Tag: जप्त

  • बिहार :उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार , वाहन जप्त

    जमुई /संवादाता

    उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 225 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर बोलेरो पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 10 ए वाई 6316 से गिरिडीह से विदेशी शराब को लखीसराय में अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जा रहे थे।मालूम हो कि उत्पाद विभाग ने खैरा के नरियाना पुल के समीप चेकिंग के दौरान इस शराब की खेप को पकड़ा है.


    शराब तस्करों के पास से विदेशी शराब मैकडॉवेल ब्रांड की 375एम एल की 3 कार्टून,इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 375एम एल की 20 कार्टून और रॉयल चैलेंज की 375 एम एल का 2 कार्टन, कुल 225 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है. सभी शराब की बोतल पर फोर सेल इन झारखंड लिखा हुआ है. गिरफ्तार तस्करों का नाम अमर कुमार यादव और सुनील कुमार है. दोनों ही गिरिडीह झारखंड के रहने वाले है.उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों गिरफ्तार शराब तस्कर शराब की तस्करी में ही लिप्त है,इनका पेशा ही झारखंड के रास्ते बिहार में अवैध शराब की खेप पहुंचाना है.

  • किशनगंज : गलगलिया पुलिस ने 30 किलोग्राम गांजा किया जप्त ,तस्कर कार छोड़ हुए फरार

    किशनगंज /चंदन मंडल

    गलगलिया थाना थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने बड़ी करवाई करते हुए 30 किलो गाँजा का खेप पकड़ा है। शनिवार की रात गलगलिया
    पुलिस द्वारा की जा रही रात्रि गश्ती के दौरान एक अल्टो कार से बड़ी मात्रा में गांजा मिला। जानकारी के अनुसार गलगलिया थाना क्षेत्र के चुरली डीमहाट मार्ग पर गश्त कर रहे पुलिस ने बंगाल की ओर से आ रही एक  अल्टो कार डब्ल्यू बी 64 वी 5502 को जांच करने के लिए रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार तस्कर गाड़ी को तेजी से लेकर भागने लगे।

    गश्ती दल में शामिल थानाध्यक्ष ने आपत्तिजनक सामान होने के संदेह पर उस गाड़ी का पीछा किया और कुछ दूर जाने के बाद ही आल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और चालक कार को वहीं छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।पुलिस ने आस-पास घेराबंदी कर तस्करों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने अल्टो कार सहित गांजे को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

  • किशनगंज : टाटा सूमो में अलग टंकी बना कर शराब तस्करी को अंजाम देने की कोशिश हुई नाकाम ,200 लीटर शराब जप्त,दो गिरफ्तार

    किशनगंज /अब्दुल करीम

    किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम ने एक सूमो गाड़ी जब्त की है। इस गाड़ी के नीचे तेल का अलग अलग चार चैंबर बनाकर शराब तस्करी को अंजाम देने की तैयारी थी।


    उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सूमो में छापेमारी कर शराब तस्करी के नए खेल का भंडाफोड़ किया। वाहन की तलाशी के दौरान सुमों वाहन के नीचे बना चार चेंबर में लगभग 200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया साथ ही टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।







    उत्पाद विभाग के अधीक्षक मोहम्मद सत्तार अंसारी ने पुष्टि कर कहा कि तस्कर बड़े चालाकी से बंगाल से शराब की तस्करी कर वाहन में बनी तहखाने के अंदर छुपाकर अररिया के रास्ते मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे कि वाहन को पकड़ लिया गया है, और 200 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार दोनों तस्करों को जेल भेजा जा रहा है।






  • किशनगंज : वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर सहित लकड़ी को किया गया जप्त

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर गूँजरमारी चौक के समीप लोहगारा की ओर से आ रही कटहल की लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने जब्त कर बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप लगाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के दिन बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लकड़ी तस्करी की गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम के द्वारा एक कटहल की लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।

