Tag: जयंती

  • बंगाल:स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राम कृष्ण आश्रम द्वारा रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    74 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित

    मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी के 158 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में नक्सलबाड़ी श्री राम कृष्ण आश्रम की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया .आयोजित इस रक्तदान शिविर में आश्रम के सदस्यों समेत अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया . मालूम हो कि कोरोना महामारी के कारण ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए मंगलवार को आश्रम परिसर में श्री राम कृष्ण आश्रम की ओर से स्वामी विवेकानंद जी 158 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया .

    रक्तदान कर रहे लोगों का मानना है कि आज भारत सहित पूरी दुनियां कोरोना संकट से जूझ रहा है. इसलिए आपदा के इस दौर में खून की मांग भी बढ़ी है. रक्तदान कर्इ घरों के चिराग को रौशन करेगा. इसलिए रक्तदान से बड़ा कोर्इ दान नहीं होता. इसके मद्देनजर आयोजित इस रक्तदान शिविर में आश्रम के सदस्यों सहित विभिन्न लोगों ने रक्तदान किया . इस संबंध में नक्सलबाड़ी श्री राम कृष्ण आश्रम के सदस्य वीरेन कर्मकार ने बताया कि रक्तदान शिविर मेें कुल 74 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया .

    इसके साथ ही रक्तदान कर रहे सबों को प्रमाण पत्र , ब्लेजर्स , पैंट वस्त्र आदि प्रदान किया गया . इस दिन रक्तदान शिविर में नक्सलबाड़ी श्री राम कृष्ण आश्रम के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद व अमिताभ राय, सचिव रंजन पांडे, सह सचिव भास्कर राय,कोषाध्यक्ष परितोष वर्धन, वीरेन कर्मकार आदि उपस्थित थे .

  • किशनगंज :राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भाजपा ने स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन मनाया

    किशनगंज /संवादाता

    राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नगर मंडल भाजपा एवम युवा मोर्चा भाजपा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई ।जिसमें स्वामी विवेकानंद के विचार संगठन युवाओं एवं भारत के परिप्रेक्ष में कितने प्रासंगिक है, इस पर चर्चा हुई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रतिराम स्वर्णकार ने कहा स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए जितने प्रासंगिक है उतना ही संगठन हित में भी अनुकरणीय है।

    युवा भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने कहा स्वामी जी ने भारत के सांस्कृतिक विविधता को विश्व मंच पर स्थापित करने का कार्य किया जो आज भी युवाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। जिला के महामंत्री राजेश गुप्ता एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार साहा अपने विचार व्यक्त करते हुए वर्तमान राष्ट्रीय परिप्रेक्ष में स्वामी जी के विचारों को प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पवन सेन, गौतम पोद्दार, जय किशन प्रसाद, शिवनारायण यादव, उमा चरण सिंह, पवन सिंह, मनोज तिवारी, शंकर गुप्ता, गगनदीप सिंह, अशोक गुप्ता, राहुल एवं समेत सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
    यह जानकारी नगर भाजपा के मीडिया प्रभारी कौशल आनंद ने दी।

  • यूपी :मजहब देश, काल और परिस्थिति के हिसाब से बदलते हैं, लेकिन पूर्वज नहीं – योगी आदित्यनाथ

    देश/उत्तर प्रदेश

    भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जयंती की पूर्व संध्या पर अटल स्मृति काव्य संध्या का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर काव्य संध्या का आयोजन करना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है ।सीएम ने कहा कि 1957 से लेकर 2006 तक अटल जी सक्रिय राजनीति में रहे और उन्हें सभी का स्नेह प्राप्त होता रहा है ,चाहे वो सत्ता पक्ष का हो या फिर विपक्ष का वो सभी में लोकप्रिय थे ।सीएम ने कहा सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद उन्हें जो सम्मान मिला वो जब उनके कार्यों को देखेंगे तो सहज ही समझा जा सकता है ।

    सीएम ने कहा कि मजहब देश, काल और परिस्थिति के हिसाब से बदलते हैं, लेकिन पूर्वज नहीं।उन्होंने कहा इंडोनेशिया की रामलीला के पात्रों को मैंने अयोध्या में देखा, उसके बाद उन्हें मैंने लखनऊ में सम्मान के लिए बुलाया। मैं देखकर हैरान था कि सभी पात्र मुस्लिम थे ।

    सीएम ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि आप मुस्लिम होने के बावजूद राम, सीता या हनुमान बने थे। उन्होंने कहा हमारे यहां राम को लोग बड़ी श्रद्धा के साथ सम्मान करते हैं। मैंने कहा अगर भारत के अंदर कोई बनता तो फ़तवा जारी हो गया होता । उन्होंने कहा कि लोहिया के नाम पर लोग राजनीति जरूर करते हैं, लेकिन परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं। आज वे लोग वातावरण खराब कर रहे, हमें समझना होगा।साथ ही उन्होंने धारा 370 की समाप्ति का भी जिक्र किया और कहा कि आतंकवाद के ताबूत में यह आखिरी किल साबित हुई है ।

