Tag: कंबल वितरण

  • बीजेपी नेता ने जरूरतमदों के बीच किया कंबल वितरित

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला व खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल के पर्यवेक्षक अजय उराव ने गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया . इस संबंध में जानकारी देते हुए पर्यवेक्षक अजय उराव ने बताया कि फासीदेवा विधानसभा अंतगर्त चटहाट और लीचुपोखर में करीब 80 गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया.


    जरूरतमंद लोगों के ठंड से कंपकपाते जीवन को अजय उराव ने गर्म कपड़े प्रदान किया तो वहीं ठंड के इस मौसम में कंबलों से गर्म राहत पाने वाले जरूरतमंद लोगों ने इस मदद के प्रति खुशी व्यक्त किया . इस मौके पर अजय उराव के अलावे जिला मोर्चा के एससी महासचिव विश्वनाथ राय , एससी उपाध्यक्ष अनीश राय व फासीदेवा विधानसभा के आईटी सेल शेखर सिंह उपस्थित थे .

  • बंगाल :जरूरतमंदो के बीच समाजसेवी ने किया कंबल वितरित

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    जरूरतमंद लोगों के ठंड से कंपकपाते जीवन को समाजसेवी आकाश लामा ने गर्म कपड़े प्रदान कर कुछ राहत देने का काम किया है .समाजसेवी आकाश लामा ने खोरीबाड़ी प्रखंड के अधिकारी में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया .

    इस दौरान ठंड के इस मौसम में राहत पाने वाले जरूरतमंदों ने इस मदद के प्रति खुशी व्यक्त किया . इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी आकाश लामा ने बताया कि खोरीबाड़ी प्रखंड के अधिकारी में 35 गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर आकाश लामा के अलावे अन्य उपस्थित थे.

  • किशनगंज : जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा स्टेशन के पास चिन्हित लाभुकों को किया गया कंबल वितरित

    किशनगंज /संवादाता    

    रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर व आसपास रह रहे कई जरूरतमंद गरीब,असहाय ,वृद्ध,भिक्षुक,यायावर लोगो ,महिलाओं को डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने स्वयं अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया साथ ही कई गरीब रिक्शा चालकों को भी कंबल दिए।इस भीषण ठंड में जिला पदाधिकारी के हाथो से कंबल प्राप्त कर सभी ने उनकी भूरी भूरी प्रसंशा की है।

    जानकारी के मुताबिक सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा गैर योजना अंतर्गत वस्त्र वितरण कार्यक्रम मद से किशनगंज जिला में ठंड से बचाव हेतु पात्र लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

    मालूम हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा लगातार कंबल वितरण कराया जा रहा है।पूर्व में पोठिया ,टेढ़ागाछ प्रखण्ड तथा ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित लाभुकों यथा गरीब, असहाय,भिक्षुक, यायावर,वृद्ध ,महिलाओं के बीच कंबल वितरित किया गया है।

    कंबल वितरण के मौके पर डीएम के अतिरिक्त वरीय उप समाहर्त्ता – सह – सहायक निदेशक,सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्वेतांक लाल,आईसीडीएस के सुशील कुमार झा व अन्य पदाधिकारी तथा मिक्की साहा उपस्थित थे।