Tag: चुनाव

  • बंगाल : 4 चरण के चुनावों में भाजपा 92 से ज्यादा सीटों पर है आगे -अमित शाह

    बंगाल /धुपगुड़ी

    कलिंगपोंग में गोरखा समुदाय के लोगो को NRC पर फैले भ्रम से किया आश्वस्त ,कहा नहीं जाएगी एक भी गोरखा समुदाय के लोगो की नागरिकता ।

    सिलीगुड़ी में अमित शाह ने किया रोड शो,उमड़ा जनसैलाब

    दीदी 10 साल मुख्यमंत्री रही उनकी विदाई धूम धाम से होनी चाहिए :अमित शाह

    बंगाल के धुपगुड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने चार चरणों में हुए चुनाव में 92 सीट जीतने का दावा किया है ।श्री शाह ने कहा कि 4 चरण के चुनावों में भाजपा 92 से ज्यादा सीटों पर आगे है। दीदी अपने भाषण में बंगाल से ज्यादा मेरा नाम बोलती हैं। जितनी गालियां मुझे देती हैं उसका कोई हिसाब नहीं। दीदी, अगर आप लोगों को न उकसातीं तो 4 युवाओं की मौत नहीं होती ।

    वहीं उन्होंने कहा सरकार बनते ही हम उत्तर बंगाल में एक एम्स बनाएंगे। सिलिगुड़ी में IT पार्क, उत्तर बंगाल में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और सिलिगुड़ी में मेट्रो भी बनाएंगे। श्री शाह ने कहा कि चाय बागान के सभी मजदूरों की मजदूरी 350 रूपया प्रतिदिन की जाएगी। उत्तरी क्षेत्र में एक मेगा फूड पार्क बनाएंगे ।देर शाम सिलीगुड़ी में उन्होने रोड शो भी किया और लोगो से बीजेपी को वोट देने की अपील की ।श्री शाह के रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा ।

    वहीं श्री शाह ने धुपगुड़ी से पहले कलिंपोंग में भी सभा को संबोधित किया और गोरखा समुदाय के लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि एनआरसी लागू होने के बाद एक भी गोरखा समुदाय के लोगों को बाहर नहीं किया जाएगा ।श्री शाह ने कहा कि CPM ने जुल्म किया और 1200 से ज्यादा गोरखा भाईयों की जान गई और आपको न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा फिर दीदी ने भी गोलीबारी करके गोरखाओं की जान ली। आपको न्याय नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनाईये इन सारे अन्यायों पर SIT बैठाकर जेल की सजा होगी ।

    श्री शाह ने कहा कि गोरखा और भाजपा का गठबंधन ईश्वर ने बनाया है। भगवान ने गोरखा और भाजपा को भाई-भाई बनाकर भेजा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्टों और TMC को गोरखाओं के बलिदान का पता नहीं है। मेरे गोरखा भाई सरहद पर भारत मां के लिए जान देने में कभी पीछे नहीं रहे ।

  • देश :बंगाल में 77.68% हुआ मतदान ,अन्य राज्यो में भी मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक किया मतदान

    देश /डेस्क

    असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुवाहाटी में मतदान किया।

    तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता विजय ने चेन्नई के नीलंकरई के वेल्स इंटरनेशनल प्री स्कूल में मतदान किया।

    पश्चिम बंगाल: उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर ईवीएम और वीवीपैट मिलीं।सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

    पश्चिम बंगाल ,केरल ,तमिलनाडु ,असम ,पांडिचेरी में आज विधान सभा चुनाव हेतु भारी संख्या में मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान किया है । चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था एवं कोरोना नियमो का पालन करते हुए मतदाताओं ने मतदान किया । मालूम हो कि असम और बंगाल में तीसरे चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ।बंगाल के 31 विधान सभा क्षेत्रों में छिटपुट झड़प के मामले सामने आए ।वहीं एक टीएमसी उम्मीदवार के घर में ईवीएम मशीन पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया ।आरामबाग से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल खान को ग्रामीणों ने गांव से खदेड़ दिया ।पुलिस ने भारी मसक्कत से मामला शांत करवाया ।ग्रामीणों का आरोप था कि टीएमसी कार्यकर्ताओ ने गांव में घुस कर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट किया ।

    मालूम हो कि आज बंगाल के जिन 31 विधान सभा सीटों पर चुनाव हुआ 2016 के विधान सभा चुनाव में इनमें से 29 पर टीएमसी का कब्जा था जबकि एक पर कांग्रेस और एक पर लेफ्ट जीती थी ।इस चुनाव में इन सीटो पर टीएमसी को बीजेपी ने सीधा टक्कर दिया है ।जिसके बाद टीएमसी के लिए इन सीटों को बचाए रखना बड़ी चुनौती होगी ।

    बता दे की विभिन्न राज्यों में आज हुए विधानसभा चुनाव में शाम 7:11 बजे तक असम में 82.29%, केरल में 70.04%, पुदुचेरी में 78.13%, तमिलनाडु 65.11% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।हालाकि बंगाल में दूसरे चरण में हुए मतदान से कम मतदान इस चरण में हुआ है ।

  • बंगाल :दूसरे चरण में 30 सीटो पर मतदान जारी,सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, शुभेंदु अधिकारी ने किया बीजेपी की जीत का दावा

    बंगाल /डेस्क

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की

    नंदीग्राम में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच है सीधी टक्कर

    शांति पूर्ण मतदान के लिए नंदीग्राम में लगाया गया है धारा 144 ,केंद्रीय सुरक्षा बलो की हर बूथ पर है तैनाती

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत मतदान डाले जा रहे हैं।मतदान को लेकर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतार बूथों पर नजर आ रही है ।मालूम हो कि दूसरे चरण की 30 सीटों पर 19 महिलाओं सहित 171 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।  बंगाल में  टीएमसी की सीधी लड़ाई भाजपा से है । बंगाल में इस चरण में सबकी नजरें हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पूर्व सहयोगी एवं भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था आयोग के द्वारा की गई है ।मतदाता covid प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वोटिंग कर रहे हैं ।

    बंगाल में केंद्रीय बलों की 650 कंपनियां तैनात अधिकारियों की मानें तो निर्वाचन आयोग ने सभी 10,620 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है और केंद्रीय बलों की करीब 651 कंपनियों को तैनात किया गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 199 कंपनियां पूर्व मेदिनीपुर में, 210 कंपनियां पश्चिम मेदिनीपुर में, 170 कंपनियां दक्षिण 24 परगना में और 72 कंपनियां बांकुड़ा में तैनात की गई है ।

    अभी तक कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है ।शुवेंदु अधिकारी, नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी और विकास की जीत होगी। पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। ममता बनर्जी की सरकार ने इतनी बेरोजगारी की, इसके खिलाफ मतदान हो रहे हैं।उन्हींहो कहा कि ने 80-85% मतदान होने चाहिए और हिंसा नहीं होनी चाहिए ।गौरतलब हो कि पहले चरण में करीब 80% मतदान बंगाल में हुआ था ।वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से वोट करने की अपील की है ।

  • गुवाहाटी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

    देश /डेस्क

    असम दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की ।इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे ।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूजा के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम बीजेपी नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था कि कर्जा माफ करेंगे और किया ।राहुल गांधी ने चाय बागान श्रमिको को 365 रुपए मजदूरी देने का वायदा किया है ।

    इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चाय बाग़ान मज़दूरों समेत करोड़ों दिहाड़ी मज़दूरों के आँसू पोंछने के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया?

    उन्होंने कहा कि जुमलों और प्रगति का आपस में कोई सम्बंध नहीं है- जनता ये समझ गयी है।राहुल गांधी ने असम कि प्रगति और सम्मान के लिए साथ रहने का वायदा भी किया ।राहुल गांधी आज असम के कामरूप और नालबाड़ी में दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे ।

  • असम :कांग्रेस मानसिक रूप से दीवालिएपन पर पहुंच चुकी है -जेपी नड्डा

    देश /डेस्क

    असम के धुबरी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालियेपन पर पहुंच गई है।आज केरल और बंगाल दोनों जगह चुनाव हो रहे हैं। श्री नड्डा ने कहा एक जगह कांग्रेस CPM के साथ चुनाव लड़ रही है और दूसरी जगह CPM के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

