Tag: अलर्ट

  • किशनगंज :नेपाल प्रहरी के बदले रूप को देखकर सीमा क्षेत्र के लोग हैरान ।एसएसबी है अलर्ट मोड पर

    किशनगंज/दिघलबैंक/संवादाता

    सदियों से भारत और पड़ोसी देश नेपाल के साथ रोटी बेटी का संबंध रहा है, पर पिछले 4 महीने में कोरोना को लेकर दोनों तरफ से जारी लॉकडाउन के बाद दोनों तरफ से रिश्तों में भी दरार आयीं हैं। जो बात किसी से अछूते नहीं है। भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए 2001 में एसएसबी जवानों की तैनाती के करीब 19 वर्षों से एसएसबी के जवान सीमा पर तैनात होकर असमाजिक तत्वों, तस्करी, घुसपैठ आदि को रोकने के लिए जवान निगहबानी कर रही है।

    इससे दोनों तरफ से आम जनजीवन को कोई परेशानी नहीं हुए। वर्तमान में वैश्विक महामारी को लेकर पूरे भारतवर्ष सहित पड़ोसी देश नेपाल में भी लॉकडाउन लगा है, लॉकडाउन के शुरुआत से ही नेपाल ने भी सीमा पर सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) जवानों की तैनाती की दी है।

    दोनों देशों के बीच रहन सहन भेष भाषा,भूगोल आदि में अधिक अंतर नहीं होकर केवल दो देशों का अंतर मात्र के कारण सीमावर्ती क्षेत्र के किसान दोनों ओर खेती कार्य भी करते आ रहें हैं। लॉकडाउन के बाद सीमा पूर्ण रूप से सील हो जाने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी।

    किसान सीमा पार खेत पर लगे फसल को देखने जाने या फिर फसल तोड़ने जाने या फिर खुली सीमा के दस गज पर मवेशी बांधने मात्र की बात पर भारतीय क्षेत्र के किसानों के साथ कहा सुनी फिर नेपाल एपीएफ की तरफ से जबाबी कार्यवाही में हवाई फायर कर नेपाली प्रहरी ने कई बार दुरसाहस कर चुका है।

    बीते शनिवार की देर शाम जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पीलर संख्या 152 के समीप माफिया टोला गांव के समीप नेपाल एपीएफ के जवानों ने मवेशी लाने गए एक किसान पर चार रॉउंड फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद फिर एक बार सीमा पर तनाव बढ़ गया है। जिसको लकेर एसएसबी जवानों पहले से अर्ल्ड हो गयी है।

    सीमा पर किसी भी तरफ का कोई विवाद ना हो सीमावर्ती क्षेत्र के सभी पशुपालकों किसानों को बॉडर पर पालतू मवेशीयों को नहीं बांधने एवं सभी से बॉडर पर लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन करने के साथ दिन रात सीमा पर निगहबानी कर रहें हैं।

  • बिहार :बारिश से बाढ़ का खतरा मंडराया , मौसम विभाग ने 15 जिलों को किया अलर्ट

    सूबे की कई नदियां उफान पर

    राजेश दुबे

    बिहार के अलग-अलग जिलों में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है । मालूम हो मुजफ्फरपुर पटना पूर्णिया , किशनगंज कटिहार, खगड़िया सहित अन्य जिलों में लगातार बारिश हो रही है । जिसके बाद नदियों का जलस्तर बाढ़ गया है ।मालूम हो कि खगड़िया जिले  में बागमती नदी उफान पर है । जानकारी के अनुसार बागमती  खतरे के निशान से 2.12 मीटर ऊपर बह रही है .कोसी खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर बह रही है ।

    मुजफ्फरपुर जिले में भी लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं और कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस चुका है । राज्य में मौसम विभाग द्वारा अगले 3 घण्टा तक 15 जिला को भारी बारिश और ब्रजपात को लेकर अलर्ट किया गया है ।राज्य के पटना,बक्सर,भोजपुर,सिवान,सारण,पूर्वी चंपारण,शिवहर,सीतामढ़ी,मुजफ्फरपुर , दरभंगा,वैशाली,समस्तीपुर,बेगूसराई,अरबल, जहानाबाद में लोगो को अलर्ट किया गया है ।

    सीमावर्ती किशनगंज जिले में महानंदा नदी उफान पर है और लगातार बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है । किशनगंज जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और किसी भी गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारी की गई है ।जानकारी के  नेपाल के तराई इलाको में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है । वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 2लाख 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा  गया ।

    मालूम हो कि किशनगंज से सटे महानंदा बराज से 420.303 क्यूबिक मीटर पानी डिस्चार्ज किया गया है।जिला प्रशासन के मुताबिक महानंदा बराज का डिस्चार्ज अत्यधिक है ।

  • किशनगंज : बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन माइक के जरिए लोगों को कर रही है सावधान

    किशनगंज/संवादाता

    लगातार हो रही बारिश के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और प्रशासन के द्वारा संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर निचले इलाके के लोगो को माईक के जरिए सावधान किया जा रहा है ।

    जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि अगले 72 घंटो तक भारी बारिश हो सकती है जिससे महानन्दा और डोक नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है ।जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने नदियों के जलस्तर की निगरानी रखने एवं नाव का परिचालन ना हो उसके लिए निर्देश जारी किया है ।

    जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेश दिया है कि वो अलर्ट रहे और नदियों के जलस्तर सहित बांधो पर निगरानी रहे साथ ही एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह तैयार है कि जानकारी भी जिला पदाधिकारी के द्वारा दी गई ।

  • सीमा पर मार खाने के बाद चीन कर रहा साइबर अटैक

    साइबर विभाग ने जारी किया अलर्ट

    4 दिन में 40 हजार बार से अधिक कर चुका अटैक

    देश/डेस्क

    महाराष्ट्र साइबर विभाग द्वारा साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है ।मालूम हो कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के मार खाने के बाद बड़े पैमाने पर चीन द्वारा साइबर अटैक किया जा रहा है ।जिसे लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है ।

    मुंबई आईजी स्पेशल साइबर विभाग श्री यशस्वी यादव ने कहा कि  पिछले 4-5 दिनों से भारत के साइबर स्पेस जो इंफ्रास्ट्रक्टर, बैंकिंग और सूचना सेक्टर में हैं उनमें चीन के द्वारा साइबर अटैक की संख्या में तेजी आई है।

    पिछले 4-5 दिनों में चीन के द्वारा 40300 साइबर अटैक्स किए गए ।साथ ही कहा कि चीनी साइबर हमलावर बड़े पैमाने पर फ़िशिंग हमले की योजना बना रहे हैं ।जिसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है ।