Tag: अभियान

  • चीनी उत्पादों के बहिष्कार को ले भाजयुमो ने चलाया जागरूकता अभियान

    किशनगंज /ठाकुरगंज/संवादाता

    भारत चीन सीमा पर गलवान घाटी में भारत के वीर जवानों के बलिदान को लेकर हर तरफ गम व गुस्से का माहौल है।रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ठाकुरगंज ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मण झा के अध्यक्षता में चीनी सामानों का पूरी तरह से बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए ठाकुरगंज के जिलेबियमोर सहित बाजारों में ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर चिपकाया।

    इस दौरान चीन की कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ जोरदार नारा लगाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो जिला मंत्री विवेक साह एवं भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मण झा ने बताया कि चीन की सामानों का युवा मोर्चा बहिष्कार करते हुए युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं।सभी से आग्रह किया जा रहा है चीन निर्मित उत्पाद नही खरीदे सिर्फ भारत निर्मित समान खरीद कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करे।

    सभी दुकानों में चीन सामानों विरोधी पर्ची चिपकाया गया।युवा मोर्चा के महामंत्री गुड्डू मंडल उपाध्यक्ष रूपेश यादव व कोषाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि हमे एक जुट होकर चीन सामानों को नही खरीदे।इन्होंने कहा कि भारत के आम आदमी की मेहनत की कमाई चीनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करती है और चीन हमे आँख दिखता है।

    हमारे सैनिको के बलिदान बेकार नही जाएंगे।हमे चीन की सामानों का बहिष्कार करना है ताकि चीन की अर्थव्यवस्था कमजोर हो।मौके पर कमल क्लब संजोजक सुंदर लाल सिंह ग्रामीण युवा मोर्चा मंत्री चंचल गणेश मन्नू पासवान कार्यसमित सदस्य प्रेम पासवान नूनू बाबु पासवान विशाल पासवान आदि उपस्थित रहे ।

    वहीं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अमित सिन्हा ने बताया कि सरकार हर मोर्चे पर चीन से लड़ रही है ऐसे में हमारे साथ देश के नागरिकों का भी कर्तव्य बनता है कि हम सरकार का सहयोग करे और चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ एकजुट होकर चीनी सामानों का बहिष्कार करे ।

  • अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पब्लिक गली गली कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

    नंबर डायल करने पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस

    थाना अध्यक्ष ने आम नागरिकों को दिया अपना मोबाइल नंबर

    किशनगंज /बहादुरगंज /देवाशीष चटर्जी


    नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नगर के 18 वार्डो में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना व लगातार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने पुलिस पब्लिक गली-गली कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

    इसके तहत पुलिस आमजनो के लिए 24 घंटे उनकी जान माल की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी।

    वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पब्लिक गली-गली कार्यक्रम के तहत पुलिस आम जनता से सहयोग लेगी अर्थात किसी अनजान व्यक्ति को बिना कारण रात्रि में गांव में घूमते देखना ,बिना कारण मध्य रात्रि में कहीं पर बैठे रहना ,किसी घर ,सार्वजनिक स्थान,सरकारी जगहों पर बिना कारण बार बार चक्कर लगाते रहना चाहे दिन हो या रात ,किसी को लगे कि यह व्यक्ति बार बार दिन हो या रात्रि किसी निश्चित समय अंतराल में अपने साथियों के साथ बिना वजह बार बार किसी इलाके में देखा जा रहा है,इत्यादि अन्य बातो को अगर आस पास घटते देखेंगे तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देंगे और आगे की कार्यवाही पुलिस खुद जांच-पड़ताल कर करेगी।

    आम जनता का सहयोग अपेक्षित होगा।


    विदित है कि पिछले कुछ माह से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है जिस पर लोग काफी चिंतित है।किशनगंज पुलिस के इस प्रकार का कदम को आमजनता एक अच्छा कदम मान रही है।

    बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने यह भी कहा कि यह कदम अपराधिक घटनाओं को रोकने में सफल साबित होगा निसंकोच आप पुलिस को सहयोग करे हम आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे। आमजन पूर्ण रूप से अपना सहयोग करे किसी भी प्रकार का शक होने पर तुरंत 100 नंबर पर या 8294911665, 9431822935 पर डायल करे ।

    बहादुरगंज पुलिस आमजनो के सहयोग के लिए तुरंत पहुंचेगी।


    इसी क्रम में बहादुरगंज पुलिस द्वारा विगत रात्रि नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 ,6 एवम 4 पहुंची जहा पार्षद मुजतवा रही वो पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस एवम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नगर क्षेत्र के तीन वार्डों की प्रत्येक गलियों में पैदल घूमघूम कर गस्त किया गया।जहां एक ओर पुलिस के द्वारा उठाए गए इस कदम से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के मन में भय का माहौल उतपन्न हो रहा है वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित आमजनता पुलिस की सराहना करते नही थक रहे हैं।


    जानकारी के मुताबिक पुलिस अपनी गास्ती और आक्रामक करेगी और चौकीदारों को विभिन्न वार्डो में घूमने का जिम्मा दिया जाएगा और कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। आम जन से खुद थानाध्यक्ष रिपोर्ट लिया करेंगे।थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी हाल मे आपराधिक घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • कश्मीर में 3 आतंकी को किया गया ढेर

    डेस्क / न्यूज लेमनचूस

     जम्मू कश्मीर के जामिया  मस्जिद में छिपे दो आतंकवादियों को भी ऑपरेशन टीम ने मार गिराया। इसके साथ ही मीज, पंपोर में तीनों आतंकवादी मारे गए। उक्त जानकारी जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने देते हुए कहा किइलाके में तलाशी अभियान जारी है ।

    श्री सिंह ने बताया कि दोनों चल रहे ऑपरेशन आज सुबह फिर शुरू हुए। पंपोर के मीज में एक आतंकवादी की हत्या के बाद, 2 अन्य आतंकवादी जामिया मस्जिद में घुस गए थे जो बहुत बड़ी है। टीम ने करवाई करते हुए तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है ।मालूम हो की जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिस के द्वारा लगातार आतंकियों का सफाया किया जा रहा है ।

  • जापानी बुखार से बचाव के लिए चलेगा सघन टीकाकरण अभियान

    किशनगंज/अब्दुल करीम

    जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार ) से बचाव के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा जिले भर में टीका करण अभियान चलाया जाएगा ।सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 साल तक की उम्र के 2 लाख से अधिक बच्चो को निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा ।

    मालूम हो कि हर साल बिहार में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चो की असमय मौत होती है जिसे देखते हुए यह निर्णय सरकार के द्वारा लिया गया है । हालाकि जिले में इसका प्रकोप नहीं है ।

    सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की अभी घर घर जाकर एक दिन में 50 बच्चो को यह टीका लगाया जाएगा । क्योंकि अभी स्कूल बंद है लेकिन जैसे ही स्कूल खुलेंगे युद्ध स्तर पर अभियान चला कर टीका करण किया जाएगा ।

    जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ अमित कुमार ने कहा कि यह टीका 15साल की उम्र तक के बच्चो को लगाया जाएगा साथ ही कहा कि Covid 19 बीमारी को देखते हुए टीका करण अभियान में शामिल सभी कर्मियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क और ग्लव्ज पहन कर टीका करण का निर्देश दिया गया है ।