Tag: चुनाव

  • बंगाल :दार्जिलिंग जिले के पांचों विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत से जश्न का माहौल ,कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

    भाजपा प्रत्याशी के विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य वरीय भाजपा नेताओं ने किया खुशी व्यक्त

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    दार्जीलिंग जिले में पांचों विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दार्जीलिंग जिला के सासंद राजू विष्ट सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है। सांसद राजू विष्ट ने भाजपा के सभी विजय प्रत्याशी को शुभकामनाएं दिए। दार्जीलिंग जिले में तृणमूल कांग्रेस की एक भी सीट नसीब नहीं हुई है। जिस वजह से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूषी देखी जा रही है।

    जिले के फांसीदेवा-खोरीबाड़ी विधानसभा सीट से दुर्गा मुर्मु ने कुल 105651 वोट और 27711के अंतर से विजय हुए हैं , तो वहीं नक्सलबाड़ी-माटिगड़ा विधानसभा सीट से आनंदमय बर्मन ने कुल 139785 वोट और 70848 के अंतर से विजय हुए हैं। बता दें कि भाजपा की जीत ने फांसीदेवा-खोरीबाड़ी क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य में एकबारगी परिवर्तन ला दिया है। इस विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की हार से पार्टी कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूस और थोड़ी खुशी की झलक देखने को मिली ।वही भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मु व आनंदमय बर्मन की जीत से पार्टी कार्यकर्ता खुश हैं।

    फांसीदेवा-खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी माटिगड़ा विधानसभा सीट से भाजपा की जीत की सूचना ग्रामीण क्षेत्र की फिजा एकाएक बदल गयी। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके समर्थक भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए।बता दें कि फांसीदेवा -खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी-माटिगड़ा विधानसभा क्षेत्र में हर मायने में सबसे ज्यादा उत्साह व जोश जिस दल के कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा था वह तृणमूल कांग्रेस ही है। क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने जीत का पताका फहराना शुरू कर दिया है था। जिस वजह से तृणमूल कार्यकर्ता बहुत खुश नजर आ रहे थे, परंतु दार्जीलिंग जिले में तृणमूल कांग्रेस की एक भी सीट नहीं मिली। जिस वजह से तृणमूल कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूसी देखी गयी।

  • देश :पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को दी जीत की बधाई

    देश /डेस्क

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर सीएम ममता बनर्जी को बधाई दी है ।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए ममता दीदी को बधाई। उन्होंने कहा केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और COVID-19 महामारी पर काबू पाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देगा ।

    बता दे की बंगाल में टीएमसी ने 213 सीट,बीजेपी 77 एवं अन्य ने 2 सीटो पर जीत हासिल किया है ।हालाकि सीएम ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव हार गई है ।बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने 1736 वोटो से ममता बनर्जी को हरा दिया है ।

    वहीं बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में जनता ने जो जनादेश दिया है उसे हम स्वीकार करते हैं। हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।श्री विजय वर्गीय ने कहा कि ममता जी को बधाई देते हुए विश्वास दिलाते हैं कि हम एक सक्षम विपक्ष की भूमिका में सदन में जहां भी आवश्यकता होगी, विकास में आपका सहयोग करेंगे ।

  • बंगाल :नंदीग्राम से सीएम ममता बनर्जी चुनाव हारी,कंगना रनौत ने कहा 2 मई दीदी गई

    बंगाल /कोलकाता

    टीएमसी ने नंदीग्राम में दुबारा मतगणना की मांग की

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार गई हैं ।मालूम हो कि बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 1736 वोटों से ममता बनर्जी को हरा दिया है।

    बता दें कि इससे पहले 1201 मतों से ममता बनर्जी के चुनाव जीतने की खबर मीडिया में आई थी, लेकिन उसके बाद ममता बनर्जी के चुनाव हारने की खबर जैसे ही आई पूरे राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया बता दें कि यह पहली बार है कि कोई सीटिंग मुख्यमंत्री चुनाव हार गया हो । बंगाल में टीएमसी को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है और टीएमसी को 213 सीट मिली है ।लेकिन खुद ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी है ।सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल में मिले प्रचंड बहुमत पर राज्य के नागरिकों को बधाई दी है साथ ही जश्न नहीं मनाने की अपील की है ।

    ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से हार स्वीकार किया है ।ममता बनर्जी के चुनाव हारने कि खबर जैसे ही आई उसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा कि 2 मई दीदी गई ।वहीं बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।बीजेपी नेता सह राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने चुनाव परिणाम पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी और कहा के शुभेंदु अधिकारी जी को बधाइयाँ! आख़िर हिंसाधिपति ममता जी को मुँह खाना पड़ा । क्या होगा बिना पतवार के नाव का ?

  • बंगाल :तृणमूल कांग्रेस की लगातार तीसरी बार सरकार बनने से क्षेत्र में जश्न का माहौल

    कार्यकर्तओं ने खूब उड़ाये अबीर -गुलाल

    खेला होबे के नारे से पूरा इलाका गुंजामान

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की जीत की खुशी पर पूरे बंगाल सहित नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी में हर तरफ जश्न का माहौल छा गया। चुनाव आयोग द्वारा कोविड-19 के खतरे को देखते हुए जारी नियमों का उल्लंघन कर खुशी से झूमते हुए कार्यकर्ताओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाए। आतिशबाजी का दौर भी चला, इस दौरान वातावरण खेला होबे नारे की गूंज से गुंजायमान रहा।

    सुबह मतगणना शुरू होते ही भाजपा, तृणमूल कांग्रेस व संयुक्त पार्टी कार्यालय पर रूझान को लेकर जिज्ञासा देखी गयी। 12 बजते ही संयुक्त पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा छा गया, तो भाजपा व तृणमूल कार्यकर्ताओं की धड़कनें तेज हो गयी, क्योंकि दोनों पार्टियों में लड़ाई कांटे की सुनायी दे रही थी, लेकिन फिर जैसे ही पता चला कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने जीत का पताका फहराना शुरू कर दिया है, तो चारों ओर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। सड़क पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जमकर होली के तरह रंग खेले। जगह-जगह पटाखे भी फोड़े गए, तो मोटर साइकिलों पर भी कार्यकर्ता जोश में नारे लगाते देखे गए। चौक -चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला कर एक-दूसरे को बधाई दी। मतगणना परिणाम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आये। पुलिस न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ करते नजर आए, बल्कि सड़क के किनारे के अतिक्रमण को भी हटाने में व्यस्त दिखे। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसका लेकर बड़ी संख्या में पुलिस जवान -चौक चौराहे पर समाचार लिखे जाने तक मुस्तैदी के साथ डटे रहे। बता दें कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत ने राजनीतिक परिदृश्य में तीसरी बार अपनी जीत का झंडा फहरा दिया।

    इस चुनाव में भाजपा की हार से पार्टी कार्यकर्ताओं में गम और मायूसी की झलक साफ देखी जा रही है। तृणमूल की जीत से पार्टी कार्यकर्ता खुश हैं। तृणमूल कांग्रेस की जीत की सूचना ग्रामीण क्षेत्र की फिजा एकाएक बदल गयी। सुबह से देश के अन्य हिस्सों की खबर जानने के लिए टीवी से चिपके लोग अचानक से सड़क पर उतरकर एक-दूसरे को जीत की बधाइया देने लगे और जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनायी। तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनके समर्थक भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए। चुनाव के पहले क्षेत्र का समीकरण कुछ तय नजर नहीं आ रहा था। फिर भी कुल मिलाकर राजनीति के अधिकांश जानकारों का कहना था कि टक्कर भाजपा-तृणमूल कांग्रेस के बीच ही है। हर मायने में सबसे ज्यादा उत्साह व जोश जिस दल के कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा था वह भाजपा ही है, परंतु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को मानो सांप सूंघ गया है। मतगणना के बाद हार के कारण पर चर्चा-परिचर्चा और हार का ठीकरा फोड़ने का काम शुरू कर चुके पार्टी के कार्यकर्ता बिखर कर अपने-अपने रास्ते हो लिए।

  • देश :विधान सभा चुनाव की मतगणना जारी ,जानिए ताज़ा रुझान ,बंगाल में टीएमसी आगे ,असम में बीजेपी दुबारा बना सकती हैं सरकार

    देश /डेस्क

    बीजेपी नेता कैलाश विजवर्गीय ने बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने का किया दावा ,कहा इस बार राउंड काफी ज़्यादा है इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, शाम तक ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहां(नंदीग्राम) भाजपा जीतेगी और ममता जी हारेंगी ।

    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। वहीं असम में बीजेपी दुबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है ।Covid प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतगणना जारी है और चुनाव आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मालूम हो कि नंदीग्राम सीट से सीएम ममता बनर्जी बीजेपी के सुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही है ।

    जानिए कहा कौन है आगे

    *पांच राज्यों के मतगणना का शुरुआती रुझान-*
    *प०बंगाल- 278/292*
    TMC- 178
    BJP- 106

    *तमिलनाडु- 233/234*
    एडीएमके+- 83
    डीएमके+- 146

    *असम- 117/126*
    कांग्रेस+- 37
    बीजेपी+- 79

    *केरल- 140/140*
    एलडीएफ- 89
    युडीएफ- 47
    बीजेपी- 01

    *पुडुचेरी- 14/30*
    एनडीए- 10
    यूपीए- 03 एवं अन्य 1

  • बंगाल : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीरभूम में किया रोड शो, कहा ममता बनर्जी ने बंगाल की संस्कृति को पहुंचाया नुकसान

    बंगाल /डेस्क

    बंगाल में कोरोना के मामले भले ही तेजी से बढ़ रहे हो लेकिन उसका असर चुनावी रैलियों पर बिल्कुल नहीं पड़ रहा है ।सभी राजनैतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है ।मालूम हो कि आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने बीरभूम जिले के सैंथिया में रोड शो किया जिसमें भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े ।

    इस दौरान श्री जेपी नड्डा ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल जो अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है, उसे ममता जी के राज में नुकसान हुआ है। श्री नड्डा ने कहा कि बंगाल जो एक समय में विकास के लिए जाना जाता था, उसे पिछले 10 साल में और कम्यूनिस्ट राज में भी बहुत बड़ा धक्का लगा है ।

    श्री नड्डा सैंथिया में रोड शो के बाद बीरभूम में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री आदर के साथ दीदी (ममता बनर्जी) को संबोधित करते हैं और दीदी पता नहीं क्या-क्या मोदी जी को बोलती हैं, अमित शाह को बोलती हैं। ये बंगाल की संस्कृति है क्या? श्री नड्डा ने कहा तो हम बाहरी हुए या वो (ममता बनर्जी) बाहरी हुई। हम तो भीतरी हुए क्योंकि बंगाल की भाषा और संस्कृति की रक्षा हम करते हैं वो नहीं करते।

  • बंगाल :शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान , कोरोना नियमो का पालन करते हुए मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर किया मतदान

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम 5:45 बजे तक 78.36% मतदान हुए हैं।

    भारत – नेपाल व बिहार सीमांत से सटे फांसीदेवा- खोरीबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह से बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। महिला , पुरुषों , बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। 12 से तीन बजे तक सबसे कम मतदान हुआ। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध नजर आया।

    कोरोना से बचाव के लिए तय नियमों का पालन सख्ती से कराया गया। सभी बूथों के बाहर किसी तरह की कोई हंगामा नहीं हुआ लोग आराम से मतदान कर रहे थे। मतदाताओं ने सुबह व शाम मतदान को लेकर जोश दिखाया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ ।लेकिन कई बूथों पर मतदाता सुबह छह बजे से मतदान करने के लिए लाइन में आकर लग गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रतिनियुक्ति बूथ पर की गई थी। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान केंद्रों पर आने वाले सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।


    सभी मतदाताओं को मास्क से चेहरे को ढक कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। पहली बार मतदान करने वाले युवा काफी उत्साहित नजर आए। बुजुर्ग भी मतदान में पीछे नहीं रहे। कई बुजुर्ग मतदाताओं को उनके परिजन बाइक या व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्रों पर लेकर पहुंचे और मतदान करवाया। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। बूथों पर मोबाइल लेकर जाने पर रही मनाही रही। मोबाइल लेकर जाने वाले मतदाताओं को सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मचारियों ने गेट पर ही रोक दिया। मतदाताओं को हिदायत दी गई कि वे मोबाइल बाहर रख कर ही मतदान केंद्र में प्रवेश करें। ऐसे में मतदाताओं को मोबाइल बूथों के बाहर रख कर जाना पड़ा।

  • नक्सलबाड़ी :शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे तक किया गया सील

    विशेष आवश्यकता वाले लोग जरूरी कागजात दिखाकर कर सकते हैं आवाजाही

    17 अप्रैल को 5 वे चरण में होना है चुनाव , बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    फांसीदेवा – खोरीबाड़ी में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर भारत-नेपाल सीमा पानीटंकी को 17 अप्रैल तक सील कर दिया गया है। बंगाल में पांचवे चरण के दार्जिलिंग , कालिम्पोंग व जलपाईगुड़ी जिले में शनिवार को मतदान होना है। इसके मद्देनजर गुरुवार से भारत नेपाल सीमा पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसबी 41 वीं वाहिनी द्वारा 72 घंटों के लिए यानी गुरुवार से भारत -नेपाल सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

    ताकि कोई भी सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचला जा सके व भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। एसएसबी के अधिकारी ने कहा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने व भारत-नेपाल सीमा पर अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने पर बल दिया गया ।

    उन्होंने कहा चुनाव के लेकर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी द्वारा सख्त पहरेदारी की जा रही है। साथ ही स्तंभ संबंधी मुद्दों से निपटने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने पर  पूरी तरह से  बल दिया गया।

    ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके। मिली जानकारी के मुताबिक सुचारू रूप से चुनाव संपन्न होने को लेकर फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से सटे नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। इस दौरान विशेष आवश्यकता वाले लोग जरूरी कागजात दिखाकर आवाजाही कर सकते हैं।

    आगामी शनिवार को फांसीदेवा -खोरीबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 17 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद आवागमन पहले की तरह सामान्य कर दिया जायगा। एसएसबी की 41 वीं वाहिनी द्वारा भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है।

  • नक्सलबाड़ी :अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने चुनावी सभा को किया संबोधित ,सीएम ममता बनर्जी पर चाय श्रमिको के साथ सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप

    नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

    बंगाल में पांचवे चरण के दार्जिलिंग , कालिम्पोंग व जलपाईगुड़ी जिले में मतदान के लिए आखिरी चुनाव प्रचार बुधवार की शाम खत्म हो गया। चुनाव प्रचार के आखरी दिन त् राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे के खिलाफ जमकर निशाना साधते नज़र आये। इसी कड़ी में बुधवार को फांसीदेवा -खोरीबाड़ी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के समर्थन में फिल्मी दुनिया के अभिनेता व नेता मिथुन चक्रवर्ती लीचीपाखुरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

    इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा मुर्मु के समर्थन में वोट डालने की अपील की। आगे उन्होंने कहा बंगाल में भाजपा की सरकार आने के बाद फांसीदेवा हॉस्पिटल में एसी लगाने समेत सरकारी बसों में युवतियों व महिलाओं की मुफ्त यात्रा, 18 वर्ष उम्र की युवतियों के बैंक खाते में दो लाख रुपये का हस्तांतरित, चाय श्रमिकों के लिए न्यूनतम आय 350 रुपये किसान सम्मान निधि योजना, पेयजल, आवास आदि योजनाओं को लागू करने की बात कही।

    आगे उन्होंने कहा यहां चाय श्रमिक विगत काफी वर्षों से चाय बागानों में काम कर रहे हैं अबतक उन चाय श्रमिकों को रहने के लिए अपना जमीन नहीं है। वहीं कुछ वर्षों से आये घुसपैठियों को रहने के लिए राज्य सरकार ने जमीन का पट्टा दे दिया है और चाय श्रमिकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा बंगाल में भाजपा की सरकार बनना ही बंगाल की जनता का भला है । तभी बंगाल का विकास होगा ।