    श्री नड्डा ने कहा कि भारत को बदनाम करने के लिए टूलकिट के माध्यम से एक षड्यंत्र रचा गया।भारत की चाय और योग को दुनिया में बदनाम करने की योजना बनाई गई।उन्होंने कहा भारत की चाय और योग को बदनाम करने का काम करने वाले लोगों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस के लोग कर रहे थें। श्री नड्डा ने कहा कि धर्म के आधार पर चलने वाली पार्टियों के साथ समझौता करने का काम कांग्रेस ने पकड़ा है।चाहे वो केरल हो, बंगाल हो या असम हो।ये भाजपा ही है जो असम की अस्मिता की रक्षा करना अपना

    धर्म समझती है और उसको लेकर ही आगे बढ़ रही है। श्री नड्डा ने कहा कि मैं एक बात बड़े स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि ये नरेंद्र मोदी जी हैं, जिन्होंने कभी भी किसी को धर्म के आधार पर नहीं देखा।हमेशा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम किया।वहीं उन्होंने इस दौरान चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जो बहनें चाय बागानों में काम करती हैं, जब वो प्रसूति की अवस्था में होती हैं, तो उन्हें 12,000 रुपये उनकी देखभाल के लिए देने का काम असम सरकार ने किया।

    हमने तय किया है कि चाय बागान में काम करने वाली बहनों को अब प्रसूति अवस्था में 18,000 रुपये दिए जाएंगे। श्री नड्डा ने कहा कि 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस की सरकार में असम के विकास के लिए 94 हजार करोड़ रुपये दिया गया।14वें वित्त आयोग में मोदी जी की सरकार में 1 लाख 55 हजार करोड़ रुपये असम के विकास के लिए दिया गया।

  • असम :कांग्रेस तुष्टिकरण की पोषक है ,घुसपैठियों को घुसाकर असम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहती है -सीएम योगी आदित्यनाथ

    देश /असम

    असम पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा और घुसपैठ की समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है । श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम की धरती शंकर देव की धरती भी है। वे ऐसे दूरदर्शी महापुरूष थे जिन्होंने भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाते हुए घुसपैठ की समस्या के बारे में ध्यान आकर्षित किया था। इसीलिए शंकर देव को कांग्रेस ने मान्यता नहीं दी ।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम के कलाईगांव में कहा कि असम विकास में पिछड़ा है इसके पीछे कांग्रेस है। कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही। यह नया भारत है जहां सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि  हम विकास की योजनाओं में किसी के साथ जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे ।

    सीएम ने कहा कि जब असम की जनता ने शंकरदेव की दूरदर्शिता को अपनाकर भाजपा पार्टी का समर्थन किया। आज शंकरदेव की जन्मभूमि को  भाजपा ने घुसपैठियों से मुक्त करने का काम किया है ।सीएम ने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और समृद्धि की प्रर्याय बनी भाजपा है। दूसरी तरफ कांग्रेस और UDF और उनके साथ जुड़े हुए उन लोगों का भ्रष्ट गठबंधन है, जो तुष्टिकरण की पोषक है। जो घुसपैठियों को घुसाकर असम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं ।इससे पहले श्री योगी आदित्यनाथ ने होजाई और रंगिया में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया साथ ही गवाहटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या शक्ति पीठ में पूजा अर्चना भी की ।

  • बंगाल :विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह,जानिए क्या सोचते है युवा मतदाता , मतदान को लेकर युवाओं ने दी अपनी अपनी प्रतिक्रिया

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    विधानसभा चुनाव में हर कोई बेहतर उम्मीदवार के जीत की तलाश में है। सभी की इच्छा है कि उनका जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो लोगों के सुख-दुख का भागीदार बनें। चुनाव को लेकर अभी अटकलों का बाजार गर्म है। हर चौक-चौराहों पर चुनावी दंगल में आनेवाले सरकार की ही चर्चा हो रही है। कौन प्रत्याशी कहां ठीक रहेगा इसी बात पर हर जगह चर्चा हो रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर युवा क्या सोचते हैं। उनका जनप्रतिनिधि कैसा होना चाहिए। इसी बात को लेकर युवाओं से बातचीत की गई तो कई युवाओं ने अपनी राय बताई। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है लेकिन अधिकांश आम मतदाताओं ने एक स्वर से जीत के बाद प्रत्याशी के बदल जाने की बात कही है। आपका प्रत्याशी कैसा हो, इस सवाल पर टका सा जबाब देते हैं कि जो जीत के बाद बदले नहीं। सभी जीतने से पहले सब अच्छा वादा करते हैं, लेकिन जीत के बाद सब भूल अपने विकास में लग जाते हैं।






    युवाओं की दी गई प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार है:

    पप्पू कुमार यादव (कॉलेज छात्र) का कहना है कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो समाज के हर वर्ग को अपने साथ लेकर चल सके और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा दे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना चाहिए। समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है।

    पप्पू कुमार यादव
    • वहीं आकाश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को सड़क, बिजली, पानी की सुविधा देनी चाहिए। वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना चाहिए। महिलाओं को विशेष रूप से सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति बनायी जानी चाहिए। जिससे कि महिलाएं निडर होकर सड़क पर निकल सकें।
    आकाश कुमार सिंह






    मो अनवर जो की बीसीए में पढ़ाई करते है ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए। वहीं बालिका शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है। शहर में बेहतर सड़क बनें और जल निकासी की समुचित व्यवस्था बहाल हो। ऐसा काम करनेवाला जनप्रतिनिधि चाहिए, जो सभी के हितों की रक्षा कर सकें। साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं मजदूरों को काम देनेवाले जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है। जनता के समस्याओं के प्रति सजग रहें। महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी दें । जिससे महिलाएं और लड़कियां आराम से स्कूल-कॉलेज जा सकें। ऐसा प्रत्याशी जो जनता के उम्मीदों पर खरा उतर सकें।

    मो अनवर

    नीरज कुमार सहनी ने बताया कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो जनता के दुखों को समझ सकें। आम जनता के लिए चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर नहीं दिखता है। जनप्रतिनिधि ईमानदार हों तो जनता की परेशानी समाप्त हो जाती है। इसीलिए सबका विकास करनेवाला प्रतिनिधि की ही जरूरत और
    जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, ईमानदार एवं सर्वसुलभ होना चाहिए। साथ ही अपनी सांस्कृतिक विशेषताओं को समझते हुए देश, राज्य एवं समुदाय को विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें।






  • किशनगंज :जिला दवा विक्रेता संघ के चुनाव की तारीख की हुई घोषणा ,11 अप्रैल को होगा चुनाव

    किशनगंज /अनिर्बान दास

    जिला दवा विक्रेता संघ का चुनाव 11 अप्रैल को दिगम्बर जैन भवन में होगा।रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव के लिए बनाए गए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी धीरज जैन ने इसकी जानकारी दी।चुनाव के लिए मंज़र इमाम व एस नियोगी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।मुख्य चुनाव अधिकारी धीरज जैन ने बताया कि सिर्फ अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव होगा।चुनाव की अधिसूचना 11 मार्च को जारी की जायेगी।17 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।






    इच्छुक उम्मीदवार 21मार्च से 23मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते है।नामांकन की समीक्षा 24 मार्च को व नामांकन वापसी की तिथि 26 मार्च निर्धारित किया गया है।मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र तारा मेडिकल ,नियोगी मेडिकल हॉल एवं न्यू लाइफ मेडिकल हॉल से प्राप्त कर सकते है।उन्होंने बताया कि जिले में अभी 600 दवा की दुकान है।इनमें से 450 दुकान ने सदस्यता रिन्यूअल कराया है।फिलहाल इन्ही दुकानदारों को मताधिकार का अधिकार है।लेकिन रिन्यूअल के लिए10 मार्च तक का समय सीमा तय किया गया है।बचे दुकानदार निर्धारित समय तक रिन्यूअल करा लेते है तोह उन्हें भी मताधिकार का अधिकार होगा।11 अप्रैल को मतदान 3 बजे से शुरू होगा।मतदान समाप्ति के बाद ही मतगणना शुरू होगा।






  • बंगाल : फांसी देवा विधान सभा क्षेत्र में नेताओ ने तेज किया प्रचार अभियान,मतदाताओं को लुभाने में जुटे नेता