    काव्य संध्या का आयोजन अटल मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा किया गया और इस मौके पर प्रदेश के मंत्रीगण और बीजेपी नेता सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

  • किशनगंज : गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन ।डीएम एवं एसपी ने गुरुद्वारा पहुंच कर श्रद्धालुओ को दी बधाई

    किशनगंज /संवादाता


    गुरु नानक देव की 551 वीं जयंती के अवसर पर
    जिले में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया ।मालूम हो कि जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा को प्रकाश पर्व के मौके पर रौशनियो से सजाया गया है । गुरु नानक देव जी की जयंती पर जिलाधिकारी
    डॉ आदित्य प्रकाश व एसपी कुमार आशीष भी स्थानीय गुरुद्वारा में पहुंचे और गुरुद्वारा में मत्था टेक कर गुरु जी को नमन और अरदास किया ।
    डीएम और एसपी को गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के अधिकारियों ने गमछा भेंट कर इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया।


    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम सिक्ख गुरु नानक जी की शिक्षाएं ओर उपदेश आज भी काफी लोकप्रिय है। इन्होंने ने समाज को सबसे प्रेम,सब के साथ आदर ,जरूरतमंदों की सहायता तथा महिला के सम्मान करने के सीख दी है। गुरु नानक देव प्रथम गुरु के साथ साथ महान दार्शनिक,देशभक्त,समाज सुधारक,धर्म सुधारक आदि भी थे।साथ ही,एसपी कुमार आशीष ने कहा कि गुरु जी सदा समाज की एकजुटता के लिए प्रयत्नशील रहें। इन्हे धार्मिक नव प्रवर्तक भी माना जाता है।


    डीएम और एसपी ने कोविड प्रोटोकॉल के साथ गुरुद्वारा में मनाए जा रहे प्रकाश पर्व में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सजाए गए विशेष दीवान पर मत्था टेका साथ ही गुरुद्वारा में आयोजित शब्द कीर्तन में सम्मिलित हुए तथा लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया ।

  • झारखंड स्थापना दिवस की पीएम ने दी बधाई

    भगवान बिरसा मुंडा को भी पीएम ने किया याद ,श्रद्धांजलि अर्पित की

    देश /डेस्क

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’मालूम हो कि आज झारखंड स्थापना दिवस के 20 वर्ष पूरे गए

    वहीं श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

  • बंगाल : सूर्या फाउंडेशन द्वारा सरदार पटेल की मनाई गई जयंती ,दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    पानीटंकी स्थित आदर्श गांव व गंडगोल जोत में सूर्या फाउंडेशन के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती मनाई गई। साथ ही लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में अलग अलग ग्रुप में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय स्थान वाले पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विनोद महतो में सरदार वल्लभ भाई पटेल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के पहले गृह मंत्री व पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल के दिखाए गए मार्ग पर सभी लोगों को एकजुट होकर समाज व देश के विकास के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।

    उन्होंने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में और 567 रियासतों से भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा वह स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री थे। पटेल के राष्ट्र को एकजुट करने के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

    उन्होंने कहा जिस समय हमारा देश आजाद हुआ उस समय देश में 567 छोटी-बड़ी रियासतें थी अंग्रेजों ने सभी को स्वतंत्र रहने, भारत में विलय होने या पाकिस्तान में जाने के लिए स्वतंत्र है ऐसा कहा गया। परंतु सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता तथा देश प्रेम की भावना के कारण उन सभी रियासतों को भारत में विलय किया गया। जो सहजता से भारत में आना स्वीकार किया उनको मान सम्मान के साथ मिलाया।

    जिनके मन में कुटिल भावना थी उनके प्रति उसी प्रकार का व्यवहार करके भारतीय में मिलाया । साथ ही आवश्यकता पड़ने पर सैनिक कार्रवाई भी की । यही कारण है कि हमलोग उनको लोह पुरुष के नाम से भी जानते हैं । इस कार्यक्रम में अमोल अधिकारी, सुलब सिंह , भीख पुरी गोस्वामी, प्रशांत चक्रवर्ती , सोविन्दों बर्मन व रहित राय़ सहित अन्य उपस्थित थे।

  • देश :सरदार पटेल की जयंती पर चीन पाकिस्तान सहित कांग्रेस को पीएम ने लताड़ा

    लौहपुरूष की जयंती पर पीएम ने दी श्रद्धांजलि

    बढ़ता आतंकवाद वैश्विक चिंता का विषय -पीएम

    देश /डेस्क

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 145 वी  जयंती पर  गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए और उन्होने जयंती के मौके पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी ।

    इस मौके पर देश वाशियो को संबोधित करते हुए पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश की सैकड़ों रियासतों को, राजे-रजवाड़ों को एक करके, देश की विविधता को आज़ाद भारत की शक्ति बनाकर सरदार पटेल ने हिंदुस्तान को वर्तमान स्वरूप दिया ।पीएम ने इस मौके पर आदि कवि बाल्मीकि एवं तमिल कवि के कविताओं के जरिए भी उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया ।

    पीएम ने कहा कि कोरोना महामारी अचानक आई, इसने पूरे विश्व में मानव जीवन को प्रभावित किया, हमारी गति को प्रभावित किया है। लेकिन इस महामारी के सामने 130 करोड़ देशवासियों ने जिस तरह अपने सामूहिक सामर्थ्य को साबित किया है वो अभूतपूर्व है ।पीएम ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि  आज भारत की भूमि पर नज़र गड़ाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत हमारे वीर जवानों के हाथ में है।

    वहीं चीन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज का भारत सीमाओं पर सैकड़ों किलोमीटर लंबी सड़कें बना रहा है, दर्जनों ब्रिज, अनेक सुरंगें बना रहा है। अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए आज का भारत पूरी तरह तैयार है ।पीएम ने कहा कि 
    बीते कुछ समय से दुनिया के अनेक देशों में जो हालात बने हैं, जिस तरह कुछ लोग आतंकवाद के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं, वो आज वैश्विक चिंता का विषय है।

    पीएम ने कहा  आज के माहौल में, दुनिया के सभी देशों, सभी सरकारों, सभी पंथों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बहुत ज़्यादा जरूरत है ।पीएम ने सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति पर भी आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि 
    देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था, तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे, वो पुलवामा हमले में भी अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे।

    पीएम ने कहा  देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी।

    पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो ख़बरें आई हैं जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है ।

    पीएम ने कहा कि मैं ऐसे राजनीतिक दलों से आग्रह करूंगा कि,देश की सुरक्षा के हित में, हमारे सुरक्षाबलों के मनोबल के लिए, कृपा करके ऐसी राजनीति न करें, ऐसी चीजों से बचें।

    साथ ही उन्होंने कहा अपने स्वार्थ के लिए, जाने-अनजाने आप देशविरोधी ताकतों की हाथों में खेलकर, न आप देश का हित कर पाएंगे और न ही अपने दल का

    हमें ये हमेशा याद रखना है कि हम सभी के लिए सर्वोच्च हित- देशहित है।

    पीएम ने कहा जब हम सबका हित सोचेंगे, तभी हमारी भी प्रगति होगी, उन्नति होगी ।पीएम ने कहा हमारी विविधता ही हमारी पहचान है साथ ही कहा हमारी एकता दूसरे को खटकती रहती है।ऐसी ताकतों को पहचाना जरूरी है साथ ही सतर्क रहने की जरूरत है।

    पीएम ने कहा कि सोमनाथ के पुनर्निर्माण से सरदार पटेल ने भारत के सांस्कृतिक गौरव को लौटाने का जो यज्ञ शुरू किया था, उसका विस्तार देश ने अयोध्या में भी देखा है।

    आज देश राममंदिर पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले का साक्षी बना है, और भव्य राममंदिर को बनते भी देख रहा है।

    मालूम हो कि पीएम मोदी ने आज साबरमती से केवडिया तक के लिए सी प्लेन सेवा का भी शुभारंभ किया है ।जयंती कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य नृत्य की प्रस्तुति दी गई ।मालूम हो कि पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुजरात पहुंचे थे जहा उन्होंने कई योजनाओं का शुभारंभ किया है ।

  • फारबिसगंज : हिंदू युवा शक्ति के तत्वधान में मनाई गई पंडित चंद्रशेखर आजाद तिवारी की जयंती

    अररिया /सुमन ठाकुर

    फारबिसगंज के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित पंडित चंद्रशेखर आजाद तिवारी के प्रतिमा पर अंग-वस्त्र फूल चढ़ाकर हिंदू युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई । संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद पांडिया एवं सचिव रमेश मिश्रा ने संयुक्त रूप कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।


    संस्थान के प्रवक्ता हरीश रंजन(मोनू) ने चन्द्रशेखर आजाद तिवारी की जीवनी बताते हुए कहा कि बचपन से एक क्रांतिकारी सफर को तय कर भारत के एक दल का एक बड़ा नेता बने, जिसे आज हम पंडित चंद्रशेखर आजाद तिवारी के नाम से जानते है।


    वही कार्यक्रम को ले प्रमोद पांडिया ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर कार्यक्रम को बहुत संक्षिप्त में पूरा किया गया ,साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


    मौके पर मुख्य रूप से प्रकाश पांडिया,मयुक प्रभात,रोहित राय,विक्की पूर्वी,विक्रम ठाकुर,आशीष पांडिया कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।