    इस संदर्भ में जानकारी देते हुए वन विभाग के वनरक्षी संतोष कुमार ने बताया कि बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से लकड़ी तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी।इसी कड़ी में रविवार के दिन गूँजरमारी चौक के समीप लोहगारा की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर जिसमे लकड़ी लदी हुई थी उसको रोककर सघन पूछताछ की गई।

    पूछताछ के दौरान लकड़ी से लदी ट्रैक्टर के चालक के पास किसी भी प्रकार का वैध कागजात नही दिखाया गया है।जिसके तहत विभाग के वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर को जब्त कर बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप बने वन विभाग के कार्यालय में रखते हुए ट्रैक्टर चालक को कागजात लाने का दिशा निर्देश दिया गया है।

    साथ ही साथ वनरक्षी संतोष कुमार ने बताया कि अगर किसी भी प्रकार की कागजात ट्रैक्टर चालक द्वारा सीमित समयावधि में नही जमा किया जाता है तो ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
    मौके पर मुख्य रूप से वनरक्षी अक्षय कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य वनविभाग के कर्मी मौजूद रहे।

  • किशनगंज :एसएसबी ने तस्करी का मवेशी किया जप्त

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    इंडो नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी कि (ई) कंपनी बीओपी डुब्बाटोला के जवानों द्वारा सोमवार की अहले सुबह नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 7 मवेशी को जप्त किया गया है .

    मामले की जानकारी देते हुए डुब्बाटोला बीओपी प्रभारी एसआई कैलाश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में बॉर्डर पिलर संख्या 136 के समीप सुबह करीब 3 बजे यह कार्रवाई की गई. जिसमें 07 मवेशी को जप्त किया गया.वही तस्कर मवेशियों को छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे ।मालूम हो कि एसएसबी द्वारा भारत नेपाल सीमा पर लगातार तस्करो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ,जिससे तस्करो में हड़कप मचा हुआ है ।

  • किशनगंज :एसएसबी ने गुप्त सूचना पर तस्करी का सामान किया जप्त

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    जिले के दिघलबैंक इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं बटालियन ए कंपनी मोहामारी बीओपी कजला के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार अहले सुबह करीब 2:50 बजे जादूटोला गाँव के नजदीक बॉडर पीलर संख्या 131/2 भारतीय क्षेत्र में तस्करी कर लाये जा रहे सामनो को जप्त किया है।

    जानकारी देते हुए एसआई उत्तम डे ने बताया कि सूचना मिली कि भारत नेपाल सीमा के बॉडर पिलर संख्या 131/2 के पास भारतीय क्षेत्र के 800 मीटर दायरे से तस्करी के सामनो को तस्कर बॉडर पार कराने की फिराक में है। बीओपी कजला के एसआई उत्तम डे की अगवाई में नाका पार्टी द्वारा करवाई की गई।

    करवाई में तस्करी के सामनो में रेड बूल एनर्जी ड्रिंकिंग 15 काटून कूल 360 केन बजाज सीटी 100 बाइक बिना नंबर प्लेट बरामद किया।

    उक्त गाड़ी का चेचिस नंबर MD2A18A Z3GPD46510 इंजन नंबर D K101009BM4 पकड़े गए है,पकड़े गए सामनो को आगे की कार्रवाई करते हुए कस्टम के हवाले किया गया।

  • किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस द्वारा
    देशी शराब को लेकर लगातार चलाया जा रहा है छापामारी अभियान,तस्करो में हड़कंप

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर बहादुरगंज थाने की पुलिस इन दिनों लगातार शराब बंदी को लेकर अभियान चला रही है।खासकर आदिवासी टोले एव विभिन्न गाँव में देशी शराब निर्माण की गुप्त सूचना पर लगातार पुलिस बल के द्वारा छापामारी अभियान की जा रही है।


    इसी कड़ी में मंगलवार के दिन भी थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासमनी,झिलझिली,नतवापारा सहित कई आदिवासी टोलों में बहादुरगंज पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब निर्माण होने की सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया।जिसमें की लगभग 400 लीटर महुवा जावा को जब्त कर विनिष्ट करने का कार्य किया गया।

    वहीं इस सम्बंध में थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिसबल के द्वारा शराबबंदी अभियान के तहत छापामारी अभियान चलाकर 400 लीटर महुवा जावा को विनिष्ट किया गया साथ ही साथ पलासमनी आदिवासी टोले के एक घर से लगभग चार लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है।पुलिस बल के द्वारा बिहार में प्रतिबंधित शराब को जब्त कर आगे की कानूनी करवाई प्रारंभ कर दी गई है।

  • बिहार : वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 6 लाख रुपए किया जप्त

    गलगलिया/चंदन मंडल

    आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सोमवार की देर रात गलगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गलगलिया थाना अंतगर्त हाथीडुब्बा की सड़क पर रविवार को देर रात एक कार को चेकिंग अभियान तहत रोका गया। चेकिंग के क्रम में उक्त कार से 6 लाख रुपये बरामद किया गया।

    पैसे से संबंधित सही जानकारी नहीं मिलने पर कार चालक मोहम्मद अंजार आलम व बरामद हुए 6 लाख रुपये की गलगलिया पुलिस ने इसकी सूचना सीओ को दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पहुंचे और रुपये जब्त कर उक्त व्यक्ति को आवश्यक पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चले गए। गलगलिया पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद अंजार आलम और ईट भट्ठे का मालिक बताया गया।

    गलगलिया पुलिस ने मोहम्मद अंजार आलम से पैसे के बारे में जब पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं ईट भट्टे का मालिक हूं और यह 6 लाख रुपये मजदूरों को देना है। लेकिन वह इसका ठोस प्रमाण नहीं दे पाए। पुलिस को पैसे से संबंधित सही जानकारी नहीं मिलने पर पैसे को जब्त करते हुए फ्लाइंग स्क्वायड टीम को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

  • किशनगंज :टेढ़ागाछ पुलिस ने गस्ती के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब किया जप्त

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढागाछ पुलिस ने गुरुवार को गस्ती के दौरान बलुआ जागीर गांव  के समीप से नेपाली शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है ।थाना अध्यक्ष श्री चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर शराब लेकर इस ओर आने वाले है जिसके बाद करवाई करते हुए  नेपाली ब्राण्ड की 300 ml की 90 बोतल शराब जप्त की गई  हैं।

    हालाकि तस्कर फरार होने में सफल हो गए है ।लेकिन उन्हें चिन्हित कर लिया गया है ।श्री यादव ने बताया कि  इस शराब तस्करी से जुड़े दो लोगो की पहचान की जा चुकी है और दोनो के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम 2016 /30 a  के तहत   मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही।जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

  • किशनगंज:एसएसबी 12वी बटालियन दिघलबैंक ने 3 तस्करो को दबोचा,चाइनीज मटर जप्त

    किशनगंज/शिव नारायण प्रसाद

    भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी की (ए) कंपनी पलसा द्वारा गुरुवार शाम करीब 8 बजे बॉर्डर पिलर संख्या 137/2 बनारसी टोला के समीप 16 बैग चाइनीस मटर के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया गया है ।

    मामले की जानकारी देते हुए कंपनी प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पराज सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में जवान पेट्रोलिंग में थे।रात्रि में कुछ हलचल हुई जिसके बाद तीनों को गिरफतार किया गया है। वहीं 3 साइकिल भी जप्त की गई है ।

    गिरफ्तार तस्कर अख्तर आलम, जहांगीर आलम, अब्दुल मुतालिब सभी साकीन कद्दूवाभिट्ठा निवासी हैं। इस कार्रवाई में एसआई चंदन दास, ताशो शिवांचु, हेड कांस्टेबल मनदीप, राजेंद्र प्रसाद, ज्वालाकर सचिन, अकरम खान, दिवाकर दास,प्रशांत कुमार, श्रवणनाथ, पंकज कुमार, ओम प्रसाद पूनिया सहित अन्य जवान शामिल थे।