    आगे उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि योजना समेत विभिन्न योजनाओं को बंगाल में लागू नहीं करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बंगाल की जनता नाराज है। यही वजह है कि बंगाल की जनता सत्ता परिवर्तन कर भाजपा की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है ।उन्होंने कहा कि ममता दीदी केंद्रीय योजनाओं से गरीब जनता को वंचित रख रही हैं जिसमें जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से बंगाल की जनता को वंचित रखने का आरोप लगाया । साथ ही आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है लेकिन, ममता दीदी बंगाल में गरीबों को इस स्वास्थ्य योजना से भी वंचित रखे हुए हैं ।

    गरीबों के हक को रोकने का काम केंद्र सरकार नहीं बल्कि राज्य की ममता सरकार कर रही है । इसलिए बंगाल की जनता अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना पूरा मन बना चुकी है । उन्होंने कहा दो मई को भाजपा 150 से अधिक सीट से जीतकर अपना सरकार बनायेगी और बंगाल से तृणमूल का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लहर 2014 से चल रही है और तभी से विकास की रफ्तार बढ़ी है। उन्होंने कहा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल काग्रेस का सत्ता से जाने का वक्त मात्र 15 दिनों का ही समय बच गया है।

  • बंगाल :घुसपैठ की समस्या का समाधान केवल भाजपा कर सकती -गृहमंत्री अमित शाह

    दार्जिलिंग,विधाननगर, इस्लामपुर, नगराकाटा में अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी को घुसपैठ की समस्या के लिए ठहराया जिम्मेदार ।

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं रोड शो तो कहीं सभा को संबोधित कर लोगो से बीजेपी सरकार बनाने की अपील की ।

    बंगाल /इस्लामपुर

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने आज उत्तर दिनाजपुर के इस्लापुर में रोड शो किया ।उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी ।श्री शाह ने रोड शो के दौरान ममता बनर्जी पर जम कर निशाना साधा और कहा कि ममता दीदी हमको बाहरी बोलती हैं।

    उन्होंने कहा दीदी,कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा बाहरी है जिसे चीन व रूस से आयात किया गया है।कांग्रेस की लीडरशिप बाहरी है।TMC के वोट बैंक घुसपैठिए हैं, जो बाहरी है।हम तो इसी मिट्टी में पैदा हुए, इसी मिट्टी में मिल जाएंगे…तो भला हम बाहरी कैसे हुए?उन्होंने कहा बंगाल के गरीब का चावल घुसपैठिए ले लेते हैं।

    श्री शाह ने कहा 2 मई को सरकार बनने के बाद इंसान तो छोड़े परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। सारे शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम भाजपा करेगी। घुसपैठ की समस्या का समाधान केवल भाजपा कर सकती है। श्री शाह ने दार्जिलिंग में भी सभा की और यहां उन्होने गोरखा समुदाय के लोगो को NRC से आश्वस्त किया और कहा कि किसी गोरखा की नागरिकता इस कानून से नहीं जाएगी साथ ही चाय बागान श्रमिको को भी लाभ देने की बात उनके द्वारा कही गई ।

    श्री शाह ने नागराकाटा में भी एक रैली को संबोधित किया और कोलकाता के विकास के लिए 22,000 करोड़ का एक फंड बनाकर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का कार्य बंगाल में भाजपा सरकार करेगी साथ ही कहा कि नोबेल प्राइज की तर्ज पर टैगोर प्राइज शुरू करके दुनियाभर में कला, ज्ञान, साहित्य के क्षेत्र में योग्य कार्य करता है, उसे टैगोर के नाम से सम्मानित करने का कार्य बंगाल की भाजपा सरकार करेगी ।श्री शाह ने विधाननगर में भी भीड़ भरी चुनावी सभा को संबोधित किया और 2 मई को बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने का दावा किया साथ ही लोगो से बीजेपी के समर्थन में जम कर वोट देने की अपील की है ।