Category: बंगाल

  • बंगाल :बीजेपी में शामिल हुए दर्जनों परिवार ,टीएमसी का किला हुआ ध्वस्त

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    भारतीय जनता पार्टी के रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अंतगर्त बूथ संख्या 6 और 7 में 40 परिवारों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस संबंध में युवा मोर्चा के महासचिव मरीनमय राय ने बताया कि बूथ अध्यक्ष किशोर सिन्हा , नृत्य गोपाल राय और किसान अध्यक्ष मानिक चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अंतगर्त बूथ संख्या 6 एवं 7 में भाजपा की ओर से एक समारोह का आयोजन किया गया ।

    आयोजित समारोह के तहत भाजपा में शामिल होने वाले नए सदस्यों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया व सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सभी नये सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया गया।

    उक्त अवसर पर भाजपा रानीगंज – बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा और महासचिव भवेश राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • बंगाल : साप्ताहिक लॉक डाउन में सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

    बंगाल /चंदन मंडल

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए राज्य में साप्ताहिक लॉकडाउन किया गया । लेकिन लोगों का मानना है कि इस लॉक डाउन से कोरोना की चेन टूट तो नहीं सकेगी लेकिन रोज कमाने – खाने वालों की आमदनी की जरिया जरूर बंद हो जाता है।

    इन कामगारों का कहना है कि कोरोना को रोकना है तो सप्ताह में दो दिन का लॉक डाउन काम नहीं आएगा इससे बेहतर तो दो गज की दूरी बराबर बनाए रखने की जरुरत है। अगर सरकार एक दिन के लॉक डाउन में सफल हो जाती है तो सभी के लिए ठीक है। वरना एक दिन की बंदी फिर दूसरे दिन की भीड़ का कोई फायदा नहीं होने वाला है।

    वहीं शुक्रवार को सितम्बर महीने की दूसरा दिन लॉक डाउन था। शुक्रवार को लगाए गए लॉकडाउन खोरीबाड़ी और नक्सलबाड़ी प्रखंड में लाॅकडाउन का व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी प्रखंड की सड़कें सुनसान दिखी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।

    आवश्यक सामानों के कुछ गिने चुने वाहनों के अलावा सड़क पर अन्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी बाजार भी सन्नाटा पसरा हुआ था। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दुकान, निजी व सरकारी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक आदि सब बंद था। इस दौरान बेवजह घरों से निकलने पर पुलिस द्वारा रोका गया। साथ ही लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस गश्ती लगाते हुए दिखे।

  • बंगाल : सीपीआईएम नेताओ ने आधार कार्ड सेंटर पुनः आरंभ किए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी की ओर से कई मांगो को लेकर नक्सलबाड़ी पोस्ट ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में सीपीआईएम के विकास चक्रवर्ती ने बताया कि संचालित आधार कार्ड सेंटर को फिर से फिर से शुरू किए जाने को लेकर सीपीआईएम की ओर से नक्सलबाड़ी पोस्ट ऑफिस में ज्ञापन सौंपा गया।

    उन्होंने बताया आधार कार्ड बंद होने के कारण स्थानीय लोग सहित आसपास के इलाके के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पहले आधार कार्ड बनाने का क सेंटर था। जोकि अब बंद हो चुका है। जिसके कारण ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी परेशानी हो रही है।

    इसलिए ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द आधार कार्ड सेंटर खोलें, ताकि लोगों को सुविधा मिल सकें। साथ ही सीपीआईएम की ओर से लोगों के हित में कई मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर सीपीआईएम के गौतम घोष, माधव सरकार, सुमन बर्मन , समर घोष व सुबीर पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • बंगाल :तृणमूल का किला धीरे धीरे हो रहा है ध्वस्त ,बीजेपी में शामिल होने का दिख रहा है जुनून

    नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

    बंगाल में धीरे धीरे तृणमूल कांग्रेस की मजबूती टूटती ही जा रही है । लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शामिल होने वाले लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार के द्वारा कि गई सहायता कार्य को देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर वे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

    भाजपा में शामिल होना अब लोगों का जुनून बनता जा रहा है। लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को देर रात भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में एक जुनून देखा गया। जी हां गुरुवार को देर रात लोग एक जुनून के साथ खोरीबाड़ी अंतगर्त केशरडूबा के बूथ संख्या 77 में 40 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा।

    इस संबंध में नेशनल काउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ ने बताया कि खोरीबाड़ी अंतगर्त केशरडूबा के बूथ संख्या 77 में एक योगदान समारोह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर केशरडूबा के 40 परिवारों को भाजपा में शामिल किया गया। साथ ही उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और उसे मानवता विरोधी करार देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

    उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से बंगाल की जनता को वंचित रखने का ऐसा आरोप लगाया। वहीं खोरीबाड़ी युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने पश्चिम बंगाल की जनता को मुख्यधारा में शामिल होने में ममता दीदी रोड़े अटकाती हैं। लोगों को अच्छी सुविधाए मिलती है, उसमें भी रोड़ा बनती हैं। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।

    लेकिन ममता दीदी बंगाल में गरीबों को इस स्वास्थ्य योजना से भी वंचित रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाना चाहिए कि कैसे गरीबों के हक को रोकने का काम राज्य की ममता सरकार कर रही है, उन्होंने ममता बनर्जी को गरीब विरोधी सरकार बताया। इस अवसर पर खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद और महासचिव शक्तिजय बारोई सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।