Tag: कंबल वितरण

  • नक्सलबाड़ी : स्वामी विवेकानंद जी के तिथि पूजा का किया गया आयोजन, कंबल का किया गया वितरण

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    गुरुवार को नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से स्वामी विवेकानंद जी के तिथि पूजा का आयोजन किया गया . मौके पर आश्रम परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम के सदस्य वीरेन कर्मकार ने बताया कि नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से आश्रम परिसर में स्वामी विवेकानंद जी के तिथि पूजा का आयोजन किया गया .






    मौके पर आदिवासी समुदाय के लोगो के बीच 60 पीस कंबल और बच्चों के बीच 80 जोड़ें शर्ट व पेंट्स प्रदान किया गया . इस दौरान लोगों के ठंड से कंपकपाते जीवन को आश्रम के सदस्यों ने गर्म कपड़े प्रदान किया तो वहीं ठंड के इस मौसम में कंबलों से गर्म राहत पाने वाले लोगों और बच्चों ने इस मदद के लिए खुशी व्यक्त किया . इसके साथ ही लोगों के लिए मंदिर प्रांगण में प्रसाद के तहत खिचड़ी का आयोजन गया था. इस दिन समाजसेवी विजय अग्रवाल, नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम के कोषाध्यक्ष परितोष वर्धन , सहायक सचिव भास्कर राय , वीरेन कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे.






  • बंगाल:राम कृष्ण आश्रम द्वारा जरूरतमंदो के बीच किया गया गर्म कपड़ों का वितरण

    खोरीबाड़ी/चंदन मंडल

    नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से रविवार को नक्सलबाड़ी थाना अन्तर्गत कुमरसिंह जोत स्थित जूनियर हाईस्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया . आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े के तहत चादर समेत अन्य कपड़ों का वितरण किया गया.






    जानकारी देते हुए नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम के सदस्य वीरेन कर्मकार ने बताया कि कुमरसिंह जोत जूनियर हाईस्कूल में नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया .

    आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगो के बीच कपड़े के तहत 300 पीस चादर, 100 पीस ओढ़ना, 70 पीस साड़ी प्रदान किया गया . इस दिन कार्यक्रम में नक्सलबाड़ी श्री राम कृष्ण आश्रम के वीरेन कर्मकार के अलावा कोषाध्यक्ष परितोष वर्धन, समाजसेवी सनत दे,शिक्षक मो रैदुल, खोखन घोष आदि उपस्थित थे.






  • किशनगंज :बहादुरगंज बीडीओ ने जरूरतमदों के बीच किया कंबल का वितरण

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    भीषण शीतलहर के बावजूद बहादुरगंज बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता गांव गांव जाकर कर कम्बलों का वितरण कर रहे हैं।मालूम हो कि दलित-महादलित निर्धन ,असहाय लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है ।जबकि कंबल कम और असहाय की संख्याओं की अधिकता के बीच अंतिम श्रेणी के लोग हीं इसका लाभ ले पा रहे हैं ।






    कंबलों की संख्याओं को अगर बढ़ा दिया जाय तो इस शीतलहर में कई लोगों का कल्याण किया जा सकता है ।जैसा कि क्षेत्र में भीषण शीतलहर की चपेट के शुरु होते हीं ,बहादुरगंज बी डी ओ डॉ .राकेश गुप्ता ने सरकारी कामों के अतिरिक्त जरुरतमंदों के बीच कंबलों के वितरण का अभियान छेड़ दिया ।

    आज कड़ाके की ठंढ और तेज चल रही हवा के बीच बी डी ओ ने कुढ़ैला आदिवासी टोला ,झिलझिली ,गुवाबाड़ी ,बखरिया टोला में कंबलों का वितरण किया ।किन्तु कम कम्बलों के रहने से कुछ खास कमजोर लोगों को हीं इसका लाभ मिल पाया ।ऐसे में कई लोगों ने इसकी संख्याओं को बढ़ाने की मांग कर डाली ।






    बीडीओ डॉ. गुप्ता ने इन्हें आश्वस्त करते कहा है कि इस सम्वंध में वे जिला से सम्पर्क कर अनुरोध करेंगे ।पर इतना तो जरुर है कि बीडीओ के इस मुहिम से कई लोग लाभान्वित हुए हैं ।






  • बंगाल :दुर्गा महिला वेलफेयर सोसायटी की मदद से किया गया कंबल का वितरण

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    माटिगारा निवासी व समाजसेवी मणिकुमार लामा ने घोषपुखुर दुर्गा महिला वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया . इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के नेशनल कॉउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ ने बताया कि माटिगारा निवासी व समाजसेवी आकाश लामा ने घोसपुकुर दुर्गा महिला सोसायटी के सहयोग से घोसपुकुर में 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया .






    इस दौरान जरूरतमंद लोगों ने इस मदद के प्रति मणिकुमार लामा को तहे दिल से शुक्रिया अदा की .इस दिन मणिकुमार लामा के अलावा घोसपुकुर दुर्गा महिला वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रेखा सिंह , सचिव गौरी दास आदि उपस्थित थे .






  • बंगाल :स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदो के बीच किया कंबल वितरित

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    भाजपा खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल की ओर से मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी 158 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है .

    इस संबंध में जानकारी देते हुए खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि विवेकानंद जी की 158 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है .

    इस दिन खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद , उपाध्यक्ष अरुण दास , महासचिव शक्तिजय बारोई , युवा मोर्चा महासचिव संजय राय , सचिव जय दास आदि उपस्थित थे .

  • बंगाल :जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी ने बाटें कंबल 

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    सोमवार को घोसपुकुर मंडल के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद लोगों के बीच बागडोगरा निवासी व समाजसेवी आकाश लामा ने कंबल वितरण किया .

    इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी आकाश लामा ने बताया कि घोसपुकुर मंडल अन्तर्गत विभिन्न गांवों में कार्यक्रम का आयोजन कर 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया .

    इस दौरान जरूरतमंद लोगों के ठंड से कंपकपाते लोगों को बागडोगरा निवासी समाजसेवी आकाश लामा ने गर्म कपड़े कंबल प्रदान किया तो वही जरूरतमंद लोगों ने इस मदद के प्रति अपना खुशी व्यक्त किया .

  • बंगाल : भाजपा नेता ने जरूरतमंदों के बीच बाटें कंबल

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला मंडल के एसटी मोर्चा के पर्यवेक्षक अजय उरांव ने शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया . इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के पर्यवेक्षक अजय उरांव ने बताया कि रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अन्तर्गत दोहागुरी गांव में करीब 60 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया .

    इस दौरान भाजपा नेता अजय उरांव ने जरूरतमंद लोगों के ठंड से कंपकपाते जीवन को गर्म कपड़े प्रदान किया . तो वही ठंड के इस मौसम में कंबलों से गर्म राहत पाने वाले जरूरतमंद लोगों ने इस मदद के प्रति खुशी व्यक्त किया .

  • किशनगंज :टेढ़ागाछ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा जरूरतमंदो के बीच किया गया कंबल का वितरण

    किशनगंज/विजय कुमार साह

    टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा व हाटगाँव पंचायत स्थित हरिहरपुर महादलित टोला मे कुल 46 वृद्ध व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी लाल पंडित एवं प्रधानलिपिक अनिल कुमार मंडल के द्वारा वितरण किया गया।

    वस्त्र योजना अन्तर्गत गरीब असहाय तथा दिव्यांग व्यक्तियों चुनमुन देवी, अंग रिका देवी, रुवी देवी, सदनलाल हरिजन, हिरालाल हरिजन, पानो देवी, पार्वती देवी,लालमणि देवी, दुर्गा देवी, राधा देवी, ललिता देवी, उषा देवी, पवन,हरिजन, पारो देवी आदि के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी लाल पंडित की ओर से अपने हाथों से घर -घर घुम-घुम कर कंबल वितरण का कार्य किया गया।

    ज्ञात हो कि अभी हाल हीं में बूंदाबांदी वर्षा की वजह से अत्यधिक ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय व्यक्तियों को चिन्हित कर टेढागाछ के विभिन्न क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी टेढागाछ की ओर से कंबल वितरण किया जा रहा है ।आज भोरहा पंचायत के दर्जनों लोगों को कंबल दिया गया। लोग इस कपकपाती ठंड में कंबल पाकर काफी खुश दिखे व प्रखंड विकास पदाधिकारी के इस कार्यक्रम की सराहना की व प्रखंड विकास पदाधिकारी से चौक-चौराहों, व बस पड़ावों आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी करने का अनुरोध किया।

  • किशनगंज :बहादुरगंज प्रखंड प्रमुख ने ग्रामीणों के बीच किया कम्बल वितरित

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    मंगलवार के दिन बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर के सामने प्रखंड प्रमुख नेहाल परवेज ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छः महिलाओं के बीच किया कम्बल वितरण।प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार बढ़ रहे ठंड को मद्देनजर रखते हुए जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय की ओर से चिन्हित किये गए छः गरीब तबके के महिलाओं के बीच प्रखंड प्रमुख नेहाल प्रवेज ने कम्बल वितरण करने का कार्य किया गया।


    इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि जिला मुख्यालय की ओर से गरीब तबके के लोगों के लिए ठंड से बचाव हेतु लगभग 200 कम्बल वितरण हेतु बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय को दिया गया है।

    उसी के तहत सभी पंचायत सचिव के माध्यम से सर्वेक्षण करवाकर गरीब तबके के लोगों को चिन्हित कर उनके बीच लगातार कम्बल वितरण करवाने का कार्य किया जा रहा है।


    मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता,मनरेगा पीओ आनंदी कुमार,प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत कर्मी एवम लाभुक मौजूद रहे।

  • बंगाल :जरूरतमंदो के बीच समाजसेवी ने कंबल एवं दवा किया वितरित

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    जरूरतमंद लोगों के ठंड से कंपकपाते जीवन को समाजसेवी आकाश लामा ने गर्म कपड़े प्रदान किया . समाजसेवी आकाश लामा ने घोसपुकुर में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बाटें . इस दौरान ठंड के इस मौसम में कंबलों से गर्म राहत पाने वाले जरूरतमंदों ने इस मदद के प्रति खुशी व्यक्त किया . इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी आकाश लामा ने बताया कि घोसपुकुर में दर्जनों से अधिक गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया.

    साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों को दवाई प्रदान किया गया . उन्होंने बताया कई परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनकी परिवार की हालत काफी दयनीय हो गई है. आपदा की इस घड़ी में उक्त परिवार के लोग किस तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं . इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है . इसलिए उक्त परिवारों को मेरे तरफ से छोटी सी मदद करने हेतु शनिवार को उनके घर पहुंच कर दवाई देते हुए एक छोटी सी मदद किया . इस मौके पर आकाश लामा के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे .