Tag: शराब

  • पटना :1900 लीटर देशी शराब को पुलिस ने किया जप्त

    पटना/डेस्क

    बिहार में भले ही शराब बंदी हो ,लेकिन शराब बंदी कितनी सफल है ।उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है ,कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब सूबे के अलग अलग जिलों में शराब बरामद नहीं होता हो ।मालूम हो कि एक बार राजधानी पटना में फिर बड़े पैमाने पर शराब बरामद किया गया है ।

    पटनासिटी के नदी थाना पुलिस ने सबलपुर गंगा घाट के किनारें से एक नाव पर लदा 1900 लीटर देशी शराब बरामद किया है ।पुलिस के मुताबिक राघोपुर दियारा क्षेत्र से शराब लाया जा रहा था ।वहीं पुलिस को देखते ही नाविक गंगा नदी में कूदकर फरार हो गया है ।पुलिस ने शराब को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

  • एसएसबी ने तस्करी के शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफतार

    अररिया /संवादाता

    भारत नेपाल सीमा के सिकटी से एसएसबी 52 बटालियन आम बाड़ी के जवानों ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।मालूम हो कि नेपाल से यह शराब लाया जा रहा था । एमएसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि 70 बोतल शराब जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रूपए है जप्त किया गया है।

    इस करवाई में एक मोटर साइकिल भी जप्त की गई है ।वहीं गिरफ्तार तस्कर मुनाजिर पिता सैफुद्दीन गांव धवेली से पूछताछ की जा रही है । इस करवाई में एसएसबी के एएसआई जनेश्वर सिंह उमेश कुमार अनंत कुमार धीरज कुमार मारू राहुल शामिल थे

  • कटिहार : शराब के नशे में धूत पुलिस कर्मी ने दी सुसाइड की धमकी ।अपने ही महकमे पर लगाया गंभीर आरोप

    कटिहार/रितेश रंजन

    पुलिसकर्मी ने सुसाइड की दी धमकी, अधिकारियों पर लगाए संगीन आरोप,शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कटिहार एस पी सहित अपने सहकर्मी पर लगाया गंभीर आरोप

    कटिहार सदर अस्पताल में शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने सुसाइड की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है साथ ही अपने ही विभाग के आला अधिकारियों पर कर्मी ने संगीन आरोप लगाया है ।


    दरअसल जिले में बीएमपी-7 में तैनात सिपाही ध्रुव कुमार सिंह को आज नशे में धुत्त पाया गया। बताया जा रहा है कि वह शराब पीकर डयूटी पर चला आया था। जैसे ही इसकी खबर लगी फौरन उसे पकड़ जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।


    सदर अस्पताल में नशे धुत्त सिपाही ने जमकर हंगामा किया। उसने अपने अधिकारियों पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि वह अधिकारियों की प्रताड़ना से इतना तंग आ चुका है कि आज आजिज होकर तकलीफ को कम करने के लिए उसने शराब पी लिया है ।


    इतना ही नहीं उसने कहा कि यदि अधिकारियों का उसके साथ ऐसा ही हाल रहा तो वह फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी के फंदे से लटक अपनी जान दे देगा।


    बता दें बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसका सेवन और कारोबार पूरी तरह से गैर कानूनी है। शराब के नशे में पकड़े जाने या कठोर सजा का प्रावधान है।

    पूरे मामले पर एसडीपीओ अमरकांत झा ने कहा कि शराब पर प्रतिबंध है उसके बावजूद ऐसा किया गया है जो की अपराध है साथ ही विधि सम्मत करवाई करने की बात कही है ।

  • बहादुरगंज : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब से लदी दो मोटरसाइकिल एक कार समेत दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

    किशनगंज / देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज पुलिस के द्वारा लोहागारा हाट पर बिना नम्बर की दो मोटरसाइकिल से रॉयल चैलेंजर्स 375एमएल की 33बोतल ,हयवार्डस 5000 बियर 500एमएल की 24 बोतल एवम ऑफिसर चॉइस 180एमएल की 48पीस पाउच के साथ ही साथ खुरीबारी बंगाल निवासी अनवारुल हक पिता मो हामीरुद्दीन एवम सिमराहा निवासी मो मतुल पिता स्लावउद्दीन को गिरफ्तार कर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 219/20धारा 30(a)बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    वही बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस के द्वारा मुरमाला गांव के समीप सड़क किनारे खड़े एक मारुति सुजुकी वेगनआर wb 02m 7953 से ऑफिसर चॉइस 180एमएल की 100पीस, हयवार्डस 5000 बियर 500एमएल की 100पीस,रॉयल स्टैग 750एमएल की 9बोतल को जब्त किया गया।


    सर्किल इंस्पेक्टर बहादुरगंज राजेन्द्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि शराब से लदी कार को जब्त किया गया है परंतु मौके से तस्कर भागने में सफल हो गए हैं।वहीं उन्होंने यह भी कहा कि शराब से लदी जब्त कार के विरुद्ध बहादुरगंज थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है जल्द ही शराब तस्करी मे संलिप्त वाहन मालिक एवम अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा।

  • कटिहार :भारी मात्रा में तस्करी का शराब लॉज से जप्त । पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    रितेश रंजन

    बड़ी मात्रा में विदेशी और देशी शराब की खेप बरामद,कई सफेदपोश भी है इस धंधे में शामिल,नगर थाना क्षेत्र के एक लॉज से हुई बरामदगी, एक शख्स गिरफ्तार

    कटिहार नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मालूम हो की शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।कटिहार नगर थाना क्षेत्र के नयाटोला फुलवारी स्थित एक लॉज में शराब की बड़ी खेप की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने नयाटोला फुलवारी स्थित अभय नायक के लॉज में छापेमारी की जहां शराब की पहरेदारी कर रहे एक आरोपी पप्पू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।


    कटिहार एसडीपीओ अमरकान्त झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि लॉज के मालिक अभय नायक और अपराधकर्मी छोटू मंडल मिलकर शराब का काम किया करते हैं और रात में शराब बिक्री के काम को अंजाम देते हैं ।

    एसडीपीओ श्री अमरकांत झा

    फिलहाल दोनो आरोपी फरार है,पुलिस ने बताया कि छापेमारी में 124 लीटर विदेशी जबकि 63 लीटर देशी शराब बरामद की गई है,गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

  • बिहार : चंद्रमंडी पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में तस्करी का शराब किया जप्त

    बिहार/डेस्क

    पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी का शराब जप्त करने में सफलता हासिल किया है । मालूम हो कि
    एसपी डॉ एनामुल हक मेगनु के निर्देश पर चन्द्रमंडी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने छापेमारी कर एक कार से बड़ी संख्या में विदेशी शराब को जप्त करने में सफलता हासिल की है ।

    थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी श्री हक के द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि एक डस्टर चार पहिया वाहन के जरिए देवघर से चंद्र मुंडी होते हुए शराब लेकर कुछ लोग जमुई जा रहे है ।जिसके बाद टीम गठित कर बटिया घाटी चिरेन पुल के पास सघन वाहनो के चैकिंग की गई उसी दरमियान डस्टर गाड़ी संख्या jh 15x 5745 को दबोचा गया ।

    थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी देख कर चालक ने गाड़ी भागने कि कोशिश की लेकिन खदेड़ कर गाड़ी को दबोच लिया गया हालाकि चालक गाड़ी छोड़ फरार होने में सफल हो गया ।श्री जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कार से 217.625 लीटर अलग अलग ब्रांड की शराब बरामद की गई है ।इस छापेमारी में सुबोध कुमार पासवान एवं सैफ और अन्य पुलिस के जवान शामिल थे

  • किशनगंज : मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जप्त शराब को पुलिस ने किया नष्ट

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    मंगलवार के दिन बहादुरगंज थाना परिसर में विभिन्न कांडों के कुल 251.210लीटर देशी एव विदेशी शराब को किया गया नष्ट।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में शराब बंदी कानून के लागू होने के बाद से ही पुलिस के माध्यम से शराब तस्करों एव शराब के मामले को लेकर आए दिन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है एवम आएदिन शराब तस्करों एवम चोरी छिपे लाये जा रहे प्रतिबंधित शराब को पुलिस के द्वारा जब्त किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में मंगलवार के दिन बहादुरगंज थाना परिसर में मजिस्ट्रेट रेवेन्यू ऑफिसर बहादुरगंज अनुपम प्रकाश,उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार मनोज,एवम थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह की मौजूदगी में बहादुरगंज थाना के विभिन्न कांडों में जब्त किए गए कुल 251 लीटर 210एमएल देशी एवम विदेशी शराब का विनिष्टिकरन किया गया।जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार मनोज ने बताया कि बहादुरगंज थाना कांड संख्या 210/19में 18लीटर 600एमएल,कांड संख्या 219/19में 3लीटर 990एमएल, कांड संख्या 231/19 में 1लीटर 500एमएल,कांड संख्या 218/19में एक लीटर,कांड संख्या 274/19में 126लीटर 120एमएल शराब को विनिष्ट करने का कार्य विभाग के दिशा निर्देश पर किया गया।

    मौके पर मुख्य रूप से मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रेवेन्यू ऑफिसर बहादुरगंज अनुपम प्रकाश,उत्पाद निरीक्षक किशनगंज मनोज कुमार मनोज,उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार,थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह, पीएसआई राहुल कुमार,पीएसआई अमित कुमार, एवम थाना में तैनात अन्य कर्मी मौजूद रहे।