Tag: दौरा

  • बिहार की आर्थिक स्थिति सुधारने में महिलाओं की अहम भूमिका -नीतीश कुमार

    बिहार/पूर्णिया

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को जीविका के कार्यों को देखने के लिए पूर्णिया के धमधाहा प्रखण्ड के दमगड़ा पहुंचे ।जहां मुख्यमंत्री को जीविका दीदियों ने भव्य स्वागत किया ।सीएम ने जीविका अरण्य एग्रो के द्वारा मक्के की खरीद बिक्री की सराहना करते हुए कहा कि जीविका की दीदी पूरे बिहार में न सिर्फ आर्थिक विकास का कार्य कर रही है बल्कि सामाजिक और नैतिक विकास करने में भी लगी है ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में युवा पीढ़ी मोबाइल के काफी करीब आ गए हैं आप सब अभिभावक अपने युवाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान दें। जिनका की दीदी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की अनन्या एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से जीविका दीदी मक्के की खरीदारी कर रही है वही केला मखाना जैसे कच्चे मालो से उत्पाद का निर्माण किया जा रहा है ।नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका की दीदी अब स्कूल के छात्र छात्राओं के पोषक का निर्माण करेंगी साथ ही हॉस्पिटल के लिए बेडसीट का भी निर्माण जीविका दीदी ही करेंगी ।इस मौके पर पूर्णिया जदयू के वरिष्ट नेता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

  • विदेश : ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन का भारत दौरा हुआ रद्द ,जॉनसन ने दौरा रद्द करने पर जताया खेद

    डेस्क/न्यूज लेमनचूस

    ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत दौरा रद्द कर दिया है । मालूम हो कि आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर श्री जॉनसन का भारत दौरा प्रस्तावित था । परंतु अब उनका दौरा रद्द हो चुका है ।बता दे कि श्री जॉनसन गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे ।

    राइटर्स के मुताबिक भारत दौरा रद्द करने पर बोरिस ने पीएम मोदी को फोन कर खेद जताया है । ब्रिटेन में Covid के बढ़ते प्रकोप की वजह से दौरा रद्द किया गया है । रायटर्स के मुताबिक कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से यह दौरा रद्द हुआ है ।बता दे कि इंग्लैंड में दुबारा से सरकार के द्वारा पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की गई है ।

  • देश : सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे गए कोरिया की यात्रा पर ,सैन्य अधिकारियों संग करेंगे मुलाकात

    देश/एजेंसी

    सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे आज से कोरिया गणराज्‍य की तीन दिवसीय यात्रा (28 से 30 दिसंबर 2020 तक) पर रवाना हुए।जानकारी के मुताबिक अपनी यात्रा के दौरान  वे कोरिया गणतंत्र के वरिष्ठ सैन्‍य अधिकारियों और शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

    बता दे की जनरल नरवणे सियोल के राष्ट्रीय समाधि स्‍थल और युद्ध स्मारक पर पुष्‍पांजलि अर्पित करेंगे। उनका राष्ट्रीय रक्षा मंत्री,  सेना प्रमुख, ज्‍वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष तथा रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन (डीएपीए) के मंत्री के साथ मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है, जहां वे भारत-कोरिया गणराज्‍य रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।

    वहीं सेना प्रमुख नरवणे इन्‍जे कंट्री में कोरिया कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर, गैंगवॉन प्रांत और डेयजोन में एडवांस डिफेंस डेवलपमेंट (एडीडी) का भी दौरा करेंगे।

  • देश :इलाके में पहले बाढ़ आती थी लेकिन अब विकास की बाढ़ है -अमित शाह

    देश/डेस्क

    गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध माता कामाख्या मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा अर्चना, मांग आशीर्वाद

    पूर्वोत्तर भारत में गृह मंत्री अमित शाह का हुआ भव्य स्वागत भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर  पूर्वोत्तर में हैं। रविवार सुबह श्री शाह ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की ।उनके साथ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे।

    वहां के लोगों को संबोधित करते हुए श्री शाह ने बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा की साथ ही कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधा । गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में कहा, “पूर्वोत्तर अलगाववाद और हिंसा के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले 6 वर्षों में, लगभग सभी सशस्त्र समूहों ने एक के बाद एक हथियार डाले। हिंसा थम गई है।

    मुझे उम्मीद है कि शेष सशस्त्र समूह हिंसा से दूर रहेंगे और मुख्यधारा में शामिल होंगे।”
    श्री शाह ने कहा, “मोदी जी ने पूर्वोत्तर में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए … आठ चरमपंथी समूहों के 644 कैडरों ने 2,500 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में शामिल हुए।”


    शाह ने बताया कि मूल निवासियों के लिए इनर लाइन परमिट की मांग करते-करते मणिपुर वाले भूल गए थे, 2019 में मोदी जी ने तय किया कि इनर लाइन परमिट मणिपुर को न देना मणिपुर के मूल निवासियों के साथ अन्याय है और मांगे बगैर इनर लाइन परमिट देने का काम किया।


    कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “लंबे समय तक, कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में शासन किया, लेकिन कुछ भी नहीं किया, उन्होंने चरमपंथी समूहों से बात नहीं की। लोग मर रहे थे और विकास बाधित था। विकास के नाम पर, उन्होंने केवल ‘भूमि पूजन’ किया, लेकिन हमने उन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।”
    उन्होंने कहा,  इस इलाके में पहले बाढ़ आती थी लेकिन अब विकास की बाढ़ है। अमित शाह ने कहा “आतंकवाद में कमी आई है और अन्य आतंकी मुख्यधारा में आने का इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने कहा पीएम मोदी यहां कई बार आए हैं और हर 15 दिनों में कोई एक केंद्रीय मंत्री यहां जरूर आएगा।”

    श्री शाह ने मेडिकल कालेज सहित कई विकास योजनाओ की आधार शिला रखी है । श्री शाह के दौरे से बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है ।

  • बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने ग्लास ब्रिज से खूबसूरत वादियों का देखा नज़ारा

    बिहार /डेस्क

    शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा जिले के राजगीर पहुंचे। श्री कुमार ने यहां पर बन रहे नेचर सफारी का भ्रमण किया और कार्य प्रगति के बारे में जाना।मालूम हो कि इसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत तैयार हो रहे ग्लास ब्रिज पर भी मुख्य मंत्री गए और ब्रिज से उन्होंने राजगीर की खूबसूरत वादियों का नजारा देखा।

    सीएम ग्लास ब्रिज पर पहुंच कर काफी प्रसन्न दिखे ।बता दे कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति व विरासत के बूते अतीत जानकर युवा आज को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां का जू और नेचर सफारी बच्चों व युवाओं को प्रेरित करने का काम करेगा।सीएम ने कहा हम लगातार बिहार में पर्यटन के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।मालूम हो कि यह बिहार का पहला ग्लास ब्रिज है साथ ही देश का दूसरा ।सीएम के दौरे पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था ।सीएम ने इस मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है ।

  • देश : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में जारी किए 200 करोड़ मूल्य के नगर पालिका बॉन्ड,कई बैठकों में भी हुए शामिल

    योगी आदित्यनाथ के दौरे से शिव सेना और कांग्रेस नेताओं में बौखलाहट

    देश/डेस्क

    उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने मुंबई दौरे के दूसरे दिन कई बैठकों एवं कार्यक्रमों में शामिल हुए ।सीएम श्री योगी ने सर्वप्रथम लखनऊ नगर निगम की ओर से जारी किये गए 200 करोड़ रुपये मूल्‍य वाले नगरपालिका बांड्स जिसे  आज बीएसई में सूचीबद्ध किया गया के  एनएसई के बेल समारोह में हिस्‍सा लिया।मालूम हो कि  इसके साथ ही लखनऊ देश में नगरपालिका बॉन्ड्स जारी करने वाला 9वां शहर बन गया है।जानकारी के मुताबिक इसे भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत मिशन (अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन) के तहत प्रोत्‍साहन दिया है।

    मालूम हो कि इन बांड के जारी होने से लखनऊ नगर निगम को अपने ब्‍याज भार में सब्सिडी देने के लिए 26 करोड़ रुपये की राशि प्राप्‍त होगी। यह अग्रिम प्रोत्‍साहन राशि नगर निगम पर ब्याज के बोझ को 2 प्रतिशत तक कम करने के समान है। यह वित्तीय और निगम सुशासन में सुधार लाने, शहर को और अधिक आत्‍मनिर्भर बनाने-नागरिक आधारभूत सुविधा ढांचे को विकसित करने में मददगार साबित होगा और आत्‍मनिर्भर भारत के हिस्‍से के रूप में आत्‍मनिर्भर शहर बनाने की दिशा में एक प्रयत्‍न है।


    लखनऊ नगर निगम ने 13 नवम्‍बर, 2020 को अपना पहला नगरपालिका बांड सफलतापूर्वक जारी किया था, जिसे आज सूचीबद्ध किया गया है और यह बीएसई में कारोबार योग्‍य है। कुल जारी किये गये 100 करोड़ रुपये के इश्‍यू ने काफी मात्रा में निवेशकों को आकर्षित किया और 450 करोड़ रुपये की कुल निविदाएं प्राप्‍त हुईं। यह 8.5 प्रतिशत की आकर्षित कूपन दर पर बंद हुआ था और इसकी अवधि 10 वर्ष की है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है, खासकर कोरोना महामारी के समय में। वहीं सीएम ने  मुंबई में टाटा कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के संदर्भ में बातचीत भी  की और उन्हें निवेश हेतु आमंत्रित किया है ।सीएम श्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन फिल्म सिटी को लेकर भी कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि  फिल्म जगत से जुड़े हुए लोगों को सरकार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण में अपनी भागीदारी देनी चाहिए। यह सरकारी प्रोजेक्ट बनकर नहीं रहना चाहिए ।सीएम ने कहा कि निर्माता, निर्देशक, एक्टर और फिल्म जगत के विभिन्न पक्षों के जानकारों के साथ भी फिल्म सिटी को लेकर चर्चा हुई। ये फिल्म सिटी जेवर एयरपोर्ट से 6 किमी की दूरी पर होगी। यहां से आगरा 1 घंटे की दूरी पर है ।सीएम के दौरे के बाद शिव सेना नेता पूरी तरह आक्रमक हो चुके है और शिव सेना नेता संजय राउत सहित महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने श्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसा फिल्म इंडस्ट्री का माहौल यहां है मुझे नहीं लगता कि कोई प्रयास करके दूसरे राज्य में वैसा माहौल दे सकता है। यहां पर जितनी सुविधाएं हैं बाहर का कोई राज्य उतनी सुविधाएं नहीं दे सकता है इसलिए यहां से फिल्म इंडस्ट्री ले जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता ।

  • देश :पीएम मोदी ने गुजरात में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया

    केवड़िया में एकीकृत विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया

    स्टेचू ऑफ यूनिटी के लिए एकता क्रूज़ सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    देश /डेस्क

    शुक्रवार को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने गुजरात पहुंचे जहा उन्होने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया । पीएम श्री मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्य मंत्री श्री केशू भाई पटेल के घर पहुंचे जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दिया ।

    वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्गीय श्री महेशभाई और स्वर्गीय श्री नरेशभाई कनोडिया को गांधीनगर में श्रद्धांजलि अर्पित की है। ये दोनों फिल्म, संगीत और संस्कृति के क्षेत्र से काफी लम्बे समय से जुड़े थे।

    उसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केवड़िया में सरदार पटेल प्राणी उद्यान और जिओडेसिक एवरी डोम का उद्घाटन किया। उन्होंने केवड़िया में एकीकृत विकास योजनाओं के अंतर्गत 17 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की और 4 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं में नेविगेशन चैनल, नया गोरा सेतु, गरुड़ेश्वर बांध सरकारी कर्मियों के लिए आवास,बस बे टर्मिनस, एकता पौधशाला, खलवानी पर्यावरण अनुकूल पर्यटन और जनजातीय गृह आवास शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्टेचू ऑफ यूनिटी के लिए एकता क्रूज़ सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।पीएम ने एकता मॉल का भी उद्घाटन किया और उसके बाद बारीकी से उन्होने मॉल का अवलोकन किया है।

    जंगल सफारी और जिओडेसिक एवियरी डोम

    प्रधानमंत्री ने कहा कि फ्लाई हाई इंडियन एवियरी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन नज़ारा होगा जो विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखने में रोमांच का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि केवड़िया तैयार और इस एवेरी का दीदार कीजिए, जो जंगल सफारी कांप्लेक्स का हिस्सा है। यह एक बेहतरीन अनुभव होगा।

    जंगल सफारी एक अत्याधुनिक प्राणी उद्यान है जो समुद्र तल से 29 मीटर से लेकर 180 मीटर तक की ऊंचाई पर स्थित है। यह 375 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 1100 से अधिक पशु-पक्षी हैं और तकरीबन5 लाख पौधे हैं। यह जंगल सफारी बहुत तेज गति से निर्मित किए जाने वाले जंगल सफारी में से एक है। इस प्राणी उद्यान में दो अलग-अलग पक्षी अभयारण्य हैं, जिसमें एक घरेलू पक्षियों के लिए है तो दूसरा विदेश से आने वाले पक्षियों के लिए। यह दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी उद्यान है। यह प्राणी उद्यान अपने आप में अनूठा है। यहां आने वाले दर्शकों को एक अलग किस्म का अनुभव प्राप्त होगा। यहां खेलते कूदते और मस्ती करते मकाउ कोकाटू, रैबिट और गीनिया पिग इत्यादि देखे जा सकते हैं।

    एकता क्रूज सेवा

    एकता क्रूज सर्विस श्रेष्ठ भारत भवन से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच की 6 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस जहाज से यात्रा करने वाले दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी को यात्रा करते हुए ही देख सकते हैं। इसके अंतर्गत सेवा में शामिल की गई जहाज से 40 मिनट यात्रा कराई जाएगी, जिस पर200 यात्री एक बार में सवार हो सकते हैं। नए गोरा सेतु का निर्माण इस फेरी सर्विस के संचालन हेतु ही किया गया है और बोटिंग चैनल का निर्माण स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करने वाले पर्यटकों को बोट की सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु किया गया है।उक्त जानकारी प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उपलब्ध करवाई गई है ।

  • विदेश :भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को चीन के रक्षा मंत्री ने बातचीत का दिया निमंत्रण

    विदेश/एजेंसी

    चीन से जारी तनाव के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर रूस में है ।जहा उन्होंने रूस के रक्षा मंत्री सहित अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है ।

    वहीं श्री सिंह ने आज सुबह मास्को में रूसी संघ के सशस्त्र बलों और संग्रहालय परिसर के मुख्य कैथेड्रल का दौरा भी किया।मालूम हो कि SOC की बैठक में शामिल होने पहुंचे श्री सिंह के द्वारा कई रक्षा सौदे पर भी हस्ताक्षर करने की बात सामने आई है ।

    यही नहीं सूत्रों के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्री ने भी श्री राजनाथ सिंह से वार्ता करने का निमंत्रण दिया है जिसपर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है ।

    श्री सिंह शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए रूस की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं।मालूम हो कि इस दौरे में भारत रूस से रक्षा उपकरणों के जल्द आपूर्ति की मांग रखने कि बात सामने आई है ।

  • किशनगंज :कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार ने कई गांव का किया दौरा

    किशनगंज/इरफान

    किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाने के लिए पोठिया प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि दामलबाड़ी पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इज़हरुल हुसैन कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार हैं। पोठिया प्रखंड के कई गांवों का दौरा करते हुए, इज़हरुल हुसैन और उनके समर्थकों ने यह जानकारी मीडिया को दी।

    इस मौके पर उनके कुछ समर्थक और कार्यकर्ता उसके साथ थे। बताया जाता है जानकारी के अनुसार पोठिया प्रखंड अंतर्गत दामलबाड़ी पंचायत के देहलबाड़ी निवासी कांग्रेस नेता इजहारुल हुसैन एक शिक्षित, लगनशिल और मिलनसार आदमी हैं। जो वर्षों से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। यही वजह है कि बिहार विधानसभा चुनाव में किशनगंज निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के लिए उनकी दावेदारी की खबर सुनकर उनके चाहने वालों के बीच ख़ुशी का माहौल है।

    हालाँकि पार्टी हाईकमान की तरफ से अभी तक इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि कांग्रेस के टिकट के दावेदार के संबंध में किशनगंज निर्वाचन क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस दावेदारी में कई नेता शामिल हैं। इसमें एक नाम इजहारुल हुसैन का प्रबल दावेदार में बताया जा रहा हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी हाईकमान इसमें क्या निर्णय लेता हैं।

  • दिल्ली :रक्षा मंत्री ने आर्मी अस्पताल का किया दौरा ,पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ की ली जानकारी

    देश /डेस्क

     रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के आर्मी अस्पताल पहुंच कर पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी का हाल जाना और उनकी स्थिति से अवगत हुए ।मालूम हो कि पूर्व राष्ट्रपति श्री मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए  हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्री मुखर्जी घर  में गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी स्थिति ठीक है । श्री सिंह करीब आधे घंटे तक  आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में रुके और इस दौरान उन्होंने श्री मुखर्जी के स्वास्थ की जानकारी ली है ।