भगवान बिरसा मुंडा को भी पीएम ने किया याद ,श्रद्धांजलि अर्पित की
Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!देश /डेस्क
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’मालूम हो कि आज झारखंड स्थापना दिवस के 20 वर्ष पूरे गए
वहीं श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।