Tag: शराब

  • किशनगंज :पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,हजारों लीटर तस्करी के शराब के साथ दो गिरफ्तार ,छापेमारी में शामिल पुलिस कर्मियो को एसपी कुमार आशीष करेंगे सम्मानित

    गुप्त सूचना पर पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में 8641 लीटर विदेशी शराब किया गया जप्त

    ट्रक चालक और खलासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    किशनगंज /संवादाता

    सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में तस्करी का शराब जप्त किया है । एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने सदर थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एसपी श्री कुमार आशीष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बंगाल के पांजी पाड़ा से एक ट्रक में तस्करी का शराब ले जाया जा रहा है ।

    जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया ।टीम में सदर थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। एसडीपीओ द्वारा बताया गया कि टीम के द्वारा रामपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पंजी पाड़ा की तरफ से ट्रक संख्या UP 78CN /7435 को आते हुए देखकर रामपुर में ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई ,जिसके बाद सारा भेद खुल गया ।

    उन्होंने बताया कि ट्रक में इंपीरियल ब्लू और रॉयल स्टेग ब्रांड की विदेशी शराब का कार्टून भरा हुआ था । श्री अंसारी द्वारा बताया गया कि कुल 8641.800 लीटर विदेशी शराब जो की 975 कार्टून में थे को जप्त किया गया है ।पुलिस के द्वारा दो मोबाइल भी जप्त किया गया है ।जिसके बाद ट्रक चालक विजय कुमार उम्र 35 वर्ष कानपुर एवं खलासी राजेश कुमार निवासी सहरसा बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया ।पुलिस के द्वारा सुसंगत धाराओं में थाना कांड संख्या 447/20 दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है ।पुलिस द्वारा बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक और खलासी से गहन पूछताछ की गई और उनसे इस तस्करी में संलिप्त शराब माफिया के नाम एवं कहा शराब ले जाया जा रहा था कि जानकारी प्राप्त हुई है ।पूछताछ में ड्राइवर के द्वारा बंगाल के सोनापुर से शराब लोड करने की बात सामने आई है ।

    श्री अंसारी ने बताया कि चालक के बयान पर शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे । मालूम हो कि पुलिस के द्वारा जिले में लगातार शराब माफिया के ऊपर करवाई की जा रही है जिससे शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है ।वहीं इस छापेमारी टीम में शामिल पुलिस कर्मियो को एसपी श्री कुमार आशीष पुरस्कृत भी करेंगे ।पत्रकार वार्ता के दौरान एसडीपीओ श्री अनवर जावेद अंसारी ,सदर थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे ।

  • किशनगंज : पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर देशी शराब किया बरामद, आरोपी फरार

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खनियांबाद पंचायत स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार को छापामारी अभियान चलाकर फतेहपुर थानाध्यक्ष दयाकांत पासवान में 5 लीटर देशी शराब बरामद किया है।

    थानाध्यक्ष दयाकांत पासवान ने बताया आदिवासी टोला खनियांबाद में अवैध रूप से शराब बनाकर कारोबार चलाने की खबर मिली थी।उनपर त्वरित करवाई करते हुए छापामारी की गयी।जिसमें मजलो हासदा के घर से 5 लीटर देशी शराब बरामद की गयी है।

    उन्होंने बताया पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी मजलो हादसा मौके से फरार हो गयी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर फतेहपुर पुलिस पुरी तरह सतर्क है।फतेहपुर पुलिस गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित करवाई कर रही है।

  • कटिहार : लाखो रुपए के विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    कटिहार /रितेश रंजन

    कटिहार उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता ,900 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,जब्त की गई शराब की कीमत लाखो में

    कटिहार उत्पाद विभाग ने जिले के अजमनागर थाना क्षेत्र से शराब से लदे एक टाटा 407 गाड़ी को जब्त किया है । जब्त गाड़ी में बंगाल से शराब तस्करी कर कटिहार लायी जा रही थी ।मालूम हो कि लगभग 900 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की गई ,साथ ही साथ दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया ।

    गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और इसी के मद्देनजर शराब तस्कर बंगाल से बिहार में शराब की खेप पहुचाने और तस्करी में ज्यादा सक्रिय दिख रहे है ।लेकिन उत्पाद विभाग भी लगातार छापेमारी कर तस्करों के मंसूबे को नाकाम साबित कर रही है । उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर देव व्रत कुमार ने बताया शराब की इस बड़ी खेप की बरामदगी के पीछे किन किन तस्करों की संलिप्ता है इसकी जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य लोगो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

  • किशनगंज :टेढ़ागाछ पुलिस ने गस्ती के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब किया जप्त

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढागाछ पुलिस ने गुरुवार को गस्ती के दौरान बलुआ जागीर गांव  के समीप से नेपाली शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है ।थाना अध्यक्ष श्री चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर शराब लेकर इस ओर आने वाले है जिसके बाद करवाई करते हुए  नेपाली ब्राण्ड की 300 ml की 90 बोतल शराब जप्त की गई  हैं।

    हालाकि तस्कर फरार होने में सफल हो गए है ।लेकिन उन्हें चिन्हित कर लिया गया है ।श्री यादव ने बताया कि  इस शराब तस्करी से जुड़े दो लोगो की पहचान की जा चुकी है और दोनो के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम 2016 /30 a  के तहत   मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही।जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

  • किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस ने शराब किया जप्त ,तस्कर हुए फरार

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बीती रात बहादुरगंज पुलिस ने एलआरपी चौक के समीप से एक मोटरसाइकिल से 750 एमएल की दो बोतल विदेशी शराब एव 180एमएल की दो पाउच विदेशी शराब को किया बरामद।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात शराब लाये जाने की गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज किशनगंज मुख्य मार्ग एलआरपी चौक के समीप बहादुरगंज पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया।

    तभी किशनगंज की ओर से एक हीरो पैसन प्रो dl3sav9828मोटरसाइकिल एलआरपी की ओर आ रही थी तभी मौके पर पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक एवम मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को खड़ी कर मौके से भाग निकले।


    वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस बल के द्वारा मोटरसाइकिल की तलाशी लेने के क्रम में मोटरसाइकिल में लटके झोले से 750एमएल स्टर्लिंग रिजर्व की दो बोतल एवम 180एमएल ऑफिसर चॉइस की दो पाउच शराब बरामद हुई।


    वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बरामद शराब को जब्त कर मोटरसाइकिल के साथ थाना लाकर मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

  • किशनगंज :उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में तस्करी का विदेशी शराब किया जप्त

    किशनगंज/संवादाता

    किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ में लगी है ।मालूम हो कि फरिम गोला चेक पोस्ट पर जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को जप्त किया गया है ।उत्पाद अधीक्षक सत्तार अंसारी ने बताया कि  96पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया है और एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है ।

    उन्होने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है और बड़े खुलासे की संभावना है ।मालूम हो कि बिहार में शराब बंदी है उसके बावजूद आए दिन शराब की तस्करी के जरिए तस्कर कानून को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे है ।विभाग के द्वारा एक वाहन को भी जप्त किया गया है और अग्रतर करवाई की जा रही है

  • किशनगंज :एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे शराब को किया जप्त

    किशनगंज/विजय कुमार साहा

    एसएसबी माफी टोला के द्वारा रात्रि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी संख्या में नेपाली शराब जप्त किया गया है ।

    एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ रात्रि गस्ती पर निकले थे तभी यह सफलता हाथ लगी है उन्होंने बताया कि 464 बोतल (300 एमएल) शराब जप्त की गई है साथ ही एक ऑटो भी जप्त किया गया है ।

    हालाकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया है ।वहीं जप्त शराब को टेढ़ागाछ थाने के सुपुर्द कर दिया गया है

  • किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस ने शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज पुलिस ने 180 एमएल की 12पाउच ऑफिसर चॉइस शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम बहादुरगंज मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के समीप बने मछली बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार एव उनकी टीम के द्वारा प्रतिबंधित शराब की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया ।

    जानकारी के मुताबिक युवक सोपन कुमार बसाक पिता भूतन लाल बसाक बमभोला चौक निवासी को 12 पाउच ऑफिसर चॉइस के साथ गिरफ्तार कर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 279/20धारा 30(a) एवम 37(c)बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

  • सुपौल :उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई ,30 लाख का शराब किया गया जप्त

    सुपौल /संवादाता

    सिलीगुड़ी से सहरसा ले जाया जा रहा था शराब

    ड्राइवर खलासी को किया गया गिरफ्तार ,पूछताछ जारी

    सुपौल में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि उत्पाद विभाग ने जांच के दौरान सदर थाना क्षेत्र के चैनसिंह पट्टी के समीप एनएच 327 ई पर एक कंटेनर से करीब 3 सौ कार्टून शराब को बरामद किया है।विभाग के द्वारा कंटेनर का चालक सकिल खान को और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

    उत्पाद विभाग के अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जब्त शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। जांच के दौरान कंटेनर से करीब 300 कार्टून में करीब 12 हजार बोतल विदेशी शराब को बरामद किया गया है।

    गिरफ्तार चालक ने बताया कि वे सिलीगुड़ी से सहरसा शराब ले जा रहे थे इसके लिए उसे 40 हजार रुपया भाड़ा दिया गया था।

    उत्पाद अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शराब किसका है और कौन इस अवैध कारोबार में शामिल है इसका पता लगाया जा रहा है और किसी भी अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा ।

  • किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज पुलिस ने 180 एमएल विदेशी शराब की 22 पाउच के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम किशनगंज की ओर से बंगाल निर्मित विदेशी शराब 22पाउच ऑफिसर चॉइस 180एमएल के साथ एक तस्कर बहादुरगंज आ रहा था ।

    तभी गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ एलआरपी चौक के समीप से ही शराब तस्कर हरि प्रसाद राय पिता स्व सुखदेव प्रसाद राय साकिन एलआरपी चौक बहादुरगंज निवासी को गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 266/20 मध निषेध उत्पाद अधिनियम धारा 30(a)के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।