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    जिले के फांसीदेवा – खोरीबाड़ी विधानसभा चुनाव में 5 वें चरण में आगामी 17 अप्रैल को चुनाव होना है। अभी तक यहां उस सीट से केवल तृणमूल कांग्रेस ने ही अपने प्रत्याशी के नाम घोषणा की है, तो वहीं विधानसभा चुनाव की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं की धड़कने तेज होती जा रही है की फांसीदेवा में भाजपा प्रत्याशी के लिए किसके नाम की घोषणा की जाएंगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं अन्य राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है। क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज होने से विभिन्न प्रत्याशियों का चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।






    फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र हो या दार्जीलिंग जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्र हो हर जगह ई-रिक्शा व वाहनों से प्रचार-प्रसार शुरू है। अब चुनाव में बैनर- पोस्टर पर कम ध्यान दिया जा रहा है। जनसंपर्क को ही अपना हथियार प्रत्याशी बना रहे हैं। प्रचार के लिए बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाउडस्पीकर से प्रचार वाहन से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की जा रही है। प्रत्याशियों का गीतों व धुनों पर अपना- अपना प्रचार किया जा रहा है। लोगों को संगीत की धुन पर अपनी बात कही जा रही है जिससे चुनाव प्रचार आकर्षक बनता जा रहा है। भोजपुरी गीतों की भी धूम मची हुई है। चारो ओर प्रत्याशी को ही जिताने की अपील सुनी जा रही है। 2 मई को होनेवाले मतगणना के दिन ही प्रत्याशियों के जीत और हार का पता चलेगा ।फिलहाल नेता पूरा जोर प्रचार प्रसार में लगा रहे हैं ।






  • केरल :सीपीआई का एसडीपीआई और पीएफआई के साथ ‘इलू-इलू’ चल रहा है और कांग्रेस मुस्लिम लीग को साथकर चुनाव के मैदान चली गई -अमित शाह

    तिरुवनंतपुरम /एजेंसी 

     केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तिरुवंतपुरम के  शंगुमुग्हम में भाजपा की केरल विजय यात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन भी मौजूद रहे।वहीं इस दौरान  अमित शाह की मौजूदगी में केरल पीपुल्स पार्टी चीफ और अभिनेता देवन भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि LDF और UDF के बीच एक हेल्थी कॉम्पिटिशन चल रहा है..केरल को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए। जब UDF सत्ता में आता है तो सोलर घोटाला करता है और जब LDF सत्ता में आता है, तो वह डॉलर गोल्ड घोटाला करता है।

    ये दोनों में घोटाला करने की स्पर्धा लगी है । उन्होंने कहा कि LDF और UDF देश की चिंता नहीं करते बल्कि अपने वोट बैंक की चिंता करते हैं। सीपीआई का एसडीपीआई और पीएफआई के साथ ‘इलू-इलू’ चल रहा है और कांग्रेस मुस्लिम लीग को साथकर चुनाव के मैदान चली गई। कांग्रेस पार्टी को तो मैं समझ ही नहीं सकता ।श्री शाह ने कहा कि ये केरल एक जमाने में विकास के लिए जाना जाता था, केरल निरक्षरता को सबसे पहले परास्त करने वाला राज्य था और आज ये राज्य LDF, UDF इनके बारी-बारी के सत्ता के चक्कर में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है ।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस प.बंगाल में कम्युनिस्ट के साथ हमारे खिलाफ लड़ रहे हैं और यहाँ उनके खिलाफ लड़ रहे हैं। केरल में कांग्रेस ने मुस्लिम लीग को अपना साथी बनाया है और प. बंगाल में फुरफुरा शरीफ को अपना साथी बनाया है, महाराष्ट्र में शिवसेना को अपना साथी बनाया हैं। आपकी दिशा क्या है? वहीं आज श्री शाह ने इससे पहले श्री रामाकृष्णा आश्रम का भी दौरा किया और आश्रम के संतों से मुलाकात की। बता दे की केरल से पहले श्री शाह ने तमिलनाडु में भी रोड शो सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बीजेपी को वोट देने की अपील की साथ ही उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया ।