Tag: मांग

  • बिहार :किशनगंज SHO अश्विनी कुमार मौत मामला ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बंगाल के राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा बंगाल पुलिस की कार्यशैली संदेहास्पद ,करवाई की मांग की

    पटना /संवादाता

    पश्चिम बंगाल के पांतापाड़ा गांव में बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार की हत्या मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. छापेमारी करने गए किशनगंज टाउन थाना एसएचओ अश्विनी कुमार की निर्मम हत्या से विभिन्न दलों के नेता, पुलिस अधिकारी समेत आम लोग काफी नाराज हैं. सभी एसएचओ हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकर को इस मामले मामले पत्र लिखकर न्याय की मांग की है.

    संजय जायसवाल की ओर से लिखे गए पत्र में घटना से संबंधित पूरी जानकारी देते हुए कहा गया, ” इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय बंगाल पुलिस पूरी तरह से गैरजिम्मेवार और मूकदर्शक बनी रही, जो उनकी संलिप्तता का भी परिचायक है. यह घटना मानवीय मूल्यों के दृष्टी से हृदयविदारक तो है ही साथ-साथ कानूनी दृष्टि से बेहद संगीन है.”


    पत्र में कहा गया, ” यह घटना पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति का डेमो है कि वहां कानून किस प्रकार एक विशेष समुदाय के प्रति लाचार हो चुका है. यह असमान्य स्थिति वहां के सत्ता प्रतिष्ठान में बैठे लोगों द्वारा इस समुदाय को वोटबैंक की दृष्टी से देखने के कारण बनी है.”


    पत्र के माध्यम से संजय जायसवाल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे घटना में सभी अभियुक्तों पर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा, ” आईपीसी के विभिन्न धाराओं 141,149 (गैर कानूनी एकत्रीकरण), 120 बी (आपराधिक साजिश), 34 (सामूहिक इरादतन) और 302 (सामूहिक हत्या) के तहत गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा मिले, क्योंकि यह जरूरी है कि कानून का राज कायम रहे.”


    गौरतलब है कि किशनगंज टाउन थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ बीती रात बंगाल सीमा के पास बाइक चुराने वाले गैंग के एक ठिकाने पर उन्हें दबोचने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान अपराधियों ने पहले उनसे झगड़ा किया. फिर उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी.

    इस मामले में मुख्य अपराधी समेत तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

  • किशनगंज :खनियाबाद पंचायत के जड़ियाभीटा , आदिवासी टोला में धरातल पर नही दिख रहा है नल-जल योजना

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 11 के जरियाभीटा ,तेजनगर, 45 टोला, आदिवासी गांव में बिहार सरकार की महत्वकांक्षी जल- जीवन हरियाली योजना अंतर्गत न नल का पता है न जल का, ईस गांव में जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत न ही कोई उपकरण लगाया गया है न ही नल, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

    ज्ञात हो कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने विभाग पर ईस योजना को लेकर काफी सख्त है। लेकिन मुखिया को आयोग्य घोषित करने तक फरमान जाड़ी कर चुका है अगर पंचायत में कार्य पुरा नहीं हो तो कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत ढाक के तीन पात है। मौके पर ग्रामीणों में रमेश कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, शकत लाल, पांडव लाल ईत्यादि ने संबंधित अधिकारी से गांव तक योजना अनतर्गत कार्य करवाने की मांग की है।

  • महाराष्ट्र :मुश्किल में महा आघाड़ी सरकार,देवेन्द्र फडणवीस ने गृह सचिव को सौंपा 6 जीबी का सबूत ,सीबीआई जांच की मांग

    देश /दिल्ली

    महाराष्ट्र में परमबीर सिंह के लेटर बम के बाद आईपीएस रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट सामने आने के बाद उद्धव सरकार संकट में घिर गई है। वरिष्ठ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज गृह सचिव को 6 जीबी से ज्यादा का डेटा सौंपा है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में पुलिस महकमे में तबादले और पोस्टिंग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। फडणवीस का आरोप है कि  खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर महा विकास आघाड़ी सरकार ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने दावा किया कि तत्कालीन खुफिया आयुक्त रश्मि शुक्ला द्वारा इजाजत लेकर फोन रिकॉर्ड किए गए थे और कॉल पर की गई बातचीत का 6.3 जीबी डेटा उनके पास है जिसमें कई अहम पुलिस अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई थी।


    गृह सचिव से मुलाकात करने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने सभी सबूत सील बंद लिफाफे में दे दिए हैं। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले को देखेंगे और सरकार उचित कार्रवाई करेगी।  बीजेपी नेता ने कहा कि इन सभी फोन कॉल को राज्य सरकार से उचित अनुमति लेकर शुक्ला ने रिकॉर्ड किया था लेकिन अगस्त 2020 में मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) को रिपोर्ट सौंपने के बावजूद रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा, ”मैं इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहा हूं।” फडणवीस ने पत्रकारों से कहा था कि तत्कालीन खुफिया आयुक्त रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, आईपीएस अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं समेत अन्य के नामों का उल्लेख किया गया है। यह बहुत संवेदनशील सूचना है, इसलिए मैं फिलहाल इसका खुलासा नहीं कर रहा हूं।

    श्री फडणवीस ने यह भी कहा कि जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें 2017 में गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में पुलिस के कुछ अफसर एक होटल में बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”यह एक गिरोह का हिस्सा था और पूरी तरह से अवैध था। इसलिए छापा मारा गया और गिरफ्तारियां की गईं।” 

    फडणवीस ने दावा किया है कि 6.3 जीबी डेटा में बातचीत अकेले गृह और पुलिस विभाग को लेकर है। जिन सभी अफसरों की फोन कॉल रिकॉर्ड की गई थी, उन्हें वे पद मिल गए थे जिसके लिए उन्होंने लॉबिंग की थी। यह साबित करता है कि शुक्ला द्वारा रिकॉर्ड की गई फोन कॉल में अहम विवरण है। वहीं महा आघाड़ी नेताओ का कहना है कि रश्मि शुक्ला बीजेपी की एजेंट है ।

    पहले परमबीर सिंह का लेटर और अब रश्मि शुक्ला की डेटा ने महाराष्ट्र सरकार की मुश्किल को बढ़ा दिया है। बता दे की उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के सामने कार से मिले विस्फोटक के बाद अवैध वसूली और दलाली का हर दिन नया मामला सामने आ रहा है जो की चौंकाने वाला है ।हालाकि इस मामले में घिरे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को बचाने की कोशिश अभी भी एनसीपी के द्वारा की जा रही है जिसपर केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी आज पत्रकार वार्ता कर हमला बोला है और करवाई की मांग की है ।

  • बंगाल :पुरुलिया में भाजपा द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में निकाली गई रथ यात्रा पर TMC के कार्यकर्ताओ ने की तोड़फोड़,बीजेपी ने चुनाव आयोग से करवाई की मांग की

    देश/डेस्क

    बंगाल के पुरुलिया में बीजेपी की रथ यात्रा में टीएमसी कार्यकर्ताओ द्वारा की गई तोड़फोड़ को बीजेपी ने गंभीरता से लिया है ।मालूम हो कि पुरुलिया में भाजपा द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में निकाली गई रथ यात्रा पर TMC के गुंडों ने तोड़फोड़ कर दी और बस को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया ।वहीं इस घटना में 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है ।घटना के बाद बीजेपी नेता सह केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो कायराना हमला किया,उसकी हम कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं।

    उन्होंने कहा कि बंगाल में चल रहे हिंसा के तांडव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्णरूप से ज़िम्मेदार हैं। यह TMC की हताशा है। उनको हार का एहसास है, इसलिए वे इस तरह का दुस्साहस कर रहे हैं ।श्री जावेडकर ने कहा कि चुनाव आयोग को इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल में हिंसा का जो तांडव हो रहा है उसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उनके इशारे के बिना वहां सरकार में कुछ नहीं होता। उनके निर्देशों पर ही उनकी पार्टी गुंडागर्दी पर उतर आई है ।

  • किशनगंज :टेढ़ागाछ बहादुरगंज पथ पर ओवर लोडिंग ट्रक के परिचालन से बढ़ा खतरा,हो सकती है दुर्घटना

    टेढ़ागाछ(किशनगंज)/विजय कुमार साह

    जिले में एक बार फिर से बेधड़क बालू और गिट्टी लदे ट्रकों की ओवरलोडिंग परिचालन शुरू हो गई है।जिससे टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जर्जर कलवर्ट पर खतरा की संभावना बढ़ गयी है।भारी वाहनों व ओवरलोडिंग रोकने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण रोजाना दर्जनों ओवरलोड ट्रकें टेढ़ागाछ बहादुरगंज पथ पर स्थित जर्जर कलवर्ट होकर गुजरती है। सूत्रों का कहना है ओवरलोडिंग के धंधे से जुड़े कुछ लोग इंट्री लेकर जिले से ओवरलोड ट्रकों को पास करा रहे हैं।

    तमाम पुलिस थानों और चौकियों के सामने से गुजरने वाले इन ओवरलोड ट्रकों पर भी पुलिस की नजर नहीं पड़ रही है। सूत्र बताते हैं कि जिले में प्रति दिन ओवरलोड ट्रकों के खेल से जुड़े लोग एक दिन में लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। ओवरलोड पर प्रशासन की उदासीनता से शाम को अंधेरा होने के बाद जिला के मुख्य मार्ग से होते हुए टेढ़ागाछ प्रखंड की ओर आने वाले मार्ग पर ओवरलोड बालू के ट्रकों का जो तांता लगता है, वह तड़के तक जारी रहता है।

    भारी वाहनों में गिट्टी लदे ट्रक भी शामिल हो जाते हैं।इन ट्रकों पर गिट्टी और बालू की इतनी ज्यादा ओवरलोडिंग रहती है कि चढ़ाई चढ़ने में भी ट्रक हांफ जाती है। 10 से 15 की स्पीड में रेंगते हुए किसी तरह चढ़ाई चढ़ पाती है। जानकार सूत्रों के अनुसार यदि बालू और गिट्टी के लोडिंग स्थलों से ही ओवरलोड पर सख्ती से रोक लगाई जाए तो यह नौबत नहीं आएगी।टेढ़ागाछ सीओ अजय कुमार चौधरी ने बताया टेढ़ागाछ स्थित टेढ़ागाछ बहादुरगंज पथ पर टेढ़ागाछ के पास जर्जर कलवर्ट पर भारी वाहनों का परिचालन रोकने का आदेश जिला पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को दिया है।लेकिन अभी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।जर्जर कलवर्ट पर भारी वाहनों के परिचालन को रोका जायेगा।इसके लिए थानाध्यक्ष से बात की जायेगी है।

  • नक्सलबाड़ी :डांगुजोत के ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापना की मांग की

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    डांगुजोत के ग्रामीणों ने एक उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापना की मांग की है। डांगुजोत में एक उपस्वास्थ्य के केंद्र नहीं होने से यहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिसके कारण यहां के लोगों में काफी रोष है। बताते चलें कि यहां के लोगों को इलाज के लिए खोरीबाड़ी अस्पताल जाना पड़ता है। जबकि खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल डांगुजोत से करीब 12 किलोमीटर दूर है।

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यहां हर चुनाव में वोट मांगने आते हैं और बड़ी बड़ी बातें करते हैं। कहते हैं कि इस बार चुनाव में आपलोग ग्रामवासी हमें विजय बनाए और हम विजय हो गए तो गांव की सारी समस्या दूर कर देंगे। दूर दूर करने के साथ साथ वादे जैसी बात भी बात भी करते हैं , लेकिन चुनाव होने के बाद कोई भी समस्या हल करने को दूर नेताओं तक के दर्शन नहीं होते हैं ।

    जो यहां के लोग इस उपस्वास्थ्य केंद्र वाली समस्या नेता को बतावें , लेकिन सवाल यहां ये उठता है कि नेताओं के दर्शन होंगे कब या फिर होंगे भी नहीं, आखिर यहां के लोग कबतकनेताओं के आस में रहेंगे और कबतक डांगुजोत में एक उपस्वास्थ्य केंद्र बनवाने के लिए नेताओं से मांग करेंगे। बता दें कि यहां के लोगों को इलाज के लिए खोरीबाड़ी अस्पताल जाने में दो या तीन वाहनों सवारी करनी पड़ती है । रात में कोई घटना घटित हो एक यहां के लोगों को समय पर एक भी वाहन नहीं मिलती है।

    जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार यहां से बुखार से पीड़ित लोगो को इलाज के लिए खोरीबाड़ी अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन खोरीबाड़ी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी है। इसलिए डांगुजोत में एक उपस्वास्थ्य केंद्र बन जाए तो ऐसी घटनाएं अन्य किसी के साथ फिर कभी न घटित हो। इस संबंध में , स्थानीय व्यक्ति मनोज महतो , अरविंद यादव , कहते हैं कि इस बार चुनाव में सत्तनारायण मंडल , देवकुमार महतो , पप्पू यादव , शिबू साह , शंभु साह आदि लोगों ने बताया कि डांगुजोत से खोरीबाड़ी अस्पताल 12 किलोमीटर दूर होने से यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए विकास पदाधिकारी एक उपस्वास्थ्य केंद्र बनवा दे तो डांगुजोत सहित आसपास के इलाके देवीगंज, बैरागीजोत रवींद्र पुर के रहने वाले लोगों को इलाज के लिए सुविधा , नजदीक व एक वरदान साबित होगा।

  • किशनगंज :ठाकुरगंज से अपहृत युवती के परिजनों से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल ,न्याय का दिया भरोसा

    पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद थाना पहुंच कर बीजेपी नेताओ ने अविलंब करवाई कि मांग की ।

    किशनगंज /संवादाता

    जिले के ठाकुरगंज प्रखंड से युवती के अपहरण मामले में आज बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशांत गोप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिया ।साथ ही थाना पहुंच कर थाना अध्यक्ष एवं इंस्पेक्टर से मिल कर त्वरित करवाई करने की मांग की है ।

    जानकारी के मुताबिक शनिवार को गांव के ही युवक द्वारा लड़की का अपहरण कर लिया गया जिसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा थाना में मामला दर्ज करवाया गया है ।वहीं सूचना मिलने के बाद आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचे बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशांत दास ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर लड़की कि सकुशल बरामदगी नहीं होती साथ ही आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते तो चरण बद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा ।श्री गोप ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत एक समुदाय विशेष द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिसपर सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है ।वहीं पुलिस इंस्पेक्टर से हुई मुलाकात पर कहा कि पुलिस के द्वारा करवाई कि बात कही गई है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेगी और करवाई करेगी ।

    इस प्रतिनिधि मंडल में बीजेपी नेता बिजली सिंह ,राजेश गुप्ता ,गणेश झा,विशाल कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे ।

  • किशनगंज :पोठिया प्रखंड के कोवाबाड़ी गांव में अस्पताल की खाली जमीन पर ग्रामीणों ने की थाना ओपी भवन निर्माण की मांग

    पोठिया। निज संवाददाता

    पोठिया प्रखण्ड अन्तर्गत कोवाबाड़ी गांव में अस्पताल व डाक बंगले की खाली पड़ी एक एकड़ 79 डिसमिल जमीन पर चिचुआबाड़ी ओपी भवन निर्माण कराये जाने की स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है। जानकारी के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचुआबाड़ी में वर्ष 2018 के फरवरी माह को एसपी कुमार आशीष के पहल पर चिचुआबाड़ी ओपी स्थापित किया गया है। पिछले तीन वर्षों से ही ओपी का संचालन चिचुआबाड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर पड़े भवन से किया जा रहा है।

    हलांकि चिचुआबाड़ी स्वास्थ्य उप केंद्र को बर्तमान में अतिरिक्त स्वास्थ्य उप केंद्र का दर्जा प्राप्त हुआ है। जिसका नया भवन निर्माण होकर तैयार है। लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र का जिस पुराने जर्जर भवन से ओपी का संचालन बर्तमान हो रहा है, उक्त भवन कभी भी धाराशाही हो सकती है। फिर भी हमारे पुलिस जवान जान को जोखिम में डालकर अपनी डियूटी बजा रही है। इन्ही कठिनाईयों को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को बर्तमान में संचालित हो रही ओपी के ठीक पचास मीटर पीछे सरकार के एक एकड़ 79 डिसमिल खाली पड़ी जमीन की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए खाली पड़ी जमीन पर ओपी भवन निर्माण कराये जाने की मांग की है।

    बताते चले कि देश आजाद के पहले बर्तमान में संचालित हो रही ओपी के ठीक पीछे मौजा चिचुआबाड़ी थाना नम्बर 86 खाता संख्या 260 के तहत एक एकड़ 79 डिसमिल जमीन पर अस्पताल भवन व डाक बंगला भवन हुआ करता था। तत्काल पोठिया थाना क्षेत्र पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के तहत आता था। इस प्रकार बंगाल बिहार विभाजन के बाद यहां अस्पताल का संचालन बन्द कर दिया गया और रखरखाव के अभाव में अस्पताल और डाक बंगला का भवन 1958 के दौरान धराशाई हो गया,इसी वक्त अस्पताल का सभी उपकरणों व साजो समानों को ठाकुरगंज अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया। और 1958 से यह एक एकड़ 79 डिसमिल जमीन वीरान पड़ी है। जिसपर अगर थाना भवन का निर्माण करवा दिया जाए तो जमीन का सदुपयोग होगा ऐसा ग्रामीणों का कहना है ।

  • देश :पॉप स्टार रिहाना ने किया हिन्दू आस्था से खिलवाड़ ,रिहाना समर्थकों में चुप्पी ,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए

    देश /डेस्क

    दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर सुर्खियों में आई पॉप स्टार रिहाना ने अब हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है ।मालूम हो कि रिहाना ने अर्धनग्न तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया है और उक्त तस्वीर में वो भगवान गणेश का लॉकेट पहने हुए है ।तस्वीर इतनी गन्दी है कि हम उसे यहां साझा नहीं कर सकते ।






    पॉप स्टार रिहाना उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब बीते दिनों उसने किसान आंदोलन की एक खबर को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा था कि हम इसकी चर्चा क्यों नहीं कर रहे है ।जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने उसकी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी ,साथ ही भारत के तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं अभिनेता ,अभिनेत्रियों ने भी रिहाना को हस्तक्षेप ना करने की सलाह दी थी ।लेकिन कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टियों ने उसका समर्थन किया था और कांग्रेस नेताओ ने बयान दिया था कि एक लड़की से केंद्र सरकार डर गई है ।

    फोटो शेयर करते हुए रिहाना ने लिखा- when PopcaanMusic said “me nuh wan ya wear no lingerie tonight fa me girl”.

     रिहाना की तस्वीर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल से कहा, ‘मैंने देखा नहीं है पर भारत में सनातन धर्म बहुत ही सहिष्णु है. बहुत ही धैर्यवान है, जिसका नाजायज फायदा फिल्म बनाने वाले, एडवर्टाइजमेंट करने वाले, टुकड़े- टुकड़े गैंग वाले जिनको जो मन होता है वो हमारी देवी देवताओं को लेकर कटाक्ष कर जाते हैं । लेकिन कभी कोई दूसरे धर्म का कोई स्केच कर देता है तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाता है. ये हमारे धैर्य की परीक्षा है हमारे यहां धैर्य भी है अति सर्वत्र वर्जित. अब परीक्षा धैर्य की नहीं लेना चाहिए क्योंकि अति सर्वत्र वर्जित होता है.’






    अब सवाल उठता है कि रिहाना ने जिस तरह से हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है उसका समर्थन कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टी करते है ।रिहाना द्वारा इस तरह से हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ करने पर देश भर में नाराजगी है और केंद्र सरकार से रिहाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग लोग कर रहे है ।हमारी कोशिश है कि पूरे मामले पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया लेने की ताकि अब रिहाना को लेकर उनके क्या विचार है वो सामने आ सके ।न्यूज लेमन चूस कांग्रेस नेताओ से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है जैसे ही संपर्क होता है हम आप को उनके विचारो से अवगत करवाएंगे ।






    मामला सामने आने के बाद रिहाना समर्थकों में चुप्पी है वहीं वीएचपी ने ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग की है ।

  • सुपौल : प्रेस क्लब का चुनाव करवा कर भवन को पत्रकारों को हैंड ओवर करने को लेकर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द ने लिखा डीएम को पत्र

    सिटी रिपोर्टर, सुपौल।

    सुपौल : वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द ने शनिवार को डीएम महेंद्र कुमार की अनुपस्थिति में समाहरणालय स्थित पारगमन शाखा में आवेदन देकर प्रेस क्लब का चुनाव कराकर प्रेस क्लब भवन को पत्रकारों के हवाले करने की मांग की है।

    आवेदन में कहा गया है कि वर्षों से प्रेस क्लब भवन बनकर तैयार है। भवन को पत्रकारों को हैंड ओवर करने के लिए प्रेस क्लब का चुनाव आवश्यक है। उन्होंने प्रेस क्लब का चुनाव करवा कर प्रेस क्लब भवन को पत्रकारों को हैंड ओवर करने की दिशा में जिला पदाधिकारी से अपने स्तर से पहल करने की मांग करते हुए कहा है कि इसके लिए जिले के पत्रकार आपका आभारी रहेगा।


    श्री गोविन्द ने बताया कि जिला पदाधिकारी अवकाश पर हैं, फलस्वरुप पारगमन शाखा में आवेदन दिया गया। श्री गोविन्द ने बताया कि अब हर हाल में प्रेस क्लब का चुनाव होगा और पत्रकार भी अपने भवन में बैठेंगे। डीएम के अवकाश पर से आने के बाद इस मुत्तलिक उनसे भेंट कर भी प्रेस क्लब का चुनाव कराने की मांग की जाएगी। बता दें कि वरीय पत्रकार श्री गोविन्द प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष हैं। श्री गोविन्द जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय सचिव के साथ ही बिहार, झारखंड व यूपी के प्रदेश प्रभारी भी हैं।