Tag: जप्त

  • किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस ने शराब किया जप्त ,तस्कर हुए फरार

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बीती रात बहादुरगंज पुलिस ने एलआरपी चौक के समीप से एक मोटरसाइकिल से 750 एमएल की दो बोतल विदेशी शराब एव 180एमएल की दो पाउच विदेशी शराब को किया बरामद।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात शराब लाये जाने की गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज किशनगंज मुख्य मार्ग एलआरपी चौक के समीप बहादुरगंज पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया।

    तभी किशनगंज की ओर से एक हीरो पैसन प्रो dl3sav9828मोटरसाइकिल एलआरपी की ओर आ रही थी तभी मौके पर पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक एवम मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को खड़ी कर मौके से भाग निकले।


    वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस बल के द्वारा मोटरसाइकिल की तलाशी लेने के क्रम में मोटरसाइकिल में लटके झोले से 750एमएल स्टर्लिंग रिजर्व की दो बोतल एवम 180एमएल ऑफिसर चॉइस की दो पाउच शराब बरामद हुई।


    वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बरामद शराब को जब्त कर मोटरसाइकिल के साथ थाना लाकर मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

  • किशनगंज :उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में तस्करी का विदेशी शराब किया जप्त

    किशनगंज/संवादाता

    किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ में लगी है ।मालूम हो कि फरिम गोला चेक पोस्ट पर जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप को जप्त किया गया है ।उत्पाद अधीक्षक सत्तार अंसारी ने बताया कि  96पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया है और एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है ।

    उन्होने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है और बड़े खुलासे की संभावना है ।मालूम हो कि बिहार में शराब बंदी है उसके बावजूद आए दिन शराब की तस्करी के जरिए तस्कर कानून को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे है ।विभाग के द्वारा एक वाहन को भी जप्त किया गया है और अग्रतर करवाई की जा रही है

  • किशनगंज :एसएसबी 41वी बटालियन ने नाका चेकिंग के दौरान दर्जनों मवेशी किया जप्त

    किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के एफ कंपनी डांगुजोत कैम्प के जवानों ने नाका चेकिंग के दौरान पीडब्लूडी मोड़ के निकट वाहनों में अवैध रूप से लाए जा रहे मुसब्बर व मवेशियों पकड़ा है।

    एसएसबी सूत्रों ने बताया कि सीमांत से मवेशियों को 3 वाहनों के माध्यम से अवैध तरीके से लाया जा रहा था। उसी दौरान पीडब्लूडी मोड़ के निकट तीनों वाहन (टाटा डब्लू बी 71 बी 1768 ) , ( पिकअप डब्लू बी 73 डी 7115 ) और (पीकअप बी आर 09- जीए 3163 ) को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के क्रम में 07 भैंस और 09 मुसब्बर लदा हुआ था।

    इसके बाद एसएसबी जवानों ने 07 भैंस , 09 मुसब्बर तथा युवकों के पास से करीब 5 फोन को जब्त कर लिया । एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के पश्चात जब्त किए गए वाहन , मवेशियों , मुसब्बर और फोन को खोरीबाड़ी थाने को सुपुर्द कर दिया गया ।

    जब्त किए गए मवेशियों वाहनों , मुसब्बर तथा फोन की अनुमानित मूल्य 21 लाख 27 हजार रुपये की आंकी गई है।

  • किशनगंज :एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे शराब को किया जप्त

    किशनगंज/विजय कुमार साहा

    एसएसबी माफी टोला के द्वारा रात्रि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी संख्या में नेपाली शराब जप्त किया गया है ।

    एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ रात्रि गस्ती पर निकले थे तभी यह सफलता हाथ लगी है उन्होंने बताया कि 464 बोतल (300 एमएल) शराब जप्त की गई है साथ ही एक ऑटो भी जप्त किया गया है ।

    हालाकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया है ।वहीं जप्त शराब को टेढ़ागाछ थाने के सुपुर्द कर दिया गया है

  • किशनगंज :SSB 41 वी बटालियन ने तस्करी का मवेशी किया जप्त 2 गिरफ्तार

    किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

    गलगलिया: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के ए कंपनी कादोमनीजोत कैम्प के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका चेकिंग के दौरान भालुगाड़ा के निकट वाहनों में अवैध रूप से लाए जा रहे मवेशी व भैसों को पकड़ा है।

    एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भालुगड़ा के निकट (टाटा407 पीकप डब्लू बी 91 4385) , ( डब्लू 91 3886) और (टाटा एचर डब्लू बी 73 4394 ) इस नंबर की तीनों वाहनों को रुकने के लिए कहा गया तो तीनों वाहन चालकों ने वाहन को तेजी से भगाने लगें काफी मशक्कत के बाद एसएसबी जवानों ने तीनों वाहनों को पकड़ा।

    तलाशी के क्रम में तीनों वाहनों में मवेशी और भैंस लदा हुआ था। इसके बाद जवानों ने तुरंत मवेशियों को जब्त कर लिया । साथ ही दो लोग अब्दुल सुभान (40 ) , मोहम्मद गुलजार (20) को भी गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया इन तीनों वाहनों से 15 , मवेशियों और 40 भैसों को जब्त किया गया है।

    एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए वाहन व मवेशी व भैंसों को बंगाल के खोरीबाड़ी थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। जब्त किए गए मवेशी, भैसों तथा गाड़ियों की अनुमानित मूल्य 24 लाख रुपए बताया गया है।

  • किशनगंज :पुलिस की बड़ी करवाई ,तस्करी का डेढ़ दर्जन ऊंट किया गया जप्त

    किशनगंज/इरफान

    पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा पुलिस ने तस्करी का ढेर दर्जन ऊँट जप्त किया है वही तस्कर पर थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी जानवरों को किशनगंज गौशाला संचालक को सौप दिया गया।

    जहाँ एनजीओ की निगरानी में सभी जानवरों की देखरेख की जाएगी। बताया जा रहा है कि बेलुवा-पोठिया पथ के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलदियाहाट-सरकारी बस्ती के समीप सोमवार के रात पुलिस ने गस्ती के दौरान सभी ऊँट को एक बांस के झार में छिपा देखा।

    जिसे पहाड़कट्टा पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।गुप्त सूत्रों से माने तो सभी जानवर राजस्थान से लाये गए है और जानवरो को तस्कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराने के फिरार में थे।

    वही इस गौरखधंधे में बंगाल-बिहार और उत्तर प्रदेश के कई तस्कर शामिल है। जो इस मार्ग को सुरक्षित समझ कर रात के अंधेरे में जानवरों की तस्करी को अंजाम देता है।पुलिस कांड संख्या 72/20 दर्ज कर अग्रतर करवाई में जुट गई है ।

  • एसएसबी ने तस्करी के शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफतार

    अररिया /संवादाता

    भारत नेपाल सीमा के सिकटी से एसएसबी 52 बटालियन आम बाड़ी के जवानों ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।मालूम हो कि नेपाल से यह शराब लाया जा रहा था । एमएसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि 70 बोतल शराब जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रूपए है जप्त किया गया है।

    इस करवाई में एक मोटर साइकिल भी जप्त की गई है ।वहीं गिरफ्तार तस्कर मुनाजिर पिता सैफुद्दीन गांव धवेली से पूछताछ की जा रही है । इस करवाई में एसएसबी के एएसआई जनेश्वर सिंह उमेश कुमार अनंत कुमार धीरज कुमार मारू राहुल शामिल थे

  • बहादुरगंज : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब से लदी दो मोटरसाइकिल एक कार समेत दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

    किशनगंज / देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज पुलिस के द्वारा लोहागारा हाट पर बिना नम्बर की दो मोटरसाइकिल से रॉयल चैलेंजर्स 375एमएल की 33बोतल ,हयवार्डस 5000 बियर 500एमएल की 24 बोतल एवम ऑफिसर चॉइस 180एमएल की 48पीस पाउच के साथ ही साथ खुरीबारी बंगाल निवासी अनवारुल हक पिता मो हामीरुद्दीन एवम सिमराहा निवासी मो मतुल पिता स्लावउद्दीन को गिरफ्तार कर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 219/20धारा 30(a)बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    वही बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस के द्वारा मुरमाला गांव के समीप सड़क किनारे खड़े एक मारुति सुजुकी वेगनआर wb 02m 7953 से ऑफिसर चॉइस 180एमएल की 100पीस, हयवार्डस 5000 बियर 500एमएल की 100पीस,रॉयल स्टैग 750एमएल की 9बोतल को जब्त किया गया।


    सर्किल इंस्पेक्टर बहादुरगंज राजेन्द्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि शराब से लदी कार को जब्त किया गया है परंतु मौके से तस्कर भागने में सफल हो गए हैं।वहीं उन्होंने यह भी कहा कि शराब से लदी जब्त कार के विरुद्ध बहादुरगंज थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है जल्द ही शराब तस्करी मे संलिप्त वाहन मालिक एवम अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा।

  • बिहार : चंद्रमंडी पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में तस्करी का शराब किया जप्त

    बिहार/डेस्क

    पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी का शराब जप्त करने में सफलता हासिल किया है । मालूम हो कि
    एसपी डॉ एनामुल हक मेगनु के निर्देश पर चन्द्रमंडी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने छापेमारी कर एक कार से बड़ी संख्या में विदेशी शराब को जप्त करने में सफलता हासिल की है ।

    थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी श्री हक के द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि एक डस्टर चार पहिया वाहन के जरिए देवघर से चंद्र मुंडी होते हुए शराब लेकर कुछ लोग जमुई जा रहे है ।जिसके बाद टीम गठित कर बटिया घाटी चिरेन पुल के पास सघन वाहनो के चैकिंग की गई उसी दरमियान डस्टर गाड़ी संख्या jh 15x 5745 को दबोचा गया ।

    थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी देख कर चालक ने गाड़ी भागने कि कोशिश की लेकिन खदेड़ कर गाड़ी को दबोच लिया गया हालाकि चालक गाड़ी छोड़ फरार होने में सफल हो गया ।श्री जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कार से 217.625 लीटर अलग अलग ब्रांड की शराब बरामद की गई है ।इस छापेमारी में सुबोध कुमार पासवान एवं सैफ और अन्य पुलिस के जवान शामिल थे