किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सैकड़ों आदिवासी और मुस्लिम समाज के लोगो ने थामा भाजपा का दामन
खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल के बूथ संख्या 49 एवं 52 के मुस्लिम व आदिवासी समुदाय के 100 से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस संबंध में युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया मंडल महासचिव महेंद्र मेजर के नेतृत्व में खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल के बूथ संख्या 49 एवं 52 में एक कार्यक्रम का आयोजन कर मुस्लिम व आदिवासी समुदाय के लोगों को पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल किया गया।

उन्होंने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 100 से अधिक परिवार अन्य पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए । आगे उन्होंने कहा राज्य की जनता इस बार चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का मन पूरा मन बना चुकी है।
अब वो दिन दूर नहीं जो भाजपा का झंडा पूरे बंगाल में न लहराए जाएं। क्योंकि अब अतिशीघ्र पूरे बंगाल में भाजपा का झंडा लहराया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र समिति के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ , मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद व महिला नेत्री सुलाता सरकार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।