Tag: असम

  • असम :चिकित्सक की पिटाई का दिलदहलाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने लिया संज्ञान ,24 आरोपी गिरफ्तार,सीएम ने कहा फ्रंटलाइन वर्कर्स पर इस तरह के बर्बर हमले को हमारा प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा ..देखे वीडियो

    देश /डेस्क

    असम के होजई जिले में पुलिस ने एक COVID-19 केयर सेंटर (CCC) में एक डॉक्टर के साथ मारपीट करने के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।बता दे कि भीड़ ने मंगलवार को उदाली सीसीसी के डॉक्टर सेज कुमार सेनापति और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की और स्वास्थ्य सुविधा को नुकसान पहुंचाया था। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में लोगो का गुस्सा भड़क गया और सभी ने कारवाई की मांग की ।जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच की और कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की किस तरह चिकित्सक के साथ मारपीट की गई । वीडियो में भीड़ को चिकित्सक के सिर पर लात मारते और चिकित्सा उपकरणों से मारते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति भी चाकू निकाल रहा है।

    वायरल वीडियो

    The Hindu अखबार  के मुताबिक हमलावरों ने एक गयासुद्दीन की मौत के लिए डॉक्टर और अस्पताल कर्मियो पर लापरवाही का आरोप लगाया था ।डॉ सेनापति ने कहा “रिश्तेदारों ने मुझे बताया कि मरीज गंभीर था, लेकिन जब मैंने उसकी जांच की, तो मैंने पाया कि वह पहले ही मर चुका था। जिसके बाद उन्होने मुझे पीटना शुरू कर दिया ।घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सर मा ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से हमले के जांच की निगरानी कर रहा हूं और मैं वादा करता हूं कि न्याय किया जाएगा,”। श्री सर मा ने ट्विटर पर गिरफ्तार आरोपियों का नाम भी साझा किया है ।उन्होने ट्वीट कर लिखा की अभी तक 22 आरोपियों की पहचान हो चुकी है जो की निम्न है ।१) मोहम्मद कमरुद्दीन2) मोहम्मद जैनल उद्दीन3) रेहानुद्दीन4)सैदुल आलम5) रहीम उद्दीन6) राजुल इस्लाम7) तैयबर रहमानी8) साहिल इस्लाम ।9. रहीमुद्दीन10. अब्दुल कलामी11. नूरजुल इस्लाम12. अब्दुल गुमीस13. दिलवर हुसैन14. अब्दुल हुसैन15. अनुवरी16. नसीरुद्दीन17. अलीमुद्दीन18. जमील अहमदी19. सरिफुद्दीन20. सफीकुद्दीन21. मतिबुर रहमानी22. मिस्बा बेगम ।गिरफ्तार लोगो में एक महिला भी शामिल है ।चिकित्सक की पिटाई से देश भर में नाराजगी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है ।




    देश की अन्य खबरें पढ़ें :

  • असम :हेमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की ,नेताओ ने दी बधाई

    देश /डेस्क

    हेमंत बिस्वा सरमा ने आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।मालूम हो कि राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा सहित बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

    बता दे की रविवार को श्री सरमा को विधायक दल का नेता चुना गया था ।वहीं श्री सरमा के साथ अन्य 13 नेताओ को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई है । श्री सरमा के शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह ,स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है ।




  • देश :असम ने नए मुख्यमंत्री होंगे हेमंत बिस्वा सरमा ,चुने गए विधायक दल के नेता

    देश/डेस्क

    आज शाम 4 बजे राज्यपाल से बीजेपी नेता मुलाकात कर सरकार बनाने का करेंगे दावा

    असम में बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है ।मालूम हो कि आज गुवाहाटी में विधायक दल की बैठक के बाद सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया है ।जिसके बाद श्री सरमा अब असम के नए मुख्यमंत्री होंगे ।इससे पहले सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था । श्री सोनोवाल ने बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसपर सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी ।

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं सर्वसम्मति से असम राज्य भाजपा विधानमंडल के नेता के रूप में श्री हेमंत बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता घोषित करता हूं ।

    बता दे की शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हुई थी जिसके बाद से ही उनके नाम पर कयास लगाए जा रहे थे जिसपर आज मुहर लग गई है ।






  • असम :कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है -पीएम नरेंद्र मोदी

