जिलेवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने हेतु किशनगंज पुलिस का भरोसा
न्याय के लिए अब फरियादियों को एसपी कार्यालय का नही लगाना होगा चक्कर; एसपी से मिलने वाले स्थानीय थाना से कर सकेंगे वर्चुअल माध्यम से संवाद
क्या है ये नयी व्यवस्था – E-भरोसा
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज पुलिस द्वारा कोरोना काल में लगातार लोगो को मदद पहुंचाने का कार्य किया गया है । बीते साल लॉक डाउन में हजारों लोगों को दवा,एंबुलेंस,भोजन मुहैया करवा कर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की और अब जिला पुलिस द्वारा एक बार फिर फरियादियों की समस्याओं के निवारण हेतु बड़ी पहल की गई है ।
बता दे की कोरोना काल में फरियादियों की समस्यों की समाधान के लिए एसपी कुमार आशीष ने एक नयी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है जो आगामी 18 जून दिन शुक्रवार (समय 12 बजे से 01 बजे के बीच) से प्रभावी होगी. इस नयी व्यवस्था में उपरोक्त दिन एवं समय पर हर सप्ताह एसपी वर्चुअल माध्यम (गूगल डुओ) के जरिये अपने सभी थानाध्यक्षों, अंचल निरीक्षकों से संवाद करेंगे. इसके लिए सभी पुलिस कार्यालयों को सैमसंग कंपनी का अत्याधुनिक टैब जो पूर्व से ही उपलब्ध है- इसमें गूगल के माध्यम से सभी एक साथ अपने थाना या ऑफिस में 12 बजे से ऑनलाइन रहेंगे. कोई भी व्यक्ति जिन्हें एसपी या डीएसपी से बात करनी है, कोई शिकायत जिसका समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं किया जा रहा है, जन-हित से जुडी कोई सुझाव देना चाहते हों, वो अपने अपने नजदीकी थाने पर जाकर थानाध्यक्ष के सामने ही एसपी किशनगंज से वर्चुअल तरीके से रूबरू होकर अपनी बात नि:संकोच रख सकते हैं. इस व्यवस्था में उन्हें स्वयं चलकर या किसी वाहन से एसपी ऑफिस स्वयं आने की दरकार नहीं होगी.
इसकी क्या आवश्यकता है?
एसपी कुमार आशीष के अनुसार लोग सुदूर क्षेत्र यथा टेढ़ागाछ, दिघलबैंक, ठाकुरगंज, कोचाधामन, गलगलिया आदि अन्य जगहों से विभिन्न मामलों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचते रहते हैं। ऐसे में उनके समय की बर्बादी के साथ वर्तमान के कोरोना संक्रमण का भी डर बना रहता है। लोगो को आने जाने में आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। प्राय: ये देखा जाता है की लोग स्थानीय थाना न जाकर शीघ्र समाधान के लिए सीधे एसपी कार्यालय आ जातें हैं। यहाँ वे आवदेन देते हैं। पुनः वही आवेदन संबंधित थाना जाता है। निर्देश व आश्वाशन के बाद दो से तीन दिनों का फासला अवश्यंभावी हो जाता है। तब तक त्वरित न्याय का समुचित महत्व नही रह जाता है। जिसके कारण दुबारा वे मुख्यालय पहुंच जाते हैं। और ये सिलसिला चलता रहता है. इसीलिए ऑन द स्पॉट मामले का निपटारा के लिए अब लोग स्थानीय थाना के तकनीकी उपकरण के माध्यम से एसपी से सीधे संवाद करेंगे। जहां अपनी परेशानियों को जिले के सक्षम प्राधिकार को स्वयं बताएंगे। उस वक्त ही, उसी मीटिंग में मौजूद स्थानीय थानेदार/पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया जाएगा। जिससे मामले का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। वर्चुअल माध्यम से पुलिस के वरीय अधिकारियों एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी को अपनी समस्याएं बता सकेंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एसपी की पहल पर वर्चुअल मोड से सुनवाई करने वाला बिहार का पहला जिला किशनगंज होगा। जिसकी शुरुआत किशनगंज पुलिस द्वारा की जा रही है। इस मीटिंग के निमित्त एसपी कुमार आशीष ने सबको इस तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
क्या सभी फरियादियों के पास एंड्राइड/इन्टरनेट वाला मोबाइल आवश्यक होगा?
बिलकुल नहीं, एसपी से वर्चुअल माध्यम से मिलने के लिए यह जरूरी नहीं होगा की उनके पास एंड्रॉयड मोबाइल या इन्टरनेट की सुविधा है या नहीं। बल्कि उन्हें ऐसे मोबाइल की कोई आवश्यकता नहीं होगी। प्रत्येक शुक्रवार को नियत समय पर उन्हें सिर्फ अपने नजदीकी थाने में जाकर SHO/CI से अनुरोध करना होगा की वो एसपी से ऑनलाइन बात करवा दें, जिसके लिए सम्बंधित थाने में पहले से टैब इन्टरनेट कनेक्शन के साथ उपलब्ध है. पब्लिक की कठिनाईयों को जिला पुलिस समझती है, जिसकी वजह से सभी थाने में ही यह व्यवस्था की गई है।
क्या इस व्यवस्था में कोई शुल्क देना होगा?
बिलकुल नहीं, ये व्यवस्था पूरी तरीके से नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी. अगर किसी भी स्तर से कोई इस कार्य के लिए फीस मांगे, तो उसकी शिकायत फ़ौरन वरीय पदाधिकारियों को करें.
डीएसपी प्रशिक्षु मुकेश ठाकुर एवं मनीष चन्द्र लगातार इस व्यवस्था के पूर्ण कार्यान्यवन के लिए लगे हुए है, उनके सहयोग के लिए जिला पुलिस की टेक्निकल टीम भी आवश्यक तकनीकी सहयोग दे रही है.
वर्चुअल माध्यम से एसपी से मिलने के लिए पुलिस की तकनीकी व्यवस्था को लगातार दुरूस्त किया जा रहा है। वर्चुअल मीटिंग को लेकर पिछले रविवार को मॉक ड्रिल भी किया गया। इस व्यवस्था को लेकर किसी-किसी थाने में थोड़ी नेटवर्क की समस्या उत्पन्न हो रही थी। जिसे दुरुस्त करने को लेकर बीएसएनएल व अन्य नेटवर्किंग कम्पनियों से वार्ता की जा रही है। मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी व्यवस्था की मोनेटरिंग करेंगे। इसमे लगाए जाने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
ऑन द स्पॉट निराकरण को लेकर उठाए गए कदम :- एसपी किशनगंज
एसपी कुमार आशीष ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर लोगो को सुरक्षित व ऑन द स्पॉट मामले का निराकरण के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. त्वरित न्याय के साथ समय की बचत होगी और आर्थिक नुकसान से भी छुटकारा मिलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को समय 12 बजे से 01 बजे के बीच में बेहिचक अपने नजदीकी थाना आकर अपनी समस्या बताएं, किशनगंज पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
आज की अन्य खबरे पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेष देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण करने के पैरोकार थे जो… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्या सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी देवी वर्मा थी दूजेहरिवंशराय बच्चन… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती। आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी तो,गलतफैमियां भी बढ़ गई।फिर उसने… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है ! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी गहरी है रातकितनी उदासी !… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्क ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की बलि दी जाए, तो राजा को… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों फिर आचार्य की ओर चले। कुटिया… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले में वैक्सीन के बेहतर प्रबंधन व… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर पटना आरजेडी कार्यालय में मुख्य… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय जनता दल आज अपना रजत जयंती मना… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधा छपरा /प्रतिनिधि जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान… Read more: बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर उन्होंने श्री… Read more: दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पण
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर बह रही है।… Read more: बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दील
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार… Read more: भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौत
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद की दस वर्षीय पुत्री सोफिया के स्नान करने के दौरान पानी भरे कलवर्ट में डूबने से… Read more: किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
- राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफलसोमवार ,5 जुलाई 2021,तिथि : एकादशी ,विक्रम सम्वत :2078 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए आज का पंचांग जरूर देखे प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी मेषःआपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का… Read more: राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफल
- पंचांग : 5 जुलाई 2021,सोमवार का विस्तृत दैनिक पंचांगसोमवार, जुलाई 5, 2021 का विस्तृत पंचांग तिथि एकादशी – 22:33:12 तक नक्षत्र भरणी – 12:12:32 तक करण बव – 09:15:15 तक, बालव – 22:33:12 तक पक्ष कृष्ण योग धृति – 13:27:53 तक वार सोमवार सूर्य… Read more: पंचांग : 5 जुलाई 2021,सोमवार का विस्तृत दैनिक पंचांग
Leave a Reply