मिशन छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण अभियान को लेकर अंजुमन इस्लामिया में मेगा टीकाकरण कैम्प आयोजित ।
जिले के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने को ले जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया
वैक्सीनेशन अभियान की गति को रफ्तार देने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों का लिया जाएगा सहयोग
सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल किया जाएगा
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये संचालित अभियान को रफ्तार देने के लिए जिले के अंजुमन इस्लामिया में मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया | जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कार्यक्रम की शुरुआत की । जिले में 18 वर्ष के ऊपर के लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण के लिए आयोजित कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा निरीक्षण किया गया |इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रति प्रखंड टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं | जहां 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा टीका एक्सप्रेस द्वारा स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का लाभ सभी पात्र लाभुकों को देने के लिए अंजुमन इस्लामिया स्थित बनाये गए कोविड टीकाकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया तथा टीकाकरण के लिए उपस्थित लोगों से फीडबैक भी लिया गया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम , प्रखंड विकास पदाधिकारी , डॉ अमित राव एस एम ओ डब्लूएचओ , यूनिसेफ एवं सीफार के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि टीकाकरण का यह विशेष अभियान दिसंबर माह के अंत तक संचालित किया जायेगा। जिसमें जिले के कुल 70 % व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य है| टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसी क्रम में विश्व योग दिवस के मौके पर जिले में लोगों को टीकाकृत किये जाने को लेकर विशेष अभियान का संचालन किया गया। इसे लेकर 72 स्थानों पर टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। अभियान की सफलता को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ आम जिलावासियों से मिले सहयोग के प्रति अभार जताया।
निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि विश्व योग दिवस पर जिले में संचालित विशेष टीकाकरण अभियान बेहद सफल साबित हुआ। उन्होंने इसके लिये आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंद्ध सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों से मिले सहयोग को सराहा। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में लगातार इस तरह का अभियान संचालित किया जायेगा। ताकि हम कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौती को मात दे सकें। डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजीम ने अभियान की सफलता में स्थानीय मीडिया से मिले सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर जमीनी स्तर पर जरूरी तैयारी की गयी थी। इसे देखते हुए आगामी दिनों में फिर से इसी तरह के अभियान का संचालन किया जायेगा। ताकि बचे हुए लोगों को टीकाकृत किया जा सके।
- जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान :-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंड स्तर पर बैठक कर सभी जनप्रतिनिधि से सहयोग प्राप्त कर सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। संक्रमण की संख्या में कमी आई है। बावजूद इसके हमें अलर्ट रहना है, खुद को जागरूक रखना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी मुखिया गण अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ताकि टीकाकरण से सभी को आच्छादित किया जा सके। 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले वृद्धों के साथ-साथ 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग वाले बीमार लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। - वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है:-
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया जिले में कुल 158568 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 29294 व्यक्ति को दूसरी डोज दी गयी है|मैंने खुद टीका की दोनों डोज ली है| टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है|. सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेष देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण करने के… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्या सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी देवी वर्मा… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती। आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी तो,गलतफैमियां भी… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है ! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी गहरी है… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्क ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की बलि दी जाए,… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों फिर आचार्य की… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले में वैक्सीन के… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर पटना आरजेडी… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय जनता दल आज अपना… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधा छपरा /प्रतिनिधि जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण… Read more: बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके… Read more: दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पण
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर… Read more: बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दील