    असम /एजेंसी

    असम के कोकराझार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधते हुए असम को अशांत करने का आरोप लगाया साथ ही असम की संस्कृति को धूमिल करने की बात कही और डबल इंजन की सरकार बनाने का अपील किया है ।पीएम ने कहा कि मुझे संतोष है कि 2016 में बीटीआर में शांति और विकास का जो वादा हमने किया था, उसे लेकर हमने बहुत ईमानदार प्रयास किया है।

    कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था।NDA ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है।पीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हर जनजाति को उसकी परंपरा, उसकी भाषा, उसके रोजगार के लिए सुरक्षा भी मिले, सम्मान भी मिले, इस दिशा में निरंतर काम जारी है।उन्होंने कहा किये अटल जी की ही एनडीए सरकार थी, जिसने Bodoland Territorial council का अधिकार आपको दिया।ये NDA की वर्तमान केंद्र सरकार है, जिसने स्थाई शांति के लिए ऐतिहासिक बोडो अकॉर्ड पर मुहर लगाई।






    पीएम मोदी ने कहा कि आज बीटीआर का विस्तार भी हुआ है और विकास की नई शुरुआत भी हुई है।बोडोलैंड के स्थायी विकास के लिए हमारा मंत्र है- Peace, Progress और Protection यानी, शांति, समृद्धि और सुरक्षा।शांति और विकास के इसी विश्वास के कारण BTR चुनावों में आपने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया।यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ हमारे गठबंधन को सेवा का अवसर दिया।उन्होंने कहा कि जो प्यार आपने काउंसिल चुनावों में दिया है उससे भी अधिक आशीर्वाद विधानसभा के चुनावों में मिलेगा।

    बोडो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में डालने का काम भी किया जा चुका है। पीएम ने कहा कि बोडो समाज की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए और समृद्ध करने के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।लंबे समय के बाद असम में शांति लौटी है।जो साथी बंदूक छोड़कर लौटे हैं, उनकी हर संभव सहायता के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।अभी भी जो साथी नहीं लौटे हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि शांति और विकास के इस मिशन से आप आप भी जुड़ जाइए।






    पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है।जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है।पीएम ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन ने कैसे कोकराझार को सालों साल झुलसने दिया ये आप और हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं।

    कोकराझार के युवा, बहनें और यहां का हर नागरिक हिंसा का वो दौर भूला नहीं है।उस दौर में दिल्ली से लेकर गोवाहाटी तक कांग्रेस की सरकारें चुपचाप तमाशा देखती रहीं।पीएम ने कहा कि आज हिम्मत देखिए, कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है।जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है।

    उन्होंने कहा कि कल एक वीडियो में पूरे असम ने देखा है कि कैसे असम की पहचान, असम की बहनों के श्रम के प्रतीक, गमोसा का सरेआम अपमान किया गया।असम को प्यार करने वाला हर व्यक्ति, इन तस्वीरों को देखकर बहुत आहत है, बहुत गुस्से में है।कांग्रेस के नेता बार-बार कहते हैं कि ये ताला-चाबी वाले असम की पहचान हैं।पीएम ने कहा कि कांग्रेस के झूठ, उसकी साजिश को समझिए।सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस इन लोगों के सामने समर्पण कर चुकी है।इस अपमान की सजा कांग्रेस को तो मिलेगी ही, इस पूरे महाझूठ को मिलेगी।असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।उन्होंने कहा कि केंद्र में भी एनडीए सरकार, राज्य में भी एनडीए सरकार।जब दोनों की ताकत लगती है, तो और तेजी से काम होते हैं।भीषण गर्मी के बावजूद पीएम मोदी को सुनने के लिए लाखो की संख्या में लोग उमड़ पड़े ।रैली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखा गया ।






  • गुवाहाटी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

    देश /डेस्क

    असम दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की ।इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे ।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूजा के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम बीजेपी नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था कि कर्जा माफ करेंगे और किया ।राहुल गांधी ने चाय बागान श्रमिको को 365 रुपए मजदूरी देने का वायदा किया है ।

    इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चाय बाग़ान मज़दूरों समेत करोड़ों दिहाड़ी मज़दूरों के आँसू पोंछने के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया?

    उन्होंने कहा कि जुमलों और प्रगति का आपस में कोई सम्बंध नहीं है- जनता ये समझ गयी है।राहुल गांधी ने असम कि प्रगति और सम्मान के लिए साथ रहने का वायदा भी किया ।राहुल गांधी आज असम के कामरूप और नालबाड़ी में दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे ।

  • असम :कांग्रेस मानसिक रूप से दीवालिएपन पर पहुंच चुकी है -जेपी नड्डा

    देश /डेस्क

    असम के धुबरी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालियेपन पर पहुंच गई है।आज केरल और बंगाल दोनों जगह चुनाव हो रहे हैं। श्री नड्डा ने कहा एक जगह कांग्रेस CPM के साथ चुनाव लड़ रही है और दूसरी जगह CPM के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

    श्री नड्डा ने कहा कि भारत को बदनाम करने के लिए टूलकिट के माध्यम से एक षड्यंत्र रचा गया।भारत की चाय और योग को दुनिया में बदनाम करने की योजना बनाई गई।उन्होंने कहा भारत की चाय और योग को बदनाम करने का काम करने वाले लोगों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस के लोग कर रहे थें। श्री नड्डा ने कहा कि धर्म के आधार पर चलने वाली पार्टियों के साथ समझौता करने का काम कांग्रेस ने पकड़ा है।चाहे वो केरल हो, बंगाल हो या असम हो।ये भाजपा ही है जो असम की अस्मिता की रक्षा करना अपना

    धर्म समझती है और उसको लेकर ही आगे बढ़ रही है। श्री नड्डा ने कहा कि मैं एक बात बड़े स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि ये नरेंद्र मोदी जी हैं, जिन्होंने कभी भी किसी को धर्म के आधार पर नहीं देखा।हमेशा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम किया।वहीं उन्होंने इस दौरान चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जो बहनें चाय बागानों में काम करती हैं, जब वो प्रसूति की अवस्था में होती हैं, तो उन्हें 12,000 रुपये उनकी देखभाल के लिए देने का काम असम सरकार ने किया।

    हमने तय किया है कि चाय बागान में काम करने वाली बहनों को अब प्रसूति अवस्था में 18,000 रुपये दिए जाएंगे। श्री नड्डा ने कहा कि 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस की सरकार में असम के विकास के लिए 94 हजार करोड़ रुपये दिया गया।14वें वित्त आयोग में मोदी जी की सरकार में 1 लाख 55 हजार करोड़ रुपये असम के विकास के लिए दिया गया।

  • असम :बीजेपी ने असम चुनावों के लिए जारी किया संकल्प पत्र,दो लाख नौकरी देने का वायदा, घुसपैठियों को प्राथमिकता के आधार पर बीजेपी करेगी बाहर

    देश/डेस्क

    बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। जारी घोषणा पत्र में युवाओं को नौकरी के साथ साथ बांग्लादेशी घुसपैठियों को प्राथमिकता के साथ बाहर निकालने का वायदा बीजेपी द्वारा किया गया है ।

    श्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमने अपने आपको बढ़ाने के लिए आपके सामने 10 संकल्प रखने का फैसला किया है। पहला-मिशन ब्रह्मपुत्र। बाढ़ जो यहां की समस्या बनी हुई है उसे नए-नए तरीके से रोकने का प्रयास किया जाएगा ताकि हम बाढ़ की त्रासदी से असम की जनता को बचा सकें और वो विकास की नई कहानी लिख सकें ।

    श्री नड्डा ने कहा असम देश में सबसे ज़्यादा तेज़ी से नौकरियां पैदा करने वाला राज्य बनेगा। सरकारी क्षेत्र में हम दो लाख लोगों को नौकरी देंगे जिसमें से एक लाख लोगों को हम 31 मार्च 2022 तक नौकरी देंगे। निजी क्षेत्र में 8 लाख नौकरियों की व्यवस्था की जाएगी ।

    श्री नड्डा ने बीते 5 वर्षों में असम सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया और कहा कि ओरुनोडोई योजना के तहत 30 लाख पात्र परिवारों को महीने में 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हम अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ नाम घरों का अच्छे से निर्माण हो सके उसके लिए सभी नाम घरों को ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी ।

    श्री नड्डा ने कहा कि असम के अधिकारों के लिए हम एनआरसी के लिए काम करेंगे। एनआरसी में हम असली भारतीय नागरिकों की रक्षा करेंगे और घुसपैठियों की पहचान के लिए प्रयास करेंगे ।

  • असम :कांग्रेस तुष्टिकरण की पोषक है ,घुसपैठियों को घुसाकर असम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहती है -सीएम योगी आदित्यनाथ

    देश /असम

    असम पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा और घुसपैठ की समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है । श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम की धरती शंकर देव की धरती भी है। वे ऐसे दूरदर्शी महापुरूष थे जिन्होंने भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाते हुए घुसपैठ की समस्या के बारे में ध्यान आकर्षित किया था। इसीलिए शंकर देव को कांग्रेस ने मान्यता नहीं दी ।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम के कलाईगांव में कहा कि असम विकास में पिछड़ा है इसके पीछे कांग्रेस है। कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही। यह नया भारत है जहां सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि  हम विकास की योजनाओं में किसी के साथ जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे ।

    सीएम ने कहा कि जब असम की जनता ने शंकरदेव की दूरदर्शिता को अपनाकर भाजपा पार्टी का समर्थन किया। आज शंकरदेव की जन्मभूमि को  भाजपा ने घुसपैठियों से मुक्त करने का काम किया है ।सीएम ने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और समृद्धि की प्रर्याय बनी भाजपा है। दूसरी तरफ कांग्रेस और UDF और उनके साथ जुड़े हुए उन लोगों का भ्रष्ट गठबंधन है, जो तुष्टिकरण की पोषक है। जो घुसपैठियों को घुसाकर असम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं ।इससे पहले श्री योगी आदित्यनाथ ने होजाई और रंगिया में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया साथ ही गवाहटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या शक्ति पीठ में पूजा अर्चना भी की ।

  • असम :बीजेपी ने जारी की 70 उम्मीदवारों की सूची,सीएम सोनोवाल माजुली से लड़ेंगे चुनाव

    देश /डेस्क

    भारतीय जनता पार्टी ने आज असम विधान सभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है ।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल जी माजुली से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।वहीं हेमंत बिस्वा शर्मा झालुकबरी से चनाव लडेंगे । श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ,पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं की गुरुवार को हुई बैठक के बाद इन नामों पर फैसला लिया गया है ।साथ ही उन्होंने असम गण परिषद और यूपीपीएल के साथ मिल कर चुनाव लड़ने की बात कही और कहा कि दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटो को लेकर समझौता हो चुका है ।

    पार्टी द्वारा अभी तीनों चरणों में चुनाव लडने वाले कुल 70 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है ।आज ही भाजपा और उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच 86 सीटों पर तालमेल हुआ है। इन सीटों में से अधिकांश पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। राज्य में तीन चरणों में मतदान होने हैं।

    देखें सूची

  • असम :मुख्यमंत्री ने एक साथ 29,701 लोगो को दी नौकरी ,विशेष अभियान चला कर सौंपे गए नियुक्ति पत्र

    देश /असम

    असम की बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को 29,701 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया है । यह सभी नियुक्ति पत्र एक विशेष अभियान चलाकर दिए गए हैं।गौरतलब हो कि असम में जल्दी ही विधानसभा का चुनाव होने वाला है।






    आज गुवाहटी के सुरसजाई स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 16,484 शिक्षकों को, जो कई सालों से काम कर रहे थे, सरकारी वेतन और अन्य लाभ मिलने शुरू हो गए, इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में 13,217 नई भर्तियां भी की गईं।


    इस मौके पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “हमने अपने वादे के अनुसार काम किया है। मैं नए नियुक्त शिक्षकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने पेशे में जुनून के साथ शामिल हों ताकि हमारे बच्चे दिमाग से तेज हो सकें और वो सर्वश्रेष्ठ बनने की ओर आगे बढ़ सकें।”







    इसके साथ ही राज्य के शिक्षा, वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “यह राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है। यदि परिस्थितियां अनुमति देती हैं, तो हम चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले लगभग 5,000 और शिक्षकों की भर्ती करने की कोशिश करेंगे।”






    नियुक्ति पत्र पाने के बाद सभी शिक्षक काफी खुश दिखे और सीएम के इस पहल की सभी ने सराहना की है ।बता दे कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी 7 फरवरी को असम पहुंचने वाले है और अपने दौरे में वो असम को कई सौगात दे सकते है ।