Tag: बंगाल

  • बंगाल :साप्ताहिक लॉक डाउन में बंद रही दुकानें ,सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए राज्य में साप्ताहिक लॉक किया गया है। लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस सुबह से ही अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज सोमवार को सितम्बर महीने की पहला लॉक डाउन था।

    सोमवार को लगाए गए लॉकडाउन खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी प्रखंड में लाॅकडाउन का व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी प्रखंड की सड़कें सुनसान दिखी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ रहा।

    आवश्यक सामानों के कुछ गिने चुने वाहनों के अलावा सड़क पर अन्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी बाजार भी सन्नाटा पसरा हुआ था। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दुकान, निजी व सरकारी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक आदि सब बंद था।

    इस दौरान बेवजह घरों से निकलने पर पुलिस द्वारा रोका गया। कई स्थानों पर पुलिस गश्ती लगाते हुए दिखे। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से बार- बार लॉक डाउन को सफल कराने के लिए पुलिस गश्ती लगा रही है।इसके बावजूद कुछ गैर जिम्मेदार लोग इसे मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा लॉक डाउन नहीं मानने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • बंगाल : टी वर्कर यूनियन की हुई बैठक ,समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो श्रमिक करेंगे आंदोलन

    किशनगंज/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी : नक्सलबाड़ी भारतीय टी वॉर्कर यूनियन की ओर से चाय श्रमिकों को हो रहे विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न चाय बागानों में गेट मीटिंग किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को नक्सलबाड़ी भारतीय टी वॉर्कर यूनियन की ओर से सैकड़ों चाय श्रमिकों के समर्थन में नक्सलबाड़ी अंतगर्त विभिन्न चाय बागानों में गेट मीटिंग किया गया।

    श्रमिकों का कहना है कि वर्तमान में राज्य सरकार उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि चाय उद्योग से मालिक पक्ष को काफी मुनाफा होता है। फिर भी इसके बावजूद हम सब चाय श्रमिकों को बोनस, सव स्टाफ वेकेंसी, लेबर कार्ड, इलाज के लिए दवाई आदि जैसों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं इस संबंध में भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई ने बताया मालिक पक्ष व सरकार की उपेक्षा के चलते बागान में कार्यरत श्रमिकों की अवस्था बेहद खराब हो गई है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं की सुविधाओं से भी चाय श्रमिक वंचित हैं। अगर अब अतिशीघ्र चाय श्रमिकों को हो रहे विभिन्न समस्याओ का समाधान नहीं किया गया तो हमलोग जोरदार आंदोलन करेंगे।

    इस दौरान भारतीय टी वॉर्कर यूनियन के मंडल अध्यक्ष जेम्स खाल्कों, महासचिव रामा शंकर चौधरी, प्रेम प्रकाश ओझा, नान्टु दास व अध्यक्ष मंजीत कुमार सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थित थे।

  • बंगाल :भाजपा का झंडा पूरे बंगाल में लहराने का लोगो ने बनाया मन -तरुण सिंह

    किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

    सैकड़ों आदिवासी और मुस्लिम समाज के लोगो ने थामा भाजपा का दामन

    खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल के बूथ संख्या 49 एवं 52 के मुस्लिम व आदिवासी समुदाय के 100 से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस संबंध में युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया मंडल महासचिव महेंद्र मेजर के नेतृत्व में खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल के बूथ संख्या 49 एवं 52 में एक कार्यक्रम का आयोजन कर मुस्लिम व आदिवासी समुदाय के लोगों को पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल किया गया।

    उन्होंने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 100 से अधिक परिवार अन्य पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए । आगे उन्होंने कहा राज्य की जनता इस बार चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का मन पूरा मन बना चुकी है।

    अब वो दिन दूर नहीं जो भाजपा का झंडा पूरे बंगाल में न लहराए जाएं। क्योंकि अब अतिशीघ्र पूरे बंगाल में भाजपा का झंडा लहराया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र समिति के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ , मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद व महिला नेत्री सुलाता सरकार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • बंगाल :मुक बधिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म ,क्षेत्र में तनाव

    किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

    गलगलिया से सटे बंगाल के खोरीबाड़ी प्रखंड के बतासी स्तिथ सतीश चंद्र चाय बाागन के अंधारूजोत इलाके में नहाकर लौट रही एक आदिवासी मूक- बधिर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था।


    इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

    वहीं बुधवार को रानीगंज- पानीसाली ग्राम पंचायत के प्रधान भवतोष मंडल व उपप्रधान पुष्पा उरांव पीड़ित के परिवार वालों से मुलाकात की। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधान भवतोष मंडल ने बताया पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात कर न्याय दिलाने सहित हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

    उपप्रधान पुष्पा उरांव ने कहा कि बलात्कारियों को पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। खोरीबाड़ी थाने के ओसी से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की गई है।

  • बंगाल :सीपीआई( एम) नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी की ओर से 16 सूत्री मांगों के समर्थन में नक्सलबाड़ी बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन किया गया ।

    किशनगंज/चंदन मंडल

    गलगलिया : आज गलगलिया से सटे बंगाल के सीपीआई( एम) नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी की ओर से 16 सूत्री मांगों के समर्थन में नक्सलबाड़ी बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन किया गया ।

    इस दौरान सीपीआई एम के गौतम घोष , माधव सरकार , प्रनंब भट्टाचार्य , विकास चक्रवर्ती ,व सुमन बर्मन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस संबंध में गौतम घोष ने बताया मांगों में आयकर के दायरे से बाहर गरीब परिवारों को सात हजार पांच सौ रुपये प्रति नागरिक बैंक खाते में दिया जाए, गरीब परिवार को प्रतिमाह 10 किलो निश्शुल्क अनाज उपलब्ध कराया जाए।

    मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को 200 दिनों तक मनरेगा योजना में काम की गारंटी , जरूरतमंद गरीबों को राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

    प्रवासी मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है इन मजदूरों को मनरेगा योजना से रोजगार उपलब्ध कराया जाए ताकि पीड़ित परिवार अपना भरण पोषण कर सके। तथा इसी तरह अन्य मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा सरकार इन सब समस्याओं को निदान करें या उचित कदम उठाए । नहीं तो हमलोग जोरदार आंदोलन करेंगे ।

  • बंगाल : चोपड़ा में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या ।लोगो का फूटा गुस्सा ।पुलिस की गाड़ियों को किया आग के हवाले

    डेस्क/न्यूज लेमनचूस

    रविवार को बंगाल का चोपड़ा थाना क्षेत्र पूरी तरह रण क्षेत्र में तब तब्दील हो गया जब एक लड़की की लाश बरामद हुई ।मालूम हो कि बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कालागाछ में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर स्थानीय निवासी ने जम कर हंगामा किया और सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया है ।

    प्रदर्शन कर रहे लोग इतने आक्रोशित थे कि कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया ।पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों को समझाने कि कोशिश की गई लेकिन उसके बावजूद लोगो का गुस्सा कम नहीं हुआ इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस की गोलियां भी चलाई जिससे नाराज़ लोगो ने पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया ।

    पुलिस स्थिति को काबू करने का प्रयास कर रही है ।

  • बंगाल :भाजपा विधायक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया ।बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा बंगाल में कानून व्यवस्था फेल

    देश/डेस्क

    पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में सोमवार सुबह भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ राय का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। देबेंद्र का शव उनके गांव में रस्सी से लटका हुआ मिला।  विधायक के परिजनों तथा स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार रात में कुछ बाइक सवार उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे और सुबह घर से एक किलोमीटर दूर एक दुकान के बरामदे में रस्सी से झूलता उनका शव मिला।

     पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ राय का शव उनके गांव के बिंदल में लटका हुआ मिला। उन्होंने आगे कहा, लोगों में इस बारे में स्पष्ट राय है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया।शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर इसे हत्या करार दिया। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ राय की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद हैरान करने वाली और खेदजनक है। यह ममता सरकार के गुंडाराज और फेल कानून व्यवस्था को बताता है। लोग ऐसी सरकार को भविष्य में माफ नहीं करेंगे। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’

  • टीएमसी विधायक की कोरोना से मौत ।सीएम ने जताया शोक 

    देश/डेस्क


     बंगाल में तृणमूल विधायक तमोनाश घोष का कोरोना वायरस से निधन हो गया। तमोनाश घोष मई के महीने में कोविड 19 वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

    जानकारी के मुताबिक कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर पर ममता बनर्जी से लेकर राज्य के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


    तृणमूल कांग्रेस के विधायक 60 साल के थे। वह दक्षिण 24 परगना के फालता विधानसभा से तीन बार के विधायक थे ।