देश :दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश के दो आतंकी गिरफ्तार,हथियार बरामद

Written by

in

देश /डेस्क

दिल्ली पुलिस  की स्पेशल सेल ने मंगलवार को सराय काले खां इलाके से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है ।दोनों आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे लेकिन पुलिस ने दिल्ली  में एक आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है । डीसीपी (स्पेशल सेल) संजीव यादव ने बताया कि उन्हें इन दोनों आतंकवादियों के बारे में गुप्त सूचना  मिली थी और उसी के आधार पर सोमवार रात को मिलेनियम पार्क, सराय काले खां के पास जाल बिछाया गया ।

गिरफ्तार दोनों आतंकी कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे है और जैश ए मोहम्मद से इनका संबंध बताया जा रहा है । डीसीपी श्री यादव ने बताया कि  “रात करीब 10.15 बजे बारामूला जिले के मूल निवासी अब्दुल लतीफ मीर (22) और कुपवाड़ा जिले के मूल निवासी मोहम्मद अशरफ खटाना (20) को हमारी टीम ने गिरफ्तार किया है.” यादव ने कहा कि उनके कब्जे से 10 जिंदा कारतूस के साथ दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद किए हैं ।पुलिस की टीम गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर रही है और एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *