सलाहकार बसन्त सिंह,दिघलबैंक प्रखंड अध्यक्ष ज्योति कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नंद लाल सिंह आदि शामिल थे। वही पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन मीडिया प्रभारी मनोज सिंह ने बखुबी किया।

  • किशनगंज :बहादुरगंज वार्ड सचिव संघ द्वारा अभिनन्दन समारोह का किया गया आयोजन

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज मार्केटिंग यार्ड परिसर में शनिवार के दिन वार्ड सचिव संघ के द्वारा अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन मार्केटिंग यार्ड परिसर में प्रखंड अध्यक्ष इमरान आलम की अध्यक्षता में वार्ड सचिव संघ के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

    अभिनंदन समारोह के दौरान ही प्रखंड अध्यक्ष इमरान आलम ने सभी वार्ड सचिव को जानकारी देते हुए कहा कि वार्ड सचिव कर्मियों के संघ के द्वारा बिहार सरकार के समक्ष रखे गए मांगों को बिहार सरकार ने मान लिया गया है एवम मानदेय की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है साथ ही साथ पांच वर्ष की कार्यकाल एवम तीन हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय भी देने का आश्वाशन बिहार सरकार की ओर से दिया गया है।


    वहीं अभिनंदन समारोह के दौरान वार्ड सचिव संघ के जिला अध्यक्ष मो अबू रेहान ने जदयू नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा का माला पहनाकर अभिनंदन किया एवम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यों की जानकारी सभी वार्ड सचिव को दिया एवम सभी वार्ड सचिव से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने अपने स्तर से आमजनो को भी जागरूक करने का कार्य करें ताकि आमजनो को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आमजनो को मिल सकें।


    अभिनंदन समारोह के दौरान मुख्य रूप से वार्ड सचिव संघ के जिला मीडिया प्रभारी मिलन सिन्हा,मो लड्डन,उत्तम कुमार,संतोष कुमार, शहनवाज आलम सहित सैकड़ों की तादाद में वार्ड सचिव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • बंगाल :तृणमूल छात्र परिषद ने मनाया उत्थान दिवस ,मास्क का भी किया गया वितरण

    किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी अंचल अन्तर्गत थानझोड़ा मोड़ में तृणमूल छात्र परिषद की उत्थान दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन तृणमूल कांग्रेस पार्टी व छात्र परिषद का झंडा फहराकर किया गया ।

    खोरीबाड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अध्ययन उपासू सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया की उपस्थित कार्यकर्ताओं ने छात्र परिषद के उपलब्धियों को बताया ।

    खोरीबाड़ी तृणमूल छात्र परिषद के राजेश सरकार ने बताया कोरोना वायरस के मद्देनजर करीब तीन सौ मास्क भी वितरित किया गया । इस दौरान परिमल सिंह, मुकुल सरकार, उपासू सिंह, धनंजय सिंह, राजेश सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।