Tag: आतंकी

  • जम्मू :पुलिस ने बड़े आतंकी साजिश को किया नाकाम ,जम्मू को दहलाने की थी साजिश ,विस्फोटक के साथ नर्सिंग कॉलेज का छात्र गिरफ्तार 

    पाकिस्तान के अल-बदर तंजीम संगठन से IED लगाने का मिला था निर्देश 

    पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जम्मू को दहलाने की थी साजिश 


    देश /डेस्क 

    जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़े आतंकी साजिश कों नाकाम कर दिया है ।पुलिस ने एक आतंकी को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया है ।जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि कल रात को हमने जम्मू बस स्टैंड से एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। जिसके बैग से 6-6.5 किलो IED बरामद हुई। श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी ने बताया कि वह चंडीगढ़ के नर्सिंग कॉलेज का छात्र है। उसे पाकिस्तान के अल-बदर तंजीम से IED लगाने के निर्देश दिए गए थे ।






    श्री सिंह ने कहा  उसे IED लगाने के लिए 3-4 जगह बताई गई थी, जिसमें रघुनाथ मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और लखदाता बाजार शामिल थे। इनमें से किसी एक जगह पर उसको IED रखना था। श्री सिंह ने कहा इससे काफी बड़ा धमाका हो सकता था जिसे जम्मू पुलिस ने नाकाम कर दिया ।पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जम्मू को दहलाने कि पूरी कोशिश आतंकी ने की थी लेकिन समय रहते उसे नाकाम कर दिया गया जो की पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है ।






  • जम्मू कश्मीर : पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता ,जैश ए मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार ,हथियार और गोला बारूद बरामद

    देश /जम्मू कश्मीर

    जम्मू कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने बांदीपुरा से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है ।जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार आतंकियों के पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबरुद बरामद किया गया है ।






    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी जैश ए मोहम्मद से जुड़े हुए है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए ।






    पाकिस्तान अपने कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार मात खाने के बावजूद भी आतंकियों के घुसपैठ करवाने की कोशिश पाकिस्तानी आतंकी संगठन और आई एस आई द्वारा की जा रही है । पुलिस और सुरक्षा बल लगातार इस भीषण ठंड में पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जबाव दे रहे है ।

  • दिल्ली :गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की साजिश , पुलिस ने संदिग्धों के पोस्टर किए जारी , बढ़ाई गई सतर्कता

    दिल्ली /डेस्क

    गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए खालिस्तानी और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन साजिशें रच रहे हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद के बाद दिल्ली पुलिस ने सतर्कता बढ़ी दी है और वांछित आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया  जा रहा है कि आतंकवादी राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का फायदा उठाकर गणतंत्र दिवस पर गड़बड़ी कर सकते हैं।






     कनॉट प्लेस के एसीपी सिद्धार्थ जैन ने बताया, ”हमें जानकारी मिली  हैं कि खालिस्तानी संगठन और अलकायदा अवांछित गतिविधि कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखकर हमने कई कदम उठाए हैं। वांछित आतंकवादियों के पोस्टर भी चिपकाए गए हैं।”
    मालूम हो कि 26 जनवरी और अन्य महत्वपूर्ण मौके पर ऐसे ही देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहती है ।लेकिन इस बार किसान आंदोलन का फायदा उठा कर आतंकी किसी घटना को अंजाम ना दे सके उसके लिए पूर्व से ही सभी को अलर्ट कर दिया गया है ।






    बता दे कि एनआईए भी किसान आंदोलन में जारी फंडिंग सहित अन्य गतिविधियों को लेकर जांच कर रही है और अभी तक एनआईए को कई चौंकाने वाले सबूत मिले है ।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देश विरोधी ताकते भीड़ का फायदा उठा कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर है । 

  • देश :सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर , सर्च ऑपरेशन जारी

    देश/डेस्क

    जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों एवं पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है ।मालूम हो कि शुक्रवार रात से ही कश्मीर के सोपिया इलाके में मुठभेड़ चल रही जिसमें यह सफलता हासिल हुई है ।

    जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मुठभेड़ कि जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि मारे गए आतंकी अलबद्र से है और अभी भी सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । श्री सिंह ने बताया कि जारी ऑपरेशन में सेना के दो जवान भी घायल हुए है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

  • देश :दिल्ली स्पेशल सेल को मिली बड़ी सफलता ,मुठभेड़ के बाद 5 आतंकी गिरफ्तार

    देश/डेस्क

    दिल्ली स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हासिल हुई हैं।मालूम हो कि शकरपुर इलाके से 5 आतंकियों को मुठभेड़ के बाद पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हुई है ।

    डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आतंकियों में से दो पंजाब से हैं और तीन कश्मीर से है । गिरफ्तार आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं ।

    श्री कुशवाहा ने बताया कि नार्को टेररिज्म के लिए इस समूह को ISI का समर्थन प्राप्त था।मालूम हो कि गिरफ्तार आतंकी किस संगठन से जुड़े हुए है उसके नाम की पुष्टि होनी अभी बाकी है । दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है उससे पूर्व यह गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है ।आतंकियों से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते है ।

  • जम्मू में सेना ने 4 आतंकियों को भेजा जहन्नुम ,भारी मात्रा में हथियार बरामद

    देश /डेस्क

     जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिस को बड़ी कमियाबी मिली है जहा 4 आतंकियों को मार गिराया गया है ।मालूम हो कि अहले सुबह जम्मू के बन टोल प्लाज़ा के पास आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए ।मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है ।

    आईजी जम्मू जोन मुकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि  सुबह करीब 5 बजे चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोक गया लेकिन ट्रक चालक वहां से भाग गया। ट्रक की तलाशी ली गई और उसी दौरान पुलिस पर फायरिंग हुई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू हुई।श्री सिंह ने बताया कि करीब तीन घंटे तक मुठभेड़ चला जिसमे चारो आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा दिया गया ।हालाकि इस मुठभेड़ में 2 पुलिस कर्मी भी घायल हुए है जिनका उपचार चल रहा है ।

    श्री सिंह ने बताया कि आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे और जम्मू से कश्मीर घाटी की तरफ जा रहे थे ।आतंकियों के पास से  11 एके-47 राइफल, 3 पिस्तौल, 29 ग्रेनेड और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।मारे गए आतंकियों कि पहचान अभी तक नहीं हो पाई है ।मालूम हो कि पुलिस और सेना के जवान लगातार जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे है और इसमें सफलता भी मिल रही है ।

  • देश :दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश के दो आतंकी गिरफ्तार,हथियार बरामद

    देश /डेस्क

    दिल्ली पुलिस  की स्पेशल सेल ने मंगलवार को सराय काले खां इलाके से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है ।दोनों आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे लेकिन पुलिस ने दिल्ली  में एक आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है । डीसीपी (स्पेशल सेल) संजीव यादव ने बताया कि उन्हें इन दोनों आतंकवादियों के बारे में गुप्त सूचना  मिली थी और उसी के आधार पर सोमवार रात को मिलेनियम पार्क, सराय काले खां के पास जाल बिछाया गया ।

    गिरफ्तार दोनों आतंकी कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे है और जैश ए मोहम्मद से इनका संबंध बताया जा रहा है । डीसीपी श्री यादव ने बताया कि  “रात करीब 10.15 बजे बारामूला जिले के मूल निवासी अब्दुल लतीफ मीर (22) और कुपवाड़ा जिले के मूल निवासी मोहम्मद अशरफ खटाना (20) को हमारी टीम ने गिरफ्तार किया है.” यादव ने कहा कि उनके कब्जे से 10 जिंदा कारतूस के साथ दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद किए हैं ।पुलिस की टीम गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर रही है और एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है ।

  • देश :कट्टर उल्फा कमांडर दृष्टि राजखोवा ने अपने चार साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण ,भारी मात्रा में हथियार बरामद

    देश/डेस्क

    भारतीय सेना की खुफिया एजेंसियों द्वारा मेघालय-असम-बांग्लादेश सीमा पर चलाए जा रहे तीव्र और सुनियोजित ऑपरेशन के दौरान ख़तरनाक कट्टर उल्फा (आई) कमांडर एस एस कर्नल दृष्टि राजखोवा ने अपने चार साथियों के साथ सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है उसके चारों साथी एस एस कॉर्पोरल वेदांता, यासीन असोम, रूपज्योति असोम और मिथुन असोम हैं। इन सभी के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

    यह ऑपरेशन एजेंसियों को प्राप्त पुष्ट जानकारियों पर आधारित था, जो पिछले नौ महीनों की अथक खोज और प्रयासों का परिणाम है।

    मालूम हो कि दृष्टि राजखोवा लंबे समय तक उल्फा विद्रोहियों की वांछित सूची में रहा है और वह असम के निचले हिस्सों में उल्फा गतिविधियों में संलिप्त था। उसका आत्मसमर्पण करना अब इस भूमिगत संगठन के लिए एक बड़ा झटका है और इससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। इस सफल ऑपरेशन के द्वारा भारतीय सेना ने फिर से पुष्टि की है कि, वह हर समय इन इलाकों में शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • देश :कश्मीर में आतंकियों द्वारा तीन बीजेपी नेताओ की हत्या ,बीजेपी नेताओ ने जताया शोक कहा बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

    देश /डेस्क

    जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को गोली मार देने का मामला प्रकाश में आया है ।मालूम हो कि कुलगाम के वाई के पूरा में यह हमला किया गया ।आतंकियों ने बीजेपी युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन सहित अन्य दो नेताओ को गीली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई है ।

    घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और आज बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने फिदा हुसैन के घर में जुटे हुए है ।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

    इस दुखद घटना के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है ,कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा ।

    वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से किसी भी तरह से राष्ट्रवादी जुनून और ज़ज्बा कमज़ोर नहीं होगा।उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी इस तरह की शैतानी हरकतें हुई हैं तब इंसानियत और मज़बूत होकर उभरी है ।मालूम हो कि गुरुवार की देर शाम तीनों बीजेपी नेताओं की हत्या कि गई थी ।

  • देश : हाफिज सईद के साले सहित 18 लोगो को गृह मंत्रालय ने किया आतंकी घोषित

    देश/डेस्क

    गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत 18 लोगो को आतंकी घोषित किया गया है ।मालूम हो कि इससे पूर्व सिर्फ संगठन को ही आतंकी घोषित किया जा सकता था ।लेकिन केंद्र सरकार द्वारा विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 को 2019 में संशोधित किया गया । जिसके बाद आज इन 18 लोगो जिनमे लस्कर सहित डी कंपनी के आतंकी शामिल है और पाकिस्तान सहित अन्य देशों में शरण लिए हुए है को आतंकी घोषित कर दिया गया है । इन आतंकियों में हाफिज सईद का साला भी शामिल है जो कि लस्कर के विदेशी संबंधो का प्रमुख है ।

    साथ ही साजिद मीर  ,लश्कर-ए-तोयबा जो कि पाकिस्तान में ङेरा ङाले लश्कर–ए-तोयबा का कमांङर तथा 26/11/2008 के मुम्बई आतंकवादी हमलों के प्रमुख योजनाकर्ताओं में से एक है सहित 18 लोगो को गृह मंत्रालय द्वारा आतंकी घोषित किया गया ।इनमें इंडियन मुजाहिद्दीन,1993 बम धमाके के आरोपी भी शामिल है ।

    जिनके नाम निम्न है ।युसूफ मुजामील@ अहमद भाई @ युसूफ मुजामील बट्ट @ हूरेरा भाई ,  लश्कर-ए-तोयबा,अब्दुर रहमान मक्की @ अब्दुल रहमान मक्की,शाहिद महमूद @ शाहिद महमूद रहमेतुल्ला,फरहातुल्ला घोरी @ अबू सूफियान @ सरदार साहेब @ फारु,अब्दुल रऊफ असघर, अथर इब्राहिम ,युसुफ अजहर , शाहिद लतीफ ,सैयद मोहम्मद ,युसूफ शाह ,सैयद सलाहूद्दीन, गुलाम नबी खान,जफ्फार हुसैन भट्ट,रियाज इस्माइल शाहबन्द्री,मोहम्मद इकबाल, शेख शकील @ छोटा शकील,मोहम्मद अनीस शेख, इब्राहिम मेमन,जावेद चिकना प्रमुख है ।

    गृह मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आतंकवाद की समस्या का दृढ्ता के साथ मुकाबला करने के राष्ट्र के संकल्प को दोहराया है। उक्त संशोधन के बाद केन्द्र सरकार ने अब तक सितम्बर 2019 में 4 व्यक्तियों और जुलाई 2020 में नौ व्यक्तियों को आतंकवादी नामजद किया था।