Tag: दौरा

  • देश:पीएम ने दिखाया 56 इंच का दम । लेह पहुंच कर जवानों का बढ़ाया मनोबल ।चीन हुआ चित

    लेह से लौट कर दिल्ली में करेंगे बैठक

    देश को पीएम पर गर्व

    जवानों का पीठ थपथपा बढ़ाया हौसला ।देश में गया सकारात्मक संदेश

    राजेश दुबे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देश वाशियो को आश्चर्यचकित करते हुए लेह के निमू पहुंच गए । जिसके बाद ना सिर्फ LAC पर तैनात जवानों का जोश बढ़ गया है ।बल्कि देशवासी  प्रधान मंत्री श्री नरेन्द मोदी के इस कदम की कोटि कोटि प्रसंशा कर रहे है ।मालूम हो कि दौरे में प्रधान मंत्री के साथ सीडीएस विपिन रावत और सेना अध्यक्ष नरवणे भी मौजूद है ।पीएम श्री मोदी ने LAC के ताज़ा हालत की जानकारी ली और बैठक कर जवानों को यह संदेश दिया कि देश का प्रधान सेवक उनके साथ ही ।पीएम इस दौरान गलवान घाटी में चीन के साथ हुई झड़प में घायल जवानों से मिल कर उनका हाल भी जाना है ।

    पीएम के दौरे के बाद यह साफ संदेश चीन को गया है कि चीन के हर कुकृत का जवाब देने के लिए हिंदुस्तान तैयार है ।मालूम हो कि पूर्व में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह LAC का दौरा करने वाले थे ऐसी खबरे आई थी लेकिन पीएम स्वयं पहुंच जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा था ।पीएम श्री मोदी ने एक बार फिर से यह साफ संदेश दे दिया है कि हिंदुस्तान कि संप्रभुता और अखंडता को अगर किसी ने चुनौती दी तो उसे उसकी हर कीमत चुकानी पड़ेगी ।

    पीएम ने पहले 59 चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगाया साथ ही सरकार द्वारा सड़क,संचार सहित अन्य सरकारी उपक्रमों में सामिल चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा कर यह दिखा दिया गया कि चीन की धोखेबाजी के बाद देश पूरी तरह चीन को सबक सिखाने के लिए तैयार है ।

    पीएम के दौरे से चीन ही नहीं बल्कि अन्य देशों को भी संदेश मिला है कि भारत की जमीन पर किए गए हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और हिंदुस्तान का मनोबल पूरी तरह ऊंचा है ।मालूम हो कि पीएम मोदी दौरे से लौट कर दिल्ली में अहम बैठक करेंगे जिसमें रक्षा मंत्री , विदेश मंत्री सहित अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे ।

  • देश: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे लेह का दौरा

    देश/डेस्क

    भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध के साथ साथ बीएसएनएल,एमटीएनएल सहित अन्य टेंडरों से चाइनीज कंपनियों को बहिष्कृत करने की प्रक्रिया जारी है और चीन को आर्थिक मोर्चे पर भारत सरकार सबक सीखने में जुटी हुई है ।

    जिसके बाद चंद नेताओ को छोड़ कर पूरे देश में सरकार के फैसले का समर्थन किया जा रहा है ।दूसरी तरफ जानकारी के मुताबिक भारत पाकिस्तान सीमा से सटे कई इलाकों पाकिस्तान की तरफ चीन की गतिविधियां बढ़ गई है जिसे देखते हुए

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे LAC में चीनी आक्रामकता को देखते हुए शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए लेह का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे ।

  • सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

    डेस्क/न्यूज लेमनचूस

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमला बांध के निर्माण कार्य का जायजा लेने आज मधुबनी जय नगर पहुंचे । भारत और नेपाल के बीच तनाव की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस था ।मालूम हो कि बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है।सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को संभावित बाढ़ सहित अन्य सरकारी योजनाओ पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है ।


    सीएम ने किया दरभंगा एयरपोर्ट का निरीक्षण 


    सीएम ने दरभंगा एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया ।

  • भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा -सूत्र

    देश/डेस्क

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर  मास्को पहुंच गए हैं जहां 75 वें विजय दिवस परेड में भी शामिल होंगे। 


    रक्षा मंत्री भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे। मालूम हो कि इस दौरान कई अहम फैसले लिए जा सकते है ।

    साथ ही हथियारों की खरीद को लेकर भी बड़ा करार किया जा सकता है ।मालूम हो कि रूस से हिंदुस्तान का बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है और चीन से जारी गतिरोध के बाद यह दौरा कई मायनों में अहम